Proton VPN होमपेज

“RPC सर्वर अनुपलब्ध है” एरर को कैसे ठीक करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
कनेक्शन

इस सहायता आलेख में हम इस बारे में बात करते हैं कि Windows का इस्तेमाल करते समय RPC सर्वर अनुपलब्ध है एरर, जो आपको हमारे VPN सर्वर से कनेक्ट होने से रोकता है, को कैसे ठीक करें।

RPC सर्वर अनुपलब्ध है चेतावनी

RPC क्या है?

रिमोट प्रोसीजर कॉल (RPC) एक प्रोटोकॉल है, जो किसी कंप्यूटर पे अलग-अलग प्रोसेस को कोई काम करने के लिए आपस में संवाद करने देता है। जब कोई Windows PC उसी नेटवर्क पे किसी दूसरे कंप्यूटर से संवाद नहीं कर पा रहा होता, तब RPC सर्वर अनुपलब्ध है एरर आता है।

अगर RPC सर्वर अनुपलब्ध है, तो Proton VPN ऐप DNS सेटिंग को सही तरीके से कॉन्फ़िगर नहीं कर पा सकता।

RPC सर्वर अनुपलब्ध एरर के संभावित समाधान

हम सुझाव देते हैं कि नीचे दिए गए हर समाधान को इसी क्रम में आज़माएं। अगर स्टेप 1 काम न करे, तो स्टेप 2 पे आएं।

  1. पक्का करें कि आपके PC पे सभी RPC सर्विसेज चल रही हों
  2. Check RPC isn’t blocked by your firewall(नई विंडो)
  3. नॉर्मल स्टार्टअप के साथ बूट करें
  4. IPv6 तथा फ़ाइल और प्रिंटर शेयरिंग सक्षम करें
  5. अपना DNS कैश फ्लश करें
  6. अपनी रजिस्ट्री सेटिंग बदलें
  7. अपना PC रीसेट करें

इस आलेख में इस्तेमाल किए गए स्क्रीनशॉट Windows 10 के हैं, लेकिन Windows 11 के लिए निर्देश लगभग एक जैसे ही हैं। Windows के पुराने संस्करणों के लिए निर्देश भी मिलते-जुलते हैं।

पक्का करें कि आपके PC पे सभी RPC सर्विसेज चल रही हों

1. Services ऐप खोजें और उसे खोलें।

Services ऐप खोलें

2. DCOM Server Process Launcher ढूंढें और उस पे डबल-क्लिक करें।

DCOM Server Process Launcher ढूंढें और उस पे डबल-क्लिक करें।

3. पक्का करें कि:

  • स्टार्टअप टाइप ऑटोमैटिक पे सेट हो
  • सर्विस स्टेटस रनिंग हो।

अगर नहीं है, तो स्टार्टअप टाइप को ऑटोमैटिक पे सेट करें और सर्विस को स्टार्ट करें।

स्टार्टअप टाइप को ऑटोमैटिक पे सेट करें और सर्विस स्टार्ट करें

4. इन सर्विसेज के लिए स्टेप 2 और 3 दोहराएं:

  • Remote Procedure Call (RPC)
  • RPC Endpoint Mapper
  • Remote Procedure Call (RPC) Locator

5. अपना PC वापिस शुरु करें और देखें कि समस्या हल हुई या नहीं।

चेक करें कि आपके फायरवॉल ने RPC को ब्लॉक न किया हो

1. Firewall & network protection system settings खोजें → खोलें।

Firewall & network protection खोलें

2. Allow an app through firewall पे क्लिक करें।

Allow an app through firewall

3. Remote Assistance ढूंढें और पक्का करें कि उसके Public और Private दोनों बॉक्स चेक हों (बदलाव करने के लिए Change settings बटन पे क्लिक करें)।

Remote Assistance ढूंढें और पक्का करें कि उसके Public और Private दोनों बॉक्स चेक हों

4. अगर कोई बदलाव करें, तो Save पे क्लिक करना न भूलें और अपना PC वापिस शुरु करके देखें कि समस्या हल हुई या नहीं।

