Proton VPN होमपेज

iOS 14 पे Proton VPN के साथ मोबाइल डाटा उपयोग की समस्या

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ऐप

कुछ उपयोगकर्ताओं ने हमसे संपर्क किया है और बताया है कि Proton VPN से जुड़े होने के दौरान अपना मोबाइल डाटा प्लैन इस्तेमाल करते वक्त उनका iPhone असामान्य रूप से ज़्यादा डाटा इस्तेमाल का संदेश दिखा रहा है।

हमें पता चला है कि इस अप्रत्याशित डाटा उपयोग की वजह iOS 14 में एक गणना संबंधी समस्या है। iOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम एक ही डाटा की गिनती दो बार करता है: एक बार जब वो Proton VPN से गुज़रता है और दोबारा जब एंड ऐप उसे इस्तेमाल करता है। बेशक ये गलत है। Proton VPN खुद बहुत कम डाटा इस्तेमाल करता है। वो दूसरे ऐप्स के इस्तेमाल किए गए डाटा को एन्क्रिप्ट करता है।

ये दोहरी गिनती सिर्फ कुछ खास परिस्थितियों में होती है। ऐसा तब होता है जब:

  1. आप अपने मोबाइल डाटा प्लैन से इंटरनेट एक्सेस करें (वाई-फाई से जुड़े होने की बजाय)
  2. आप Proton VPN से जुड़े हों
  3. आप OpenVPN VPN प्रोटोकॉल इस्तेमाल करें (ये समस्या दूसरे प्रोटोकॉल के साथ नहीं होती)

हमारी रिसर्च में पाया गया है कि ये बग ज़्यादातर बड़ी VPN सेवाओं को प्रभावित करता है जो IKEv2 के अलावा दूसरे VPN प्रोटोकॉल इस्तेमाल करती हैं या ऑफर करती हैं। दुर्भाग्य से, क्योंकि ये समस्या Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम के डाटा उपयोग की गिनती के तरीके में है, इस बग को ठीक करने के लिए हम कुछ नहीं कर सकते। हमें इंतज़ार करना होगा कि Apple इसे किसी अपडेट में ठीक करे।

हम इस समस्या के बारे में पहले ही Apple से संपर्क कर चुके हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me