Proton VPN होमपेज

Proton VPN सदस्यता कैसे रद्द करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
बिलिंग

आप कभी भी VPN Plus (या किसी भी भुगतान वाली Proton VPN सदस्यता) को रद्द कर सकते हैं। रद्द होने के बाद, आपकी सदस्यता का समय मौजूदा बिल साइकिल के अंत पे खत्म हो जाएगा।

अगर आपने पिछले 30 दिनों में सब्सक्राइब किया है, तो हमारी 30-दिन की मनी बैक गारंटी के तहत आप रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं।

रद्द करने से पहले

अगर आप Proton VPN इस्तेमाल करने में परेशानी के कारण रद्द करना चाहते हैं, तो हो सकता है कि आपकी समस्या हल हो जाए।

रद्द करना कैसे काम करता है

जब आप Proton VPN सदस्यता रद्द करते हैं, तो भविष्य में सभी प्लैन रिन्यूअल अक्षम हो जाते हैं, इसलिए आपसे दोबारा चार्ज नहीं लिया जाएगा।

अगली रिन्यूअल की तारीख तक आप अब भी प्रीमियम VPN खासियतें इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद, आपका खाता Proton Free में डाउनग्रेड हो जाएगा।

अपनी सदस्यता के लिए भुगतान करने के तरीके के हिसाब से, आप कई तरीकों से रद्द कर सकते हैं।

अगर आपने Proton VPN वेबसाइट पे भुगतान किया है तो कैसे रद्द करें

ध्यान दें: इस सेक्शन के कुछ स्क्रीनशॉट में Proton Unlimited खाता दिखाया गया है। लेकिन VPN Plus और बाकी सभी भुगतान वाले Proton VPN प्लैन के लिए स्टेप्स बिल्कुल वैसे ही हैं।

  1. https://account.protonvpn.com पे जाएं और साइनइन करें।
  1. साइडबार में जाकर सदस्यता चुनें। सदस्यता रद्द करें तक स्क्रॉल करें और जारी रखें पे क्लिक करें।
  1. सदस्यता रद्द करें चुनें।
  1. रद्दीकरण की शर्तें ध्यान से पढ़ें। अगर आप सुनिश्चित हैं कि आपको सदस्यता रद्द करनी है, तो दोबारा सदस्यता रद्द करें चुनें। इसके बाद पेज बंद न करें, क्योंकि अभी एक और स्टेप पूरा करना बाकी है।
  1. रद्द करने की वजह चुनें और जमा करें पे क्लिक करें। ये करने तक आपका रद्दीकरण पूरा नहीं होगा।

कृपया हमारी सेवा को बेहतर बनाने में मदद के लिए कुछ सुझाव छोड़ने पर भी विचार करें।

  1. सब हो गया। समय खत्म होने की तारीख तक आप अब भी VPN Plus की खासियतें इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपका मन बदल जाए, तो आप कभी भी दोबारा सब्सक्राइब कर सकते हैं। बस account.protonvpn.com पे वापस जाएं, ज़रूरत हो तो साइनइन करें, और अभी फिर से चालू करें चुनें।

अगर आपने App Store (iOS) पे सब्सक्राइब किया है तो कैसे रद्द करें

  1. अपनी डिवाइस की सेटिंग खोलें।
  2. मेनू के सबसे ऊपर आपको अपना नाम (या Apple ID) दिखेगा। टैप करके अपनी Apple खाता सेटिंग खोलें।
  3. सदस्यताएं → Proton VPN टैप करें।
  4. सदस्यता रद्द करें टैप करें और रद्दीकरण की शर्तें पढ़ें। अगर आप सुनिश्चित हैं कि आपको रद्द करना है, तो दोबारा सदस्यता रद्द करें टैप करें।
  5. सब हो गया। समय खत्म होने की तारीख तक आप अब भी प्लस की खासियतें इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका मन बदल जाए, तो अपनी सदस्यता वापिस शुरु करने के लिए रिन्यू टैप करें।

अगर आपने Google Play (प्ले स्टोर) पे सब्सक्राइब किया है तो कैसे रद्द करें

  1. अपने Android पे प्ले स्टोर ऐप खोलें और ज़रूरत हो तो साइनइन करें।
  2. अपना अवतार या प्रोफाइल तस्वीर टैप करें, फिर सदस्यताएं चुनें।
  3. Proton VPN चुनें और रद्द करने के लिए निर्देशों को फॉलो करें।
  4. सब हो गया। समय खत्म होने की तारीख तक आप अब भी प्लस की खासियतें इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका मन बदल जाए, तो आप कभी भी अपनी सदस्यता वापिस शुरु कर सकते हैं।

अगर आपके पास अपना Android डिवाइस नहीं है, तो आप प्ले स्टोर (नई विंडो)को ऑनलाइन(नई विंडो) एक्सेस कर सकते हैं।

हमारी 30-दिन की मनी-बैक गारंटी के तहत रिफंड कैसे मांगें

अगर आपने Proton VPN वेबसाइट पे सब्सक्राइब किया है

अगर आपने पिछले 30 दिनों में सब्सक्राइब किया है, तो रिफंड मांगने के लिए हमारी ग्राहक सहायता टीम से संपर्क करें। निराश होने से बचने के लिए, कृपया संपर्क करने से पहले चेक कर लें कि आप कब से सब्सक्राइब हैं।

इस समय, हम बैंक हस्तांतरण या रोकड़ा भुगतान के लिए रिफंड जारी नहीं कर सकते।

अगर आपने Google Play पे सब्सक्राइब किया है

हमारी ग्राहक सहायता टीम से रिफंड मांगें। आप Google Play के ज़रिए भी रद्द करके रिफंड मांग सकते हैं। ये कैसे करना है, इसकी ज़्यादा जानकारी आपको उनकी वेबसाइट(नई विंडो) पे मिलेगी।

अगर आपने App Store पे सब्सक्राइब किया है

App Store में अपनी सदस्यता रद्द करें, फिर Apple की वेबसाइट से अपना रिफंड मांगें।

  1. अपनी डिवाइस की सेटिंग खोलें।
  2. मेनू के सबसे ऊपर आपको अपना नाम (या Apple ID) दिखेगा। टैप करके अपनी Apple खाता सेटिंग खोलें।
  3. सदस्यताएं → Proton VPN टैप करें।
  4. सदस्यता रद्द करें टैप करें और रद्दीकरण की शर्तें पढ़ें। अगर आप सुनिश्चित हैं कि आपको रद्द करना है, तो दोबारा सदस्यता रद्द करें टैप करें।
  5. फिर reportaproblem.apple.com(नई विंडो) पे जाएं और उस खाते में साइनइन करें जिससे आपने सदस्यता खरीदी थी। रिफंड मांगने के लिए निर्देशों को फॉलो करें।

रिफंड आने में कितना समय लगता है?

  • पेमेंट कार्ड: 5-10 कारोबारी दिन
  • PayPal: 1-2 कार्य दिवस
  • Bitcoin: 1-2 कार्य दिवस
  • App Store: लगभग 5-10 दिन
  • प्ले स्टोर: लगभग 3-5 दिन (ये आप Google की सहायता साइट(नई विंडो) पे ट्रैक कर सकते हैं)

अपना Proton खाता मिटा देना

Proton VPN सदस्यता रद्द करने से आपका खाता मिट नहीं जाता। आपके पास अब भी वो खाता रहेगा जिससे सभी Proton सेवाओं के Free संस्करण को एक्सेस किया जा सकता है।

अपने खाते और डाटा को हमारे सिस्टम से हमेशा के लिए मिटा देने के लिए (या अपने Proton खाते को किसी और के साथ मर्ज करने के लिए) अपना Proton खाता मिटा देने(नई विंडो) पे हमारी गाइड देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me