Proton VPN और Windows स्थान डाटा
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ऐप
Windows 11 पे आपने देखा होगा कि Proton VPN ऐप लगातार स्थान एक्सेस करने की अनुमति मांगता दिखता है, जिसकी वजह से Windows आपसे Proton VPN ऐप के लिए Location Services सक्षम करने को कह सकता है। ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। Proton VPN असल में स्थान के लिए अनुरोध नहीं कर रहा है, और आपकी निजता को कोई खतरा नहीं है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि Windows 11 वाई-फाई(नई विंडो) एक्सेस को स्थान डाटा की तरह(नई विंडो) मानता है। यानी जो आप देख रहे हैं वो Proton VPN का आपकी वाई-फाई (जिसे वो लगातार एक्सेस करता है) एक्सेस करना है, आपका स्थान नहीं।
अतिरिक्त जानकारी
जब आपका डिवाइस किसी असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ता है, तो Proton VPN ऐप आपको चेतावनी देता है। इसके लिए ये आपके डिवाइस के नेटवर्क इंटरफेस, उपलब्ध नेटवर्क के SSID और कनेक्शन सुरक्षित है या नहीं, ये सब क्वेरी करता है। इसके लिए हम जो एपीआई इस्तेमाल करते हैं, वो पूरी तरह ओपन सोर्स(नई विंडो) है। क्योंकि Windows वाई-फाई स्कैन को स्थान अनुरोध मानता है, इसलिए ये आपसे Location Services सक्षम करने को कहेगा।
ये Microsoft की आधिकारिक डॉक्यूमेंटेशन(नई विंडो) में समझाया गया है:
“जब location services बंद होते हैं, तो Windows और ऐप्स को डिवाइस के स्थान तक एक्सेस नहीं मिलेगा, और कुछ ऐप्स वाई-फाई नेटवर्क के बारे में जानकारी तक एक्सेस नहीं कर पाएंगे…
आप location services बंद कर सकते हैं और Settings ऐप के Location पेज पे किसी भी समय ये देख और कंट्रोल कर सकते हैं कि किन ऐप्स को आपके स्थान तक एक्सेस है। जो ऐप्स कुछ ऐसे वाई-फाई एपीआई का एक्सेस मांगते हैं जिनका इस्तेमाल आपका स्थान पता करने के लिए किया जा सकता है, वो भी इस पेज पे दिखेंगे….
स्थान सेवाएं बंद होने पर भी ऐप आपके स्थान तक एक्सेस का अनुरोध कर सकते हैं। ऐसा होने पर, डिवाइस पे जब कोई ऐप पहली बार स्थान का अनुरोध करता है, तब एक प्रॉम्प्ट दिखाया जाता है। आप इन प्रॉम्प्ट को बंद करने का विकल्प चुन सकते हैं, ताकि आपको सूचना न मिले। हालांकि, कुछ ऐप्स जैसे कि जो Wi-Fi एपीआई तक एक्सेस करते हैं, वे अपेक्षा के मुताबिक काम नहीं कर सकते, और आपको उनके ब्लॉक होने की वजह समझाने वाली सूचनाएं अब नहीं मिलेंगी…