Proton दुनिया भर में आज़ादी और लोकतंत्र का लंबे समय से रक्षक रहा है। असल में, इन बुनियादी मानवाधिकारों(नई विंडो) की रक्षा करना ही 2014 में Proton Mail(नई विंडो) बनाने की मुख्य वजहों में से एक था। हांगकांग से बेलारूस(नई विंडो) तक, कार्यकर्ताओं, प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और दुनिया के नागरिकों ने सुरक्षित और निजी तौर पे संवाद करने, अपनी बात कहने और इंटरनेट ब्लॉक पार करने के लिए हमारी सेवाओं का सहारा लिया है।
हमारा मानना है कि हर कंपनी की ज़िम्मेदारी है कि वो बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा करे, जहां भी वो खतरे में हों। दुर्भाग्य से, Proton VPN के सुरक्षा अपडेट ब्लॉक करके Apple ने दिखा दिया है कि वो ये फलसफा शेयर नहीं करता।
हाल ही में, 1 फरवरी को सेना ने जब चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सत्ता हथिया ली, तब से म्यांमार के लोग अपने मानवाधिकारों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। इन हफ्तों में सेना ने 250 से ज़्यादा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मार डाला(नई विंडो) है और 2,500 से ज़्यादा लोगों को गैरकानूनी तौर पे हिरासत में लिया है।
17 मार्च को संयुक्त राष्ट्र ने लोगों से अपील की कि वो मानवता के खिलाफ अपराधों के दस्तावेज़ी सबूत इकट्ठा करें और सुरक्षित रखें। ऐसी संवेदनशील जानकारी UN जांचकर्ताओं तक सुरक्षित तौर पे पहुंचाने और ये सुनिश्चित करने के लिए कि सूचना देने वालों पर हमला ना हो या उनकी जान ना ली जाए, UN ने लोगों को Proton Mail(नई विंडो) या Signal का इस्तेमाल करने की सिफारिश की।
म्यांमार में कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के इस्तेमाल की जाने वाली ऐप्स में Proton Mail अकेला नहीं है। पिछले एक महीने से म्यांमार की सेना राष्ट्रीय टेलीकॉम कंपनियों को नियमित रूप से इंटरनेट बंद करवा रही है और सोशल मीडिया तक एक्सेस रोक रही है, ताकि हानिकारक सबूत बाहर ना निकलें।
म्यांमार के लोग इन इंटरनेट ब्लॉक को पार करने, सही खबरें जानकर सुरक्षित रहने और हत्याओं की रिपोर्ट करने के लिए Proton VPN का भी सहारा ले रहे हैं। तख्तापलट के तुरंत बाद के दिनों में म्यांमार में Proton VPN के साइन-अप पहले की औसत दैनिक दर से 250 गुना बढ़ गए।
Apple Proton VPN के अपडेट ब्लॉक करता है
जिस दिन UN ने Proton की ऐप्स की सिफारिश की, उसी दिन Apple ने अचानक हमारे Proton VPN iOS ऐप के ज़रूरी अपडेट रिजेक्ट कर दिए। इन अपडेट्स में सुरक्षा सुधार शामिल हैं, जो खाता हाईजैक करने की कोशिशों के खिलाफ बचाव को और बेहतर बनाने के लिए बनाए गए हैं, जिनसे निजता की छेड़छाड़ हो सकती है।

Apple का कहना है कि उसने हमारे सुरक्षा अपडेट इसलिए ब्लॉक किए क्योंकि App Store में हमारी ऐप के विवरण में, जिसका हम महीनों से बिना किसी समस्या के इस्तेमाल कर रहे थे, ये लिखा है कि Proton VPN एक ऐसा टूल है जो “सरकारों को चुनौती देता है… और दुनिया भर के लोगों को ऑनलाइन आज़ादी देता है”। मौजूदा हालात को देखते हुए Apple के रवैये से ज़्यादा संवेदनहीन कुछ नहीं हो सकता।
आज, Proton VPN जैसी ऐप्स म्यांमार के उन लोगों के लिए बाकी दुनिया से जुड़ने का ज़रिया हैं, जिन पर नरसंहार हो रहा है। हमें उपयोगकर्ताओं को ये बताने से रोककर कि Proton VPN का इस्तेमाल इंटरनेट पाबंदियों को पार करने के लिए किया जा सकता है, Apple लोगों के लिए ये ज़रिया ढूंढना मुश्किल बना रहा है। Apple के इस फैसले से म्यांमार के नागरिकों के लिए मानवता के खिलाफ अपराधों के सबूत संयुक्त राष्ट्र को भेजना और भी मुश्किल हो जाएगा।
Apple के रवैये में दोहरापन भी है। अपने आर्थिक फायदे के लिए Apple को सरकारों को चुनौती देने में कोई दिक्कत नहीं होती (जैसे EU टैक्स से बचना या एंटीट्रस्ट आरोपों से बच निकलना)। लेकिन जब Proton मानवाधिकारों की वजह से ऐसा करता है, तो अचानक ये Apple की नीतियों के खिलाफ हो जाता है।
