macOS ऐप की आम समस्याओं का समस्या निवारण
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN ऐप्स
ये लेख macOS के लिए Proton VPN ऐप इस्तेमाल करते समय आने वाले आम बग के समाधान बताता है। अगर आपकी समस्या यहां नहीं दी गई है, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें और आगे की सहायता लें।
सामान्य समस्याएं
इस कैटेगरी में ऐप इस्तेमाल करते समय आने वाले इंटरफेस बग शामिल हैं। सबसे पहले ऐप को उसकी डिफॉल्ट सेटिंग पे रीसेट करें।
1. Proton VPN ऐप खोलें और macOS मेन्यू बार → मदद → एप्लिकेशन डेटा साफ़ करें.

2. चेतावनी स्क्रीन पे जारी रखने के लिए मिटा दें पे क्लिक करें।

ऐप अब अपनी डिफॉल्ट सेटिंग पे रीसेट हो गया है।
साइनइन करते समय कनेक्शन समस्याएं
अगर साइनइन करने की कोशिश करते समय ऐप हमारे सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पाता, तो आपको ये सूचना दिखेगी।

समस्या की संभावित वजहों की सूची, सुझाए गए समाधानों के साथ देखने के लिए समस्या निवारण पे क्लिक करें।

जैसा इस संदेश में कहा गया है, इस समस्या के कई संभावित कारण हो सकते हैं।
आपका कनेक्शन आपके ISP या सरकार ने ब्लॉक किया है
अगर आप किसी प्रतिबंधात्मक देश में रहते हैं, तो आपका कनेक्शन आपकी सरकार ब्लॉक कर सकती है। इसे बायपास करने के लिए, आप हमारी दूसरा रूट(नई विंडो) खासियत इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
आपके वाई-फाई कनेक्शन में समस्या है
अपने राऊटर के पास जाने की कोशिश करें। अगर वो काम न करे, तो राऊटर रीसेट करने की कोशिश करें (उसे बंद करें, कम से कम 10 सेकंड इंतज़ार करें, फिर उसे दोबारा चालू करें)। अपना Mac वापिस शुरु करने से भी कई कनेक्शन समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
Tor नेटवर्क इस्तेमाल करें
अगर Proton VPN वेबसाइट तक एक्सेस आपके ISP या सरकार द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है, तो उस तक पहुंचने के लिए आप Tor(नई विंडो) इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आप OpenVPN TCP संरचना फ़ाइलें डाउनलोड कर सकते हैं, जो ब्लॉक पार करने में मदद कर सकती हैं (नीचे देखें)।
आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) में समस्या है
ये आपके इलाके में चल रहे रखरखाव, कमज़ोर रिसेप्शन (अगर मोबाइल कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं), किसी तकनीकी समस्या, या आपके खाते की समस्या की वजह से हो सकता है। किसी दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट करके पता लगा सकते हैं कि समस्या आपके ISP में है या नहीं (उदाहरण के लिए, वाई-फाई की जगह फोन को मोबाइल हॉटस्पॉट की तरह इस्तेमाल करके)।
अगर समस्या आपके ISP की है, तो आप इंतज़ार करके देख सकते हैं कि वो खुद ही ठीक हो जाती है या नहीं (मेंटेनेंस पूरा हो जाए, तकनीकी समस्या ठीक हो जाए, वगैरह) या आप अपने ISP से संपर्क कर सकते हैं।
आपका एंटीवायरस सॉफ्टवेयर VPN कनेक्शन में बाधा डाल रहा है
अगर आपके Mac पे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर चल रहा है, तो वो हमारे VPN सर्वर से कनेक्शन को गलती से संदिग्ध समझ सकता है। समस्या पहचानने में मदद के लिए अपना वायरस सॉफ्टवेयर कुछ समय के लिए अक्षम करें या हटाएं।
अगर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर हटाने या अक्षम करने के बाद कनेक्शन चलता है, तो उसकी सेटिंग बदलने या Proton VPN ऐप के लिए अपवाद जोड़ने की कोशिश करें।
कोई प्रॉक्सी या फायरवॉल VPN कनेक्शन में बाधा डाल रहा है
macOS में सिस्टम-व्यापी प्रॉक्सी सेटिंग अक्षम करने के लिए, सेटिंग → नेटवर्क → [आपका नेटवर्क] → जानकारी → प्रॉक्सी पे जाएं और पक्का करें कि कोई प्रॉक्सी प्रोटोकॉल सक्षम न हो।

