Proton VPN होमपेज

Android पे WireGuard को मैन्युअली कैसे कॉन्फ़िगर करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Android

WireGuard® एक तेज़, हल्का और सुरक्षित VPN प्रोटोकॉल है, जो हमारे ऑफिशियल Android ऐप में डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल होता है।

WireGuard के बारे में और जानें

हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि आप अपने Android डिवाइस पे हमारा ऑफिशियल ऐप इस्तेमाल करें। ये हमारे सर्वर से कनेक्ट करने का सबसे आसान तरीका है और इससे आप Proton VPN की कई एडवांस सुविधाऐं का फायदा उठा सकते हैं। जैसे:

Android के लिए Proton VPN पाएं

तीसरें-पार्टी ऐप्स के इस्तेमाल से भी Android पे WireGuard को मैन्युअली कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। इस गाइड में, हम आपको बताएंगे कि अपने Android डिवाइस पे Android के लिए ऑफिशियल WireGuard(नई विंडो) VPN ऐप के इस्तेमाल से WireGuard को कैसे कॉन्फ़िगर करें।

Android पे WireGuard को मैन्युअली कैसे कॉन्फ़िगर करें

1. प्ले स्टोर(नई विंडो) से या APK(नई विंडो) के तौर पे ऑफिशियल WireGuard VPN क्लाइंट डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

2. ब्राउज़र में account.protonvpn.com पे साइनइन करें, डाउनलोड → WireGuard संरचना में जाएं, और एक WireGuard संरचना फ़ाइल डाउनलोड करें।

जानें कि Proton VPN से WireGuard कॉन्फ़िगरेशन फाइल कैसे डाउनलोड करें

3. डाउनलोड की गई .conf फ़ाइल का नाम बदलें। Android के लिए ऑफिशियल WireGuard ऐप .conf फ़ाइलों के नामों को लेकर काफी सख्त है। फ़ाइल के नाम में अंडरस्कोर ( _ ) के अलावा कोई स्पेशल करेक्टर नहीं होना चाहिए।

Proton VPN आपके डाउनलोड की गई .conf फ़ाइलों में अपने-आप -[सर्वर नाम] (जैसे, -CH-5) जोड़ देता है, इसलिए आपको फ़ाइल का नाम बदलकर इसे और फ़ाइल का नाम रखते वक़्त इस्तेमाल किए गए किसी भी दूसरे स्पेशल करेक्टर को (स्पेस समेत) हटाना होगा।

आप ऐसा Android के किसी भी फ़ाइल मैनेजर ऐप से कर सकते हैं। जैसे, Samsung Files ऐप (सभी Samsung डिवाइस का डिफॉल्ट फ़ाइल मैनेजर ऐप) में फ़ाइल को चुनने के लिए उस पे लंबा प्रेस करें → ⋮ज़्यादा → नाम बदलें।

4. ऑफिशियल WireGuard VPN ऐप खोलें और + बटन पे टैप करें।

नया WireGuard कनेक्शन जोड़ने के लिए + पे टैप करें

5. फ़ाइल या संग्रह से आयात करें पे टैप करें.

फ़ाइल या संग्रह से आयात करें पे टैप करें

6. स्टेप 2 में डाउनलोड की गई WireGuard संरचना (.conf) फ़ाइल चुनें और फिर कनेक्शन रिक्वेस्ट की पुष्टि करने के लिए ठीक है पे टैप करें।

अपनी .conf फ़ाइल आयात करें

7. अपने नए बनाए गए कनेक्शन के अगले स्विच को ऑन पर टॉगल करें। अब आपकी निजता Proton VPN द्वारा सुरक्षित है!

जितनी चाहें उतनी WireGuard टनल जोड़ने के लिए दोबारा + बटन पे टैप करें।

जितनी चाहें उतनी WireGuard संरचनाऐं जोड़ी जा सकती हैं

VPN कनेक्शन सही तरह से काम कर रहा है, ये पुष्टि करने के लिए ब्राउज़र में हमारे Free सिक्योर IP स्कैनर पे जाएं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me