Proton VPN होमपेज

Vivaldi पे Proton VPN का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

Proton VPN को Vivaldi डेस्कटॉप ब्राउज़र में इंटीग्रेट किया गया है, जिससे Vivaldi उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन अपनी निजता सुरक्षित रखने का आसान तरीका मिलता है। इसे चालू करने पे:

  • वेबसाइट आपके IP पते का इस्तेमाल करके आपकी अनोखी पहचान नहीं कर सकतीं
  • आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) नहीं देख सकता कि आप ऑनलाइन क्या करते हैं
  • लगता है कि आप इंटरनेट उस स्थान से एक्सेस कर रहे हैं जहां आप कनेक्टेड हैं

VPN क्या है, इसके बारे में और जानें

इस सहायता आर्टिकल में हम देखेंगे:

Vivaldi पे Proton VPN में साइनइन कैसे करें

Vivaldi पे Proton VPN इस्तेमाल करने के लिए, आप दो तरीकों में से कोई एक चुन सकते हैं:

  • अपने Vivaldi खाते से साइनइन करें। इससे आपको Proton VPN Free plan पे उपलब्ध खासियतों का एक्सेस मिलेगा। ज़्यादा देशों और एडवांस सुविधाऐं तक पहुंच पाने के लिए आपके पास किसी सशुल्क Proton VPN प्लैन पे अपग्रेड करने का विकल्प भी होगा।
  • अपने Proton खाते से साइनइन करें। अगर आपके पास सशुल्क Proton VPN प्लैन है, तो आप 140+ देशों में 20,000+ सर्वर और Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन पे उपलब्ध सभी प्रीमियम खासियतों का एक्सेस कर पाएंगे, जैसे सुरक्षित स्ट्रीम, स्प्लिट टनलिंग, ऑटो कनेक्ट और Secure Core।

अपने Vivaldi खाते का इस्तेमाल करके

1. Vivaldi टास्क बार में VPN आइकॉन पे क्लिक करें → Sign in with Vivaldi।

Sign in with Vivaldi चुनें,

2. अपना Vivaldi यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें, फिर Log in पे क्लिक करें। अगर आपके पास Vivaldi खाता नहीं है, तो खाता बनाने के लिए Create Account पे क्लिक करें।

अपना Vivaldi यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें

3. लॉगइन होने के बाद, VPN बटन पे क्लिक करें → Connect, और हमारे किसी Free सर्वर से कनेक्ट करें जो नीदरलैंड, जापान, रोमानिया, पोलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर, मेक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

Proton VPN से जुड़े

अब आप Proton VPN के साथ निजी तौर पे इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं।

आप जुड़े हुए हैं!

अपने Proton खाते का इस्तेमाल करके

1. Vivaldi टास्क बार में VPN आइकॉन पे क्लिक करें → Already have a Proton Account?।

VPN पे क्लिक करें और फिर Already have a Proton Account? पे क्लिक करें?।

2. अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से साइनइन करें। अगर आप कोई भी Proton प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, जिनमें Proton VPN, Proton Mail(नई विंडो), Proton Drive(नई विंडो), Proton Pass(नई विंडो), Proton Wallet(नई विंडो) और Proton Calendar(नई विंडो) शामिल हैं, तो आपके पास पहले से ही एक Proton खाता है।

अपने Proton खाते से साइनइन करें

अब आप Proton VPN के साथ निजी तौर पे इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं।

आप अब कनेक्टेड हैं!

