Proton VPN होमपेज

Proton VPN भुगतान की समस्याएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
समस्या निवारण

इस लेख में बताया गया है कि आपकी Proton VPN सदस्यता का भुगतान असफल क्यों हो सकता है और इसे ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

कार्ड भुगतान

अगर आपका भुगतान असफल होता है, तो आम तौर पे आपको एक एरर संदेश दिखता है। इन संदेशों का मतलब आम तौर पे ये होता है:

प्रमाणीकरण विफल

ये आम तौर पे दो वजहों से होता है:

1. 3D secure (3DS) की समस्याएं

आपकी खरीद के लिए बैंक को अतिरिक्त सत्यापन चाहिए था, लेकिन सत्यापन सफल नहीं हुआ।

  • अगर आपको अपने फोन पे सत्यापन कोड मिला है, तो जांचें कि आपने उसे सही तरीके से दर्ज किया है
  • कुछ बैंकों को ऐप में OTP प्रमाणीकरण की ज़रूरत होती है, जिसे आपको पूरा करना होता है। ऐसे में आपको अपने बैंक ऐप के ज़रिए भुगतान को अधिकृत करना होगा।
  • अगर आपको कोई समस्या आती है, तो मदद के लिए अपने बैंक से संपर्क करना होगा

2. PayPal नवीनीकरण की समस्याएं

If you pay for a recurring subscription with PayPal and get authorisation failed error message, it might be because your PayPal billing agreement has been cancelled since your last payment. In that case, contact our support team for help.

भुगतान असफल हुआ

ये कई वजहों से हो सकता है, और बैंक आम तौर पे हमें ये नहीं बताते कि आखिर समस्या क्या थी। यहां कुछ चीज़ें हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं:

  • अपना बैलेंस चेक करें
  • पक्का करें कि आपने अपने कार्ड की जानकारी सही तरीके से दर्ज की है
  • पक्का करें कि आपकी रोज़ाना की भुगतान सीमा (अगर हो) पूरी नहीं हुई हो

अगर इससे मदद नहीं मिलती, तो अपने बैंक से संपर्क करें या कोई और कार्ड इस्तेमाल करके देखें।

बिना एरर संदेश के कार्ड भुगतान की समस्याएं

कभी-कभी आपकी सदस्यता का भुगतान असफल होने पे आपको कोई एरर संदेश नहीं मिलता। ये आम तौर पे इसलिए होता है क्योंकि भुगतान प्रक्रिया बाधित हो जाती है (उदाहरण के लिए, अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन कट जाए या आप अपना ब्राउज़र बंद कर दें)।

अगर बाधा की वजह से आपका भुगतान सफल नहीं हुआ है, तो आम तौर पे आप बस फिर से कोशिश कर सकते हैं (ब्राउज़र इस्तेमाल कर रहे हों तो इंकॉग्निटो मोड इस्तेमाल करें)। अगर ये बार-बार होता रहता है, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

असफल कार्ड भुगतान आपके बैंक स्टेटमेंट में दिखने पे क्या करें

कभी-कभी सदस्यता का भुगतान असफल हो जाता है, लेकिन पैसा फिर भी आपके खाते से निकला हुआ दिखता है। इसे पेंडिंग (या अनकैप्चर्ड) भुगतान कहते हैं, और बैंक इसे 48 घंटों के भीतर वापस कर देगा।

कुछ बैंक आपके खाते में रिफंड जारी करते हैं। लेकिन कुछ बस ओरिजिनल लेन-देन रद्द कर देते हैं। इसलिए अगर ऐसा लगता है कि भुगतान वापस नहीं हुआ है, तो पक्का करने के लिए अपना स्टेटमेंट जांचें।

अगर 48 घंटे से ज़्यादा हो गए हैं और असफल भुगतान रद्द या रिफंड नहीं हुआ है, तो मदद के लिए हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

Bitcoin भुगतान

Bitcoin भुगतान को प्रोसेस होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं। इसकी कुछ वजहें हैं:

  • नेटवर्क कंजेशन: Bitcoin एक ब्लॉकचेन नेटवर्क पे काम करता है। लेन-देन की ज़्यादा मात्रा से प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है।
  • कम लेन-देन फीस: ब्लॉकचेन नेटवर्क ज़्यादा फीस वाले लेन-देन को प्राथमिकता देता है। छोटे लेन-देन को ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ता है।
  • तकनीकी समस्याएं: बग और bitcoin mining में आने वाली अन्य रुकावटें देरी का कारण बन सकती हैं।
  • सुरक्षा जांच: कुछ एक्सचेंज और वॉलेट धोखाधड़ी या चोरी को रोकने के लिए अतिरिक्त जांच करते हैं।

अगर 24 घंटे से ज़्यादा हो गए हैं और आपका Bitcoin भुगतान सफल नहीं हुआ है, तो कृपया मदद के लिए हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me