Proton VPN APK इंस्टॉल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Android
अगर Google Play स्टोर से Android के लिए Proton VPN डाउनलोड करना संभव न हो या आप ऐसा न करना चाहें, तो इसे F-droid से डाउनलोड(नई विंडो) किया जा सकता है या APK के तौर पे डाउनलोड किया जा सकता है।
APK क्या है?
APK का मतलब Android Package Kit है। यही वह फ़ाइल फॉर्मैट है जिसका इस्तेमाल Android ऑपरेटिंग सिस्टम मोबाइल एप्लीकेशन डिस्ट्रिब्यूट और इंस्टॉल करने के लिए करता है।
यह Android ऐप्स का इंस्टॉलर पैकेज है। इसे Windows पे .exe फ़ाइल या macOS पे .dmg फ़ाइल की तरह समझें।
APK इंस्टॉल कैसे करें
ध्यान दें कि निर्देशों की जानकारी अलग-अलग Android डिवाइस पे अलग हो सकती है, लेकिन वे मिलती-जुलती ही होंगी। यह गाइड Samsung OneUI 8.0 फोन का इस्तेमाल करके बनाई गई है।
1. अपने फोन या टैबलेट पे Proton VPN Github पेज(नई विंडो) पे जाएं और Android के लिए Proton VPN के नवीनतम संस्करण का APK डाउनलोड करें। हमारा APK किसी और सोर्स से डाउनलोड न करें।

2. डाउनलोड होने के बाद, APK को सीधे ब्राउज़र में खोला जा सकता है, या किसी फ़ाइल मैनेजर ऐप की मदद से इसे डाउनलोड फोल्डर से खोला जा सकता है।
सुरक्षा उपाय के तौर पे, Android डिफॉल्ट रूप से ऐप्स को APK खोलने की अनुमति नहीं देता। इसे बदलने के लिए, सुरक्षा सूचना में सेटिंग पे टैप करें। यह आपको हर उस ऐप के लिए सिर्फ एक बार करना है जिसका इस्तेमाल APK फ़ाइलें खोलने के लिए किया जाता है।

Allow permission स्विच को ऑन करें और फिर इंस्टॉल पे टैप करें।

अब ऐप को खोला जा सकता है।

जानें Android पे Proton VPN का इस्तेमाल कैसे करें
APK ऐप को अपडेट कैसे करें
APK खुद-ब-खुद अपडेट नहीं होते। APK के तौर पे डाउनलोड किए गए Proton VPN को अपडेट करने के लिए, बस हमारे GitHub पेज पे दोबारा जाएं, नवीनतम संस्करण डाउनलोड करें और उसे खोलें। अब आपको अपडेट करने का विकल्प मिलेगा।