Vivaldi पे Proton VPN का इस्तेमाल कैसे करें

Vivaldi के लिए Proton VPN हमारे Chrome ब्राउज़र एक्सटेंशन का एक संस्करण है, जिसे Vivaldi ब्राउज़र के साथ इस्तेमाल के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करना सीखें

Proton VPN Plus पे अपग्रेड कैसे करें

Proton VPN Plus सदस्यता के साथ, आप 115+ देशों में 13,000+ सर्वर का एक्सेस कर सकते हैं और Windows, macOS, Linux, Android, Chromebook, Android TV, iOS और iPadOS, Apple TV और Amazon Fire TV (“firestick”) के लिए हमारे ऐप्स से अपने पूरे इंटरनेट कनेक्शन सुरक्षित कर सकते हैं। आप हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन ज़्यादातर Chrome और Firefox पे आधारित ब्राउज़र्स के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vivaldi खाते या Proton Free खाते से अपग्रेड करने के लिए:

1. Vivaldi टास्क बार में VPN आइकॉन पे क्लिक करें → ⚙ Settings → Manage subscription।

अपनी सदस्यता संभालें

2. कोई सदस्यता विकल्प चुनें, अपनी भुगतान जानकारी भरें, और Pay now बटन पे क्लिक करें।

अपनी भुगतान जानकारी दर्ज करें

Vivaldi से Proton VPN को कैसे हटाएं

अगर आप Vivaldi के साथ Proton VPN इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप बस एक्सटेंशन को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। ये बहुत कम सिस्टम रिसोर्स इस्तेमाल करता है और आपकी निजता पे कोई असर नहीं डालता। इसे अपने टूलबार से हटाने के लिए (बिना अनइंस्टॉल किए), VPN आइकॉन पे राइट-क्लिक करें → Remove from Toolbar।

Vivaldi के टूलबार से Proton VPN हटाएं

अगर आप चाहें, तो आप Vivaldi से Proton VPN को पूरी तरह आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए:

1. Menu (ब्राउज़र के ऊपर बाईं तरफ मौजूद V आइकॉन) पे जाएं → Tools → Extensions।

Proton VPN को पूरी तरह हटाएं 1

2. My extensions पे जाएं → All extensions → Proton VPN → Remove।

Proton VPN को पूरी तरह हटाएं 2

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या दूसरी Proton सर्विसेज़ में अपने Vivaldi खाते से साइनइन किया जा सकता है?

नहीं। आप Vivaldi पे Proton VPN में सिर्फ Vivaldi खाते से ही साइनइन कर सकते हैं। हमारी दूसरी सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए कृपया पूरे Free या सशुल्क Proton खाते के लिए साइनअप करें।

क्या Vivaldi पे सभी Proton VPN खासियतों का एक्सेस पाने के लिए Proton VPN खाते की ज़रूरत है?

Free Proton खाते के साथ, आप हमारी दूसरी सर्विसेज़ (जैसे Proton Mail, Proton Drive इत्यादि) के Free संस्करणों का एक्सेस कर सकते हैं, और अपने डिवाइस के सभी कनेक्शन (सिर्फ Vivaldi के नहीं) सुरक्षित रखने के लिए हमारे डेडिकेटेड VPN क्लाइंट डाउनलोड कर सकते हैं।

अपने Vivaldi खाते से साइनइन करने पे Proton VPN के पास क्या जानकारी होती है?

Vivaldi पे Proton VPN तीसरें-पार्टी को हमारी सर्विसेज़ का एक्सेस देने के लिए OAuth(नई विंडो) ओपन सत्यापन मानक इस्तेमाल करता है। जब आप पहली बार अपने Vivaldi खाते से साइनइन करते हैं, तो हम आपके Vivaldi ईमेल पते के साथ एक स्पेशल और बहुत सीमित Proton VPN खाता बनाते हैं।
हम इस ईमेल पते को आपके बैकअप रिकवरी तरीके के तौर पे इस्तेमाल करेंगे, लेकिन टेक्निकल लेवल पे ये आपके खाते से जुड़ा नहीं है। किसी भी Proton VPN खाते की तरह, हम ऐसे कोई कनेक्शन लॉग नहीं रखते जिनका इस्तेमाल आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए किया जा सके।

अगर Proton VPN खाता नहीं है और सिर्फ Vivaldi पे Proton VPN इस्तेमाल किया जाता है, तो Proton की निजता नीति और सेवा की शर्तें कैसे लागू होती हैं?

आपका सीमित Proton खाता सभी Proton खातों की तरह उसी निजता नीति और सेवा की शर्तों(नई विंडो) के अधीन है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me