Android 13 पे कनेक्शन की समस्याएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कनेक्शन
Android 13 में एक बग है जिसकी वजह से आपका VPN कनेक्शन असफल हो सकता है। इससे भी बुरी बात ये है कि आपका Android डिवाइस ये दिखा सकता है कि आप हमारे सर्वर से जुड़े हुए हैं, जबकि आप जुड़े हुए नहीं होते।
अगर VPN से जुड़े हुए वक़्त आप वाई-फाई कनेक्शन और मोबाइल (सेल्युलर) कनेक्शन के बीच स्विच करते हैं, तो आपका VPN सर्वर से कनेक्शन टूट सकता है। हमें शक है कि ये कुछ मोबाइल डेटा संरचनाओं और Android की बिल्ट-इन VPN किल स्विच खासियत के बीच कम्पैटिबिलिटी की समस्या की वजह से होता है।
ये Android 13 के कुछ संस्करणों के साथ एक ज्ञात समस्या(नई विंडो) है, और इसे Google के अलावा कोई ठीक नहीं कर सकता। हालांकि, नीचे दिए गए उपाय कुछ लोगों के लिए असरदार रहने की बात कही गई है। ध्यान दें कि ये उपाय अस्थायी हो सकते हैं और जितनी बार आप अपना डिवाइस वापिस शुरु करें, उतनी बार दोहराने पड़ सकते हैं।
1. IPv6 अक्षम करें
हमारी रिसर्च दिखाती है कि ये बग ज़्यादातर उन डिवाइसेस को प्रभावित करता है जो IPv6 नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इसलिए अक्सर अपने डिवाइस पे IPv6 कनेक्टिविटी अक्षम करके इसे ठीक किया जा सकता है। ध्यान दें: इससे आपके डिवाइस की परफ़ॉर्मेंस पे किसी तरह कोई असर नहीं पड़ेगा (सिवाय तब के, जब आपकी मोबाइल इंटरनेट सेवा सिर्फ़ IPv6 पे हो, उस स्थिति में ये आपकी मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी अक्षम कर देगा)।
सेटिंग ऐप खोलें और कनेक्शन → मोबाइल नेटवर्क → एक्सेस पॉइंट नाम पर जाएं → अपना नेटवर्क प्रदाता चुनें।
APN प्रोटोकॉल पे टैप करें और IPv4 चुनें, फिर APN रोमिंग प्रोटोकॉल पे टैप करें और वहां भी IPv4 चुनें।

ध्यान दें: कुछ मोबाइल ऑपरेटर इस स्क्रीन की सेटिंग तक एक्सेस अक्षम कर देते हैं। अगर आपका ऑपरेटर भी ऐसा करता है, तो कनेक्शन → मोबाइल नेटवर्क → एक्सेस पॉइंट नाम → जोड़ें पर जाएं। इसके बाद आप अपने प्रोवाइडर की सेटिंग नई प्रोफ़ाइल में कॉपी कर सकते हैं (APN सेटिंग को IPv4 में बदलने को छोड़कर)।

2. Android VPN किल स्विच अक्षम करें
1. Proton VPN ऐप खोलें और ≡ → सेटिंग → खासियतें → किल स्विच पर जाएं।

2. सेटिंग पे टैप करें।

3. Proton VPN के आगे वाले गियर आइकन पे टैप करें।

3. हमेशा-ऑन VPN और VPN के बिना कनेक्शन ब्लॉक करें स्विच को ऑफ कर दें।
3. एयरप्लेन मोड ऑन करें और फिर ऑफ करें
सेटिंग ऐप खोलें और कनेक्शन पर जाएं। फ्लाइट मोड स्विच को ऑन करें, फिर उसे दोबारा ऑफ कर दें।
