Proton VPN होमपेज

UK ISP ब्लॉक को बायपास कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
समस्या निवारण

2017 में UK ने डिजिटल इकॉनमी एक्ट पास किया था, जिसके मुताबिक इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को वयस्क वेबसाइटें ब्लॉक करनी होंगी, जब तक कि उन्हें ये सत्यापन ना मिल जाए कि उपयोगकर्ता की उम्र 18 साल से ज़्यादा है। इस ब्लॉक को नियंत्रित करने वाला नियामक निकाय, BBFC(नई विंडो) ने कहा कि इस ब्लॉक से VPN सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

दुर्भाग्य से बहुत ज़्यादा ब्लॉकिंग हुई है, यानी ऐसी साइटों को ब्लॉक करना जो DEA के दायरे में नहीं आनी चाहिए थीं। इस ब्लॉक में Proton VPN की वेबसाइट भी शामिल है। blocked.org.uk(नई विंडो) के मुताबिक, हमें अभी छह ब्रिटिश ISPs(नई विंडो) ब्लॉक कर रहे हैं:

  • EE
  • O2
  • Sky
  • TalkTalk
  • Virgin Media
  • Vodafone

हम अभी इन ISPs के साथ मिलकर इस समस्या को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। सौभाग्य से, अगर आप इनमें से किसी ISP का इस्तेमाल करते हैं, तो तब तक https://www.protonvpn.com(नई विंडो) को एक्सेस करने के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं। आम तौर पर, आपको अपने ISP खाते में साइनइन करके उम्र प्रतिबंध का विकल्प बंद करना होता है, लेकिन हर ISP के लिए कदम अलग-अलग हैं।

EE

ब्लॉक हटाने के लिए:

  1. अपने My EE(नई विंडो) खाते में लॉगइन करें।
  2. यहां जाएं: Menu -> Manage device।
  3. अपना Content Lock Off पर सेट करें।
  4. साथ ही, कृपया safeguard@ee.co.uk पे ईमेल करें और उन्हें बताएं कि Proton VPN को गलत तरीके से अनुचित कैटेगरी में रखा गया है और उसे ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए।

अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो ये रहा EE Contact Us पेज(नई विंडो)।

अगर ब्लॉक लगा होने के दौरान आप Proton VPN की वेबसाइट खोलने की कोशिश करते हैं, तो आपको ये पेज दिखेगा। अगर आप EE खाते के बिल भुगतानकर्ता हैं, तो Log in or register पे क्लिक करके हमारी साइट का एक्सेस ले सकते हैं। अगर आप बिल भुगतानकर्ता नहीं हैं, तो Enter credit card पे क्लिक करें। 18 साल से ज़्यादा उम्र साबित करने के लिए आपको एक मान्य क्रेडिट कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।

O2

ब्लॉक हटाने के लिए:

  1. यहां जाएं https://ageverification.o2.co.uk/(नई विंडो)
  2. खाली जगह में अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करें और Text me a code पे क्लिक करें। फिर O2 आगे बढ़ने के लिए आपको एक कोड टेक्स्ट करेगा। (आपको UK का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना होगा।)
  3. आपको जो कोड मिला, उसे खाली जगह में दर्ज करें।
  4. 18 साल से ज़्यादा उम्र साबित करने के लिए आपको एक मान्य क्रेडिट कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। आपके कार्ड से £1 का शुल्क लिया जाएगा, जो आपको कॉलिंग क्रेडिट या अगले फोन बिल के ज़रिए वापस मिल जाएगा।
  5. एक बार जब आप 18 साल से ज़्यादा उम्र साबित कर देंगे, O2 ब्लॉक हटा देगा।

अगर फिर भी दिक्कत हो, या आप O2 को बताना चाहें कि Proton VPN को ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए, तो ग्राहक सहायता के लिए 202 डायल करें। ये O2 मोबाइल फोन से मुफ्त है।

Sky

ब्लॉक हटाने के लिए:

  1. अपने Sky ID के साथ broadbandshield.sky.com(नई विंडो) पे लॉगइन करें।
  2. नीचे स्क्रॉल करें और Switch off पे क्लिक करें। ब्लॉक बंद होने में 15 मिनट तक लग सकते हैं।

अलग-अलग वेबसाइटों की अनुमति देने के लिए:

