Proton VPN होमपेज

क्रेडिट और तोहफा कार्ड

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
खाता और बिलिंग

क्रेडिट डिजिटल वाउचर होते हैं जिनका इस्तेमाल Proton सदस्यता के लिए किया जा सकता है। आप अपने खाते में सीधे क्रेडिट जोड़ सकते हैं या किसी और के लिए तोहफा कार्ड खरीद सकते हैं।

क्रेडिट

क्रेडिट कैसे खरीदें

1. account.protonvpn.com पे साइनइन करें और सदस्यता → क्रेडिट → क्रेडिट जोड़ें पे जाएं।

क्रेडिट खरीदें 1

2. चुनें कि आप कितने क्रेडिट जोड़ना चाहते हैं, भुगतान तरीका चुनें (हम क्रेडिट और डेबिट कार्ड, PayPal, Bitcoin और रोकड़ा(नई विंडो) स्वीकार करते हैं), और अपनी भुगतान जानकारी दर्ज करें। पुष्टि करने के लिए टॉप अप पे क्लिक करें।

अगर आपने पहले कभी पेड सदस्यता ली है, तो क्रेडिट खरीदने के लिए मुद्रा वही सेट होती है जिसमें आपने भुगतान किया था।

अगर आपने कभी पेड सदस्यता नहीं ली है, तो आप मुद्रा चुन सकते हैं। लेकिन कृपया ध्यान रखें कि क्रेडिट सिर्फ उसी मुद्रा के भुगतान पे लागू किए जा सकते हैं।

क्रेडिट खरीदें 2

सब हो गया। आपके क्रेडिट अपने आप आपकी अगली सदस्यता भुगतान पे लागू हो जाएंगे। अगर आप किसी बकाया रसीद का भुगतान क्रेडिट से करना चाहते हैं, तो आपको क्रेडिट मैन्युअल रूप से रसीद पे लागू करने होंगे।

अगर आप अपना Proton प्लैन बदलें तो आपको क्रेडिट भी मिल सकते हैं

जब आप एक पेड Proton सदस्यता से दूसरी पर स्विच करते हैं, तो हम आपका पुराना प्लैन खत्म करके नया प्लैन शुरू करते हैं। ये सुनिश्चित करने के लिए कि आप दो बार भुगतान न करें, हम आपके पुराने प्लैन का बचा हुआ समय क्रेडिट में बदल देते हैं, जो अपने आप आपके नए प्लैन की कीमत पे लागू हो जाते हैं। इसे प्रोरेशन कहा जाता है।

आपको कितने क्रेडिट मिलेंगे, ये हम इस तरह से हिसाब लगाते हैं:

(प्लैन की कीमत / प्लैन में कुल दिनों की संख्या) x (बचे हुए दिनों की संख्या)

उदाहरण: आप Proton Family – 1 month के सब्सक्राइब हैं और Proton Unlimited – 12 months पर स्विच करने का फैसला करते हैं।

अगर Proton Family – 1 month की कीमत €29.99 /month है और आपकी मौजूदा सदस्यता में 28 दिन बचे हैं, तो हम आपके नए सदस्यता भुगतान से €28 (€29.99/30×28 = €28) की छूट दे देंगे।

प्रोरेशन का उदाहरण

ये सिर्फ तब लागू होता है जब आप एक पेड सदस्यता से दूसरी पर स्विच करें। अगर आप अपनी सदस्यता पूरी तरह रद्द करें (यानी Proton Free पर स्विच करें), तो आपका प्लैन मौजूदा बिलिंग अवधि के अंत में समय खत्म हो जाएगा और कोई क्रेडिट जारी नहीं किए जाएंगे।

तोहफा कार्ड

तोहफा कार्ड डिजिटल वाउचर होते हैं। आप इन्हें दूसरों के लिए खरीद सकते हैं या अपने क्रेडिट बैलेंस में जोड़ सकते हैं। तोहफा कार्ड Proton Shop(नई विंडो) पर उपलब्ध हैं।

तोहफा कार्ड कैसे खरीदें

1. Proton Shop(नई विंडो) पर जाएं और Proton तोहफा कार्ड चुनें।

Proton Shop 1

2. कार्डों की मात्रा चुनें, फिर कार्ट में जोड़ें पे क्लिक करें। अब चेक आउट चुनकर हमारे किसी भी समर्थित भुगतान तरीके से भुगतान करें, या तेज़ चेकआउट के लिए PayPal चुनें।

Proton Shop 2

3. भुगतान तरीका चुनें और अपनी भुगतान जानकारी भरें।

Proton Shop 3

4. खरीद के बाद, कुछ सेकंड में आपको ऑर्डर पुष्टि पेज पर अपना तोहफा कोड दिखेगा। आपको shop@orders.proton.me से एक ईमेल भी मिलेगा, जिसमें आपके कोड का लिंक शामिल होगा।

Proton Shop 4

Proton तोहफा कार्ड कैसे रिडीम करें

अपना तोहफा कार्ड इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं:

1. अपना क्रेडिट बैलेंस टॉप अप करें

इससे आपके तोहफा कार्ड की वैल्यू Proton क्रेडिट में बदल जाएगी, जो अपने आप आपकी अगली खरीद या सदस्यता भुगतान पे लागू हो जाएंगे।

अपने क्रेडिट बैलेंस में तोहफा कार्ड जोड़ने के लिए account.protonvpn.com पे साइनइन करें और सदस्यता → तोहफा कोड पे जाएं। अपना तोहफा कोड दर्ज करें और जमा करें पे क्लिक करें।

तोहफा कार्ड अपने बैलेंस में जोड़ें

2. सीधे खरीद पर लागू करें

आप अपना तोहफा कोड किसी खरीद पर भी लागू कर सकते हैं। चेकआउट के वक्त, एक उपहार कोड जोड़ें पे क्लिक करें (ये आपको सार साइडबार में, पुष्टि करें बटन के नीचे दिखेगा)।

तोहफा कार्ड खरीद पर लागू करें 1

अपना तोहफा कोड दर्ज करें और लागू करें पे क्लिक करें।

तोहफा कार्ड खरीद पर लागू करें 2

अपना क्रेडिट बैलेंस कैसे देखें

अपने क्रेडिट देखने के लिए account.protonvpn.com पे साइनइन करें और सदस्यता → क्रेडिट → उपलब्ध क्रेडिट पे जाएं।

अपने उपलब्ध क्रेडिट देखें

नकली तोहफा कार्डों से सावधान रहें

दुर्भाग्य से, कई घोटाला वेबसाइटें नकली Proton VPN तोहफा कार्ड ऑफर कर रही हैं। ऐसी वेबसाइटें अक्सर फिशिंग वेबसाइटें(नई विंडो) होती हैं जो आपका लॉगइन प्रमाण चुराने की कोशिश करती हैं।

अगर आपको protonvpn.com के अलावा किसी और वेबसाइट पर Proton VPN तोहफा कार्ड दिखे, तो वो नकली कूपन है। कृपया इसे हमारी सहायता टीम(नई विंडो) को रिपोर्ट करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me