Proton VPN होमपेज

Proton VPN मैप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
ऐप

ज़्यादातर Proton VPN ऐप दुनिया का नक्शा दिखाते हैं। इन नक्शों का एकमात्र उद्देश्य आपको उस भौगोलिक स्थान पे सर्वर खोजने का एक आसान और सहज तरीका देना है जिसकी आपको तलाश है।

इस सहायता लेख में हमने हमारे नक्शों के बारे में कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए हैं।

Proton VPN Windows ऐप में यूरोप का नक्शा दिखते हुए

आप विवादित सीमा का ये चित्रण क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं?

Proton VPN लोगों के हितों की सेवा करता है, सरकारों की नहीं, और हमारी चिंता तथा विशेषज्ञता का क्षेत्र निजता, सेंसरशिप विरोध, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल आज़ादी के विषयों से जुड़ा है। हमारे नक्शों पे इस्तेमाल की जाने वाली सीमाएं डिफॉल्ट रूप से सीमाओं की आम तौर पर स्वीकार की गई परिभाषा का पालन करती हैं (चाहे संयुक्त राष्ट्र की मान्यता से, वास्तविक नियंत्रण से, या आम सहमति पे आधारित सार्वजनिक स्रोतों से ली गई हों) और Proton की किसी राजनीतिक राय को दर्शाती नहीं हैं। ये सिर्फ आपको नक्शे में नेविगेट करने और अपनी ज़रूरत के मुताबिक सर्वर खोजने में मदद के लिए दिए जाते हैं।

आप ऐसा देश क्यों दिखा रहे हैं जो मौजूद नहीं है, या गलत नाम क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं

फिर, हमारे इस्तेमाल किए गए देशों के नाम किसी भी तरह Proton की राजनीतिक राय को दर्शाते नहीं हैं, बल्कि डिफॉल्ट रूप से राज्यों के आम तौर पर स्वीकार किए गए नामों का इस्तेमाल करते हैं।

ध्यान दें कि हम अक्सर नामों को पूरी तरह व्यावहारिक और सौंदर्य संबंधी वजहों से छोटा भी करते हैं, क्योंकि वे ऐप के उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस में आराम से फिट होने के लिए बहुत लंबे हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम The United States of America → United States, और The United Kingdom of Great Britain And Northern Ireland → United Kingdom कर देते हैं।

ऐप में हमारे झंडे का आस्पेक्ट रेशियो गलत क्यों है?

हम ऐप के अंदर सभी झंडा आइकॉन को एक ही आस्पेक्ट रेशियो में दिखाते हैं ताकि वे एप्लीकेशन में अन्य झंडा आइकॉन के साथ देखने में एक जैसे लगें। ये सौंदर्य संबंधी उद्देश्यों के लिए है।

हमारे झंडे में कोई और अशुद्धि क्यों है?

झंडा आइकॉन को ऐप इंटरफ़ेस में फिट होने के लिए छोटे साइज़ में दिखाया जाना ज़रूरी है। इस स्तर पे टेक्स्ट, प्रतीक या जटिल पैटर्न जैसी बारीक जानकारी सरल या कम स्पष्ट दिख सकती है। ये छोटे साइज़ में विस्तृत चित्र दिखाने की एक तकनीकी सीमा है, कोई जानबूझकर किया गया बदलाव नहीं।

हम समझते हैं कि राष्ट्रीय झंडों का बहुत महत्व होता है, और जानकारी अहम हो सकती है। हमारे ऐप्स में किए गए किसी भी दृश्य सरलीकरण का उद्देश्य पूरी तरह तकनीकी प्रदर्शन है, और इनका मक़सद किसी देश या उसके राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति अनादर दिखाना नहीं है।

आप इस झंडे के डिज़ाइन का इस्तेमाल “सही” निर्वासित या विपक्षी सरकार के झंडे की जगह क्यों कर रहे हैं?

हम जो झंडे इस्तेमाल करते हैं, वे डिफॉल्ट रूप से उस राज्य की आम तौर पर स्वीकार की गई वास्तविक सरकार द्वारा इस्तेमाल किए गए झंडे होते हैं। ये किसी भी तरह विवादित राजनीतिक स्थिति पे कोई टिप्पणी या समर्थन नहीं हैं।

ज़ूम इन करने पे नक्शा सटीक क्यों नहीं होता?

हमारे ऐप्स में इस्तेमाल किए गए नक्शे वेक्टर इमेज होते हैं। ये बिंदुओं, रेखाओं और पॉलीगॉन से बने होते हैं, जो गणितीय समीकरणों से परिभाषित होते हैं, इसलिए ज़ूम इन करने पे ये खुद रेज़ोल्यूशन नहीं खोते। हालांकि, डेटा रेज़ोल्यूशन की सीमाओं और परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए जनरलाइज़ेशन एल्गोरिदम के इस्तेमाल जैसे कारकों की वजह से, अगर आप नक्शे को उसके इच्छित रेज़ोल्यूशन से ज़्यादा ज़ूम करते हैं तो बारीक जानकारी और सटीकता खो सकती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me