कर्मों के परिणाम होते हैं, और उस समय जब सैकड़ों लोग मर रहे हैं, Apple के रवैये से म्यांमार में मानवाधिकारों के बचाव में सक्रिय रूप से बाधा पड़ रही है।
Apple के रवैये से मानवाधिकारों की प्रगति में बाधा पड़ती है
Apple ने लगातार ऐसे अपडेट ब्लॉक किए हैं जिनमें बताया गया था कि Proton VPN का इस्तेमाल मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले शासनों के लगाए इंटरनेट ब्लॉक को पार करने के लिए किया जा सकता है। हमें अपनी ऐप के विवरण को सेंसर करना पड़ा ताकि Apple से अपडेट की मंजूरी मिल सके। हम इस सेंसरशिप और ज़बरदस्ती की नीति का पुरज़ोर विरोध करते हैं। हमारा मानना है कि “सरकारों को चुनौती” देने वाली ऐप्स को रिजेक्ट करने की Apple की नीति बस गलत है।
दुर्भाग्य से, ये Apple के साथ कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि मुनाफे को मानवाधिकारों से ऊपर रखने की लंबे समय की कॉर्पोरेट नीति का हिस्सा है। पिछले साल हांगकांग के प्रदर्शनों के दौरान, जब Proton VPN हांगकांग में सबसे ज़्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स में से एक बन गई, Apple ने हमें भी वैसे ही खुद को सेंसर करने पे मजबूर किया। 2019 में, चीन के दबाव के बाद उसने HKmap.live(नई विंडो) और Quartz ऐप्स(नई विंडो) को, जिनका इस्तेमाल हांगकांग के लोग प्रदर्शनों की खबरें रखने के लिए करते थे, अपने App Store से हटा दिया।
Apple की पहली प्राथमिकता बाजारों तक एक्सेस बनाए रखना और अपना मुनाफा कायम रखना है, इसलिए वो लगभग कभी तानाशाहों या अधिनायकवादी शासनों की नीतियों को चुनौती नहीं देता। तानाशाहों के आगे झुककर, Apple अंतरराष्ट्रीय स्तर पे मान्यता प्राप्त मानवाधिकारों की अनदेखी कर रहा है और Proton जैसे संगठनों को ज़रूरतमंदों की रक्षा करने से रोक रहा है। चिंता की बात ये भी है कि Apple ने इस भाषा को सभी उन देशों में हटाने की मांग की जहां हमारी ऐप उपलब्ध है। ऐसा करके Apple अधिनायकवादी कानूनों को दुनिया भर में फैलाने में मदद कर रहा है, उन देशों में भी जहां अभिव्यक्ति की आज़ादी संरक्षित है।
हम क्या कर सकते हैं?
हम एक ऐसा इंटरनेट बना सकते हैं जो दुनिया भर में आज़ादी को बढ़ावा दे। म्यांमार की स्थिति दिखाती है कि एन्क्रिप्ट की गई सेवाएं उस इंटरनेट का ज़रूरी हिस्सा कैसे हैं, क्योंकि इनसे कार्यकर्ता, पत्रकार और आम नागरिक पूरे इंटरनेट तक एक्सेस पाकर निजी तौर पे संवाद कर सकते हैं। जब कोई शासन अपने ही लोगों के खिलाफ हो जाता है, तो सच तक पहुंचने और उसे शेयर करने की ये क्षमता जानें बचा सकती है। बड़े पैमाने पे, एक आज़ाद और स्वतंत्र इंटरनेट 21वीं सदी के लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है। लेकिन Apple जैसी Big Tech कंपनियों का इंटरनेट को लेकर अलग विज़न है, जहां लोगों से ज़्यादा मायने रखता है मुनाफा।
इसीलिए हम EU की कोशिशों की सहायता करते हैं जो Digital Markets Act(नई विंडो) के ज़रिए बड़ी टेक कंपनियों को रेगुलेट करना चाहती है। अगर आप EU में रहते हैं, तो अपने MEP से संपर्क करें(नई विंडो) और इस कानून के समर्थन में अपनी राय रखें। आप Big Tech से हटकर Proton Mail, Signal, या DuckDuckGo जैसी सेवाओं पे जाकर टेक दिग्गजों की ताकत कम भी कर सकते हैं।
मिलकर हम ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि भविष्य का इंटरनेट सभी नागरिकों के हितों की पूर्ति करे।
PS: Proton Mail और Proton VPN के मुफ्त प्लैन हमेशा के लिए मुफ्त हैं। अगर आप म्यांमार में ऐसे संगठन से हैं जिसे Proton के पैसे वाले प्लैन से फायदा हो सकता है, तो कृपया हमसे advocacy@protonmail.com पे संपर्क करें। हम फरवरी से म्यांमार के संगठनों को पैसे वाले प्लैन मुफ्त में देकर सहायता कर रहे हैं।
अपडेट 25 मार्च, 2021: हमने साफ किया है कि Apple की नीति के किस हिस्से का हमें विरोध है।