नॉर्मल स्टार्टअप के साथ बूट करें

सिलेक्टिव स्टार्टअप समस्या निवारण के लिए काम का है, लेकिन इससे RPC सर्विसेज का लोड होना रुक सकता है।

1. System Configuration ऐप खोजें और उसे खोलें।

System Configuration ऐप

2. General टैब में पक्का करें कि Normal startup चुना हुआ है। अगर नहीं है, तो उसे चुनें, फिर OK पे क्लिक करें और अपना PC वापिस शुरु करके देखें कि समस्या हल हुई या नहीं।

Vodafone, TalkTalk और Virgin Media ने ProtonVPN को ब्लॉक कर दिया है, हालांकि UK के नियामक प्राधिकरणों ने फ़ैसला दिया है कि VPN सर्विसेज को जानबूझकर ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए।

IPv6 तथा फ़ाइल और प्रिंटर शेयरिंग सक्षम करें

RPC सर्वर अनुपलब्ध है एरर गलत कॉन्फ़िगर किए गए लोकल नेटवर्क कनेक्शन की वजह से हो सकता है। अपने नेटवर्क पे IPv6 तथा फ़ाइल और प्रिंटर शेयरिंग सक्षम करने से समस्या ठीक हो सकती है।

1. View network connections सेटिंग खोजें और उसे खोलें।

1. View network connections सेटिंग खोजें और उसे खोलें।

2. अपने नेटवर्क कनेक्शन पे राइट-क्लिक करें → Properties।

Properties में जाएं

3. नीचे दिए गए बॉक्स चेक करें, फिर OK पे क्लिक करें।

  • File and Printer Sharing for Microsoft Networks 
  • Internet Protocol Version 6 (TCP/IPv6)
File and Printer Sharing और IPv6 सक्षम करें

4. अपना PC वापिस शुरु करें और देखें कि समस्या हल हुई या नहीं।

अपना DNS कैश फ्लश करें

1. Windows PowerShell ऐप खोजें और Run as administrator चुनें।

Windows PowerShell खोलें

2. नीचे दिए गए कमांड टाइप करें और हर एक के बाद एंटर दबाएं।

ipconfig /flushsdns

ipconfig /renew

exit

Windows PowerShell

अब Proton VPN से कनेक्ट करने की कोशिश करें और देखें कि समस्या हल हुई या नहीं।

अपनी रजिस्ट्री सेटिंग बदलें

1. Registry Editor ऐप खोजें और उसे खोलें।

Registry Editor खोलें

2. File → Export पे जाकर अपनी रजिस्ट्री का बैकअप लें…

अपनी रजिस्ट्री का बैकअप लें

चेतावनी: इस स्टेप को न छोड़ें! रजिस्ट्री में कोई भी बदलाव आपकी Windows इंस्टॉलेशन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा पक्का करें कि रीस्टोर करने के लिए आपके पास बैकअप हो।

3. इस पर जाएं: Computer\HKEY_LOCAL_MACHINE\SYSTEM\CurrentControlSet\Services\RpcSs और Start. पे डबल-क्लिक करें

रजिस्ट्री सेटिंग बदलें

4. Value data को 2 पे सेट करें और OK पे क्लिक करें।

Value data : 2 सेट करें

इन रजिस्ट्री कीज़ के लिए स्टेप 4 (Value data : 2 के साथ) दोहराएं:

Computer\HKEY_LOCAL_MACHINE\SYSTEM\CurrentControlSet\Services\DcomLaunch

Computer\HKEY_LOCAL_MACHINE\SYSTEM\CurrentControlSet\Services\RpcEptMapper

5. अपना PC वापिस शुरु करें और देखें कि समस्या हल हुई या नहीं।

अपना PC रीसेट करें

अगर सब कुछ असफल हो जाए, तो आप अपना PC रीसेट कर सकते हैं।

1. Reset this PC सिस्टम सेटिंग खोजें और उसे खोलें।

Reset this PC

2. Reset this PC → Get started पर जाएं।

शुरू करें

3. चुनें कि अपनी पर्सनल फ़ाइलें रखनी हैं या नहीं, फिर Windows के रीसेट होने का इंतज़ार करें।

फ़ाइलें रखें या नहीं

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me