हर साल हज़ारों लोग अपनी ज़िंदगी सूटकेस में भरकर यूनाइटेड किंगडम की ओर निकल पड़ते हैं। नए करियर के मौके, दुनिया के बेहतरीन यूनिवर्सिटी और जोश से भरा शहरी जीवन बहुत आकर्षक लगते हैं, लेकिन इसके बावजूद बहुत से प्रवासी और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स घर की याद से बच नहीं पाते।
Proton VPN का एक नया सर्वे बताता है कि ये भावना कितनी गहरी होती है, और VPN का इस्तेमाल करके घर के अपने पसंदीदा शो और खेल कार्यक्रमों को एक्सेस करना विदेश में रहने की आदत डालने में कितनी बड़ी भूमिका निभाता है। हालांकि हमारा सर्वे UK में रह रहे प्रवासियों (खासकर लंदन) पे केंद्रित है, घर की याद सबको होती है। इसलिए ये नतीजे शायद घर से दूर रहने वाले हर किसी को अपने जैसे लगें, वो कहीं भी हो।

घर की याद: विदेश में रहने का अनदेखा पहलू
सर्वे में पता चला कि ज़्यादातर लोग (64%) UK की ज़िंदगी के साथ अच्छे से ढल जाने के बावजूद, 79% अब भी घर की याद से जूझते हैं। UK में पढ़ने वाले विदेशी स्टूडेंट्स इससे खास तौर पे प्रभावित होते हैं, जिनमें से 82% ने दोस्तों, परिवार और उस अपनेपन से कट जाने का भावनात्मक तनाव बताया, जो सिर्फ घर पे ही मिलता है (UK के मौसम को भी एक वजह बताया गया!)।

तो ये प्रवासी इन सांस्कृतिक अलगाव और अपनी जानी-पहचानी ज़िंदगी से दूर होने की भावनाओं का जवाब कैसे देते हैं? जब घर की याद सताती है, तो प्रवासी जानी-पहचानी आदतों का सहारा लेते हैं और अपनेपन में सुकून ढूंढते हैं।

कल्चरल कंटेंट भावनात्मक राहत की बुनियाद है
हमारे नतीजे एक बड़ी सच्चाई सामने लाते हैं। TV शो, फिल्में, खबरें, खेल कार्यक्रम और सोशल मीडिया जैसे जाने-पहचाने कंटेंट से घर से कनेक्ट रहना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनात्मक सहायता है। दरअसल, 88% UK में रह रहे प्रवासियों ने हमें बताया कि घर का कंटेंट एक्सेस करने से घर की याद कम होती है। स्टूडेंट्स में ये आंकड़ा और भी ज़्यादा है, जिनमें से 90% ने कहा कि ये कनेक्शन उनकी तड़प को काफी हद तक कम कर देते हैं।
सर्वे में शामिल हर चौथा व्यक्ति (26%, जो स्टूडेंट्स में बढ़कर 28% हो जाता है) ने भी बताया कि घर का कंटेंट देखने से घर की याद “बहुत ज़्यादा” या “पूरी तरह” कम हो गई।

VPN अहम भूमिका निभाते हैं
ज़्यादातर लोगों (73%) ने कहा कि अपने देश की खबरों, कार्यक्रमों और कल्चर से कनेक्ट रहना ज़रूरी है, इसलिए कोई हैरानी की बात नहीं कि लगभग आधे (43%) लोगों को UK से अपने घर की स्ट्रीमिंग सर्विसेज एक्सेस करने में सुकून मिला।
बहुत से लोगों के लिए ये गतिविधियां सिर्फ पुरानी यादें ताज़ा करना नहीं, बल्कि विदेश में ज़िंदगी बिताते हुए अपनी पहचान बनाए रखने का एक ज़रूरी तरीका हैं। और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPNs) इन कनेक्शन को सक्षम करने में एक अहम लेकिन कम पहचानी गई भूमिका निभाते हैं। सर्वे से पता चला कि जिन लोगों को पता था कि VPN क्या है, उनमें से 47% (स्टूडेंट्स में 55%) हर हफ्ते कम से कम एक बार VPN का इस्तेमाल करते हैं।

Proton VPN: विदेश में रहते वक़्त एक भावनात्मक सहारा
घर की याद हर किसी को आती है, लेकिन Proton VPN के साथ घर सिर्फ एक क्लिक की दूरी पे है. किसी भी पेड Proton VPN प्लान की मदद से दुनिया भर के 120+ देशों में लगभग 100 लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं से कनेक्ट किया जा सकता है, जो वरना आपके भौगोलिक स्थान की वजह से ब्लॉक हो जातीