Proton VPN को Bitcoin से भुगतान कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- बिलिंग
आप Bitcoin के इस्तेमाल से Proton VPN का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए पहले आपको Proton VPN Free के लिए साइनअप करना होगा। ये हो जाने के बाद:
1. account.protonvpn.com पे अपने Free खाते में साइनइन करें।
2. अपनी स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में अपग्रेड करें बटन पे क्लिक करें।

3. अपनी पसंद का पैसे वाला प्लैन और अवधि चुनें और चुनें [प्लैन] पे क्लिक करें।

4. भुगतान जानकारी में जाएं और Bitcoin चुनें।

आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू से बिलिंग देश भी चुनना होगा। अपनी टैक्स रेजिडेंसी वाले देश को चुनें।
5. दिखाए गए BTC पते पे मांगी गई BTC भुगतान रकम भेजें। अगर आप कोई मोबाइल Bitcoin वॉलेट (जैसे Proton Wallet(नई विंडो)) इस्तेमाल कर रहे हैं, तो QR कोड स्कैन करके अपना भुगतान अपने-आप प्रोसेस करा सकते हैं।

सभी भुगतान Bitcoin (BTC) नेटवर्क के ज़रिए किए जाने चाहिए। अभी Proton Lightning नेटवर्क या किसी और नेटवर्क (जैसे Etherium पर आधारित ER20 नेटवर्क) के ज़रिए भुगतान की सहायता नहीं करता।
ज़रूरी: कृपया पिछले भुगतानों वाला वही QR कोड या BTC पता दोबारा इस्तेमाल न करें। हर नए भुगतान के लिए आपको नया जनरेट किया हुआ BTC पता ही इस्तेमाल करना होगा।
5. Bitcoin सफलतापूर्वक भेजने के बाद ट्रैन्ज़ैक्शन की पुष्टि होने में कुछ मिनट लग सकते हैं। ये इससे पता चलता है कि भुगतान बटन ट्रैन्ज़ैक्शन का इंतजार है संदेश दिखा रहा है।

ट्रैन्ज़ैक्शन पूरा होने पे आपका खाता तुरंत आपके चुने हुए प्लैन में अपग्रेड हो जाएगा और सही रकम चार्ज होगी। असल में, भुगतान सत्यापित होने के लिए सिस्टम को कई पुष्टियों की ज़रूरत होती है, जिसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं। ये प्रोसेस पूरी होने के बाद अगर हमें पता चलता है कि आपने प्लैन की कीमत से ज़्यादा Bitcoin भेजे हैं, तो हम आपको एक अतिरिक्त रसीद भेजेंगे और फ़ालतू क्रेडिट आपके खाते में जोड़ दिए जाएंगे।
ध्यान दें: अभी Bitcoin भुगतान के साथ Autopay इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं है। बिलिंग अवधियों के बीच अपनी Proton सर्विस में रुकावट से बचने के लिए हम सुझाव देते हैं कि आप बिल ड्यू होने से कम-से-कम 24 घंटे पहले अपना Bitcoin भुगतान कर लें। Bitcoin से भुगतान करने पे आपके Proton खाते में मिला क्रेडिट कभी समय खत्म नहीं होता।
जानें कि अपने Proton VPN प्लैन का रोकड़ा से भुगतान कैसे करें