Proton VPN होमपेज

अपडेट के लिए जांच कैसे करें?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

जब हमारे ऐप्स के लिए नए अपडेट उपलब्ध होंगे, तो हम आपको सूचित करेंगे, लेकिन इन आसान चरणों का पालन करके आप मैन्युअल रूप से अपडेट के लिए जांच कर सकते हैं:

Windows

1. Proton VPN Windows ऐप खोलें, और सेटिंग → सहायता → हमारे बारे में पर जाएं।

Windows हमारे बारे में

2. अगर अपडेट उपलब्ध है, तो अपडेट चुनें।

macOS

1. Proton VPN ऐप खोलें और macOS मेन्यू बार → ProtonVPN → अपडेट के लिए जांचें… पर जाएं।
2. जब ऐप खुल जाए, तो अपने mac की टॉप बार में बाईं तरफ आपको ProtonVPN दिखेगा, उस पे क्लिक करें।
3. आपको अपडेट के लिए जांचें बटन दिखेगा, उस पे क्लिक करें।
4. अगर आपके पास नवीनतम macOS Proton VPN एप्लीकेशन संस्करण इंस्टॉल है, तो आपको ऐसा बताने वाली एक संदेश विंडो दिखेगी।

macOS के लिए Proton VPN ऐप को अपडेट करें

Android और Chromebook

1. Google प्ले स्टोर ऐप खोलें और स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ अपनी प्रोफाइल फोटो पे टैप करें।
2. ऐप्स और डिवाइस संभालें → उपलब्ध अपडेट → सभी अपडेट करें पे टैप करें।

iOS और iPadOS

1. App Store ऐप खोलें
2. स्क्रीन के ऊपर अपने प्रोफाइल आइकन पे टैप करें।
3. पेंडिंग अपडेट और नई चीज़ें देखने के लिए स्क्रॉल करें। सिर्फ एक ऐप को अपडेट करने के लिए उस ऐप के बगल में अपडेट पे टैप करें, या लिस्ट के ऊपर सभी अपडेट करें पे टैप करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me