  1. अपने Sky ID के साथ broadbandshield.sky.com(नई विंडो) पे लॉगइन करें।
  2. ये टैब खोलें: Block & allow websites।
  3. दर्ज करें www.protonvpn.com(नई विंडो) को Allow बॉक्स में और Add पे क्लिक करें।
  4. यहां क्लिक करें: Save all settings।

साथ ही, कृपया Sky के गलत कैटेगरी में रखी गई वेबसाइटों(नई विंडो) पोर्टल पे जाएं और उन्हें बताएं कि Proton VPN को गलत तरीके से अनुचित कैटेगरी में रखा गया है और उसे ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए।

अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो ये रहा Sky Broadband Contact Us पेज(नई विंडो)।

TalkTalk

ब्लॉक हटाने के लिए:

  1. अपने My Account(नई विंडो) में लॉगइन करें।
  2. ड्रॉप-डाउन मेन्यू My services में जाएं और क्लिक करें: View HomeSafe settings
  3. Kids Safe को Off करें। एक प्रॉम्प्ट दिखेगा जो पुष्टि पूछेगा। कन्फर्म करने के लिए Turn Kidsafe OFF पे क्लिक करें। ब्लॉक बंद होने में कुछ मिनट लग सकते हैं।

अगर फिर भी दिक्कत हो, तो ये रहा TalkTalk का मुफ्त सपोर्ट फोन नंबर: +44 0345 172 0088

Virgin Media

ब्लॉक हटाने के लिए:

  1. अपने My Virgin Media(नई विंडो) में लॉगइन करें।
  2. यहां क्लिक करें: My Apps.
  3. यहां क्लिक करें: WebSafe।
  4. यहां क्लिक करें: Settings।
  5. यहां जाएं: Child Safe और क्लिक करें: Turn Off। फिर क्लिक करें: Apply। ब्लॉक बंद होने में पांच मिनट तक लग सकते हैं।
  6. साथ ही, कृपया Virgin Media की WebSafe सुझाव(नई विंडो) साइट पे जाएं और उन्हें बताएं कि Proton VPN को गलत तरीके से अनुचित कैटेगरी में रखा गया है और उसे ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए।

अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो ये रहा Virgin Media Contact Us पेज(नई विंडो)।

Vodafone

ब्लॉक हटाने के लिए:

वेबसाइट My Vodafone(नई विंडो) का इस्तेमाल करके:

  1. यहां लॉगइन करें: My Vodafone(नई विंडो), फिर ग्रे ड्रॉप-डाउन मेन्यू Services and extras में जाएं और अपना डिवाइस चुनें।
  2. नीचे स्क्रॉल करें और क्लिक करें: Bars and Data Alerts। सेक्शन Bars के तहत क्लिक करें: Age-restricted content bar.
  3. अगर आपने पहले अपनी पहचान सत्यापित कराई है, तो टॉगल को Off कर दें और स्टेप 6 पे जाएं। वरना क्लिक करें: Verify age.
  4. 18 साल से ज़्यादा उम्र साबित करने के लिए आपको एक क्रेडिट कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। कोई पेमेंट नहीं लिया जाएगा।
  5. उम्र सत्यापित होने के बाद आप अपने डिवाइस मेन्यू पे वापस आ जाएंगे। नीचे स्क्रॉल करें और क्लिक करें: Bars and Data Alerts। सेक्शन Bars के तहत क्लिक करें: Age-restricted content bar। फिर टॉगल सेट करें: Off
  6. 10 मिनट इंतज़ार करें और फिर अपना डिवाइस वापिस शुरु करें।
  7. साथ ही, कृपया contentclassification@vodafone.com पे ईमेल करें और Vodafone को बताएं कि Proton VPN को गलत तरीके से अनुचित कैटेगरी में रखा गया है और उसे ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए।

अगर फिर भी दिक्कत आ रही है, तो ये रहा Vodafone Contact Us पेज(नई विंडो)।

अगर इन निर्देशों को फॉलो करने के बाद भी हमारी वेबसाइट खोलने में दिक्कत आ रही है, या आप ब्लॉक हो रहे हैं और इस पेज पे अपना ISP नहीं देख रहे हैं, तो कृपया हमारी सहायता टीम(नई विंडो) से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me