या तो Proton खुद डाउन है, या वो Proton VPN सर्वर, जिससे आप कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, डाउन है
ये रूटीन सर्वर रखरखाव या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हो सकता है। Proton का स्टेटस यहां(नई विंडो) और हमारे सर्वर नेटवर्क का स्टेटस यहां देख सकते हैं। अगर समस्या किसी एक सर्वर में है, तो बस किसी चालू सर्वर से कनेक्ट करें।
Proton VPN कीचेन समस्या
अगर आप कई बार गलत लॉगइन जानकारी दर्ज करें, तो आपको एक एरर संदेश दिख सकता है। अगर वो दिखे, तो कृपया सत्यापित करें कि आप सही Proton यूज़रनेम और पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके पास अभी खाता नहीं है, तो आप macOS के लिए Free plan पे साइनअप कर सकते हैं।
Network Extension Agent, जिसे neagent के नाम से भी जाना जाता है, आपके Mac को कीचेन सिस्टम से VPN सत्यापन डेटा लेने की सुविधा देता है। अपने Mac को VPN कनेक्शन बनाने देने के लिए, आपको अपना सिस्टम पासवर्ड दर्ज करना होगा। जारी रखने के लिए Allow या Always Allow चुनें।
लगातार आने वाली कीचेन एरर को हल करने के लिए, अपने Mac उपयोगकर्ता खाते से लॉगआउट करके दोबारा लॉगइन करें, या अपना Mac वापिस शुरु करें।
ऐडवांस समस्या निवारण
समस्या के बारे में और जानकारी आप Launchpad में Other फोल्डर या अपने Applications फोल्डर में Utilities फोल्डर से Terminal खोलकर पा सकते हैं।
1. Proton VPN को नीचे दिए गए कमांड से पिंग करें:
ping api.protonmail.ch
2. ये इस्तेमाल करके traceroute चलाएं:
traceroute api.protonmail.ch
अगर दोनों में से किसी कमांड का जवाब नहीं मिलता, तो हो सकता है आपके डिवाइस या नेटवर्क में कोई दिक्कत हो। कृपया इस डेटा के साथ-साथ अपने डिवाइस और ISP की जानकारी देते हुए हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।
Tunnelblick इस्तेमाल करके OpenVPN को मैन्युअली कॉन्फ़िगर करने की कोशिश करें
हमारा macOS ऐप OpenVPN, WireGuard®, Stealth, और IKEv2 VPN प्रोटोकॉल सपोर्ट करता है, और हमारी Smart Protocol खासियत अलग-अलग VPN प्रोटोकॉल के बीच अपने आप स्विच करके काम करने वाला प्रोटोकॉल ढूंढ लेती है।
macOS में VPN प्रोटोकॉल बदलने के बारे में और जानें
हालांकि, VPN प्रोटोकॉल बदलने के लिए, आपको पहले ऐप में साइनइन करना होगा। अगर साइनइन पेज पे कनेक्शन असफल हो जाए, तो आप ओपन-सोर्स Tunnelblick ऐप इस्तेमाल करके हमारे सर्वर से OpenVPN कनेक्शन मैन्युअली कॉन्फ़िगर कर सकते हैं, या हमारी WireGuard संरचना फ़ाइलें इस्तेमाल करके WireGuard कनेक्शन बना सकते हैं।
Tunnelblick इस्तेमाल करके macOS पे OpenVPN सेटअप करना सीखें
खासकर TCP मोड में OpenVPN, सेंसरशिप के उपायों के खिलाफ बेहतर प्रतिरोध देता है।
OpenVPN UDP और OpenVPN TCP के फर्क के बारे में और जानें
अगर ऊपर दिए गए किसी समाधान से काम नहीं बनता, तो आगे की सहायता के लिए कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।