Proton VPN के साथ TSN कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
TSN (The Sports Network) एक अंग्रेज़ी भाषा की स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो खुद को कनाडा का स्पोर्ट्स लीडर बताती है और देश के किसी भी दूसरे ब्रॉडकास्टर से ज़्यादा चैंपियनशिप कार्यक्रम प्रसारित करती है। TSN की सूची में शामिल हैं:
- एनएफएल
- सीएफएल
- ग्रे कप
- एनबीए
- एफ1
- Canadiens, Senators, Maple Leafs और Jets के लिए क्षेत्रीय NHL प्रसारण अधिकार
- पीडब्ल्यूएचएल
- वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप
- एमएलएस
- एमएलबी
- प्रमुख गोल्फ टूर्नामेंट
- ग्रैंड स्लैम टेनिस
- नास्कार
- NCAA मार्च मैडनेस
TSL के मालिक Bell Media हैं, जिनके पास फ्रेंच भाषा का समकक्ष RDS (Réseau des sports) भी है। दोनों अक्सर वही अधिकार शेयर करते हैं और अपनी-अपनी भाषाओं में वही कार्यक्रम प्रसारित करते हैं।
TSN स्ट्रीम करने के लिए आप अपने TV प्रोवाइडर के प्रमाण से साइनइन कर सकते हैं या सीधे इसकी ऑनलाइन सर्विस को सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस गाइड में हम देखेंगे कि Proton VPN के साथ TSN को कैसे देखें:

Proton VPN की मदद से आप दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें RDS, Acorn TV, fuboTV, CTV और CTV News शामिल हैं। हमारे स्ट्रीमिंग हब का इस्तेमाल करें और जिन सभी सर्विसेज़ की हम सहायता करते हैं, उन्हें खोजें।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने खाता डैशबोर्ड से प्लस (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ TSN कैसे देखें
1. अगर अब तक डाउनलोड नहीं किया है, तो अपनी डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी कनाडाई VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

3. TSN वेबसाइट(नई विंडो) पे जाएं।
4. अपने TV प्रोवाइडर या TSN खाते से साइनइन करें और अंग्रेज़ी भाषा में कनाडाई स्पोर्ट्स का पूरा मज़ा लें।
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ TSN कैसे देखें
TSN के ऐप Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि कनाडा छोड़ने से पहले आपको इन्हें डाउनलोड करना पड़ सकता है।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी कनाडाई VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

3. TSN ऐप डाउनलोड करें।
4. अपने TV प्रोवाइडर या TSN खाते से साइनइन करें और अंग्रेज़ी भाषा में कनाडाई स्पोर्ट्स का पूरा मज़ा लें।
अपनी स्मार्ट TV पे Proton VPN के साथ TSN कैसे देखें
TSN ऐप Android TV, Android-आधारित Amazon Fire TV (“फायरस्टिक”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि कनाडा छोड़ने से पहले आपको इन्हें डाउनलोड करना पड़ सकता है।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी कनाडाई VPN सर्वर से कनेक्ट करें।
3. TSN ऐप खोलें।
4. अपने TV प्रोवाइडर या TSN खाते से साइनइन करें और अंग्रेज़ी भाषा में कनाडाई स्पोर्ट्स का पूरा मज़ा लें।
TSN स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी TSN काम नहीं करता है, तो इन समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप ब्राउज़र के ज़रिए TSN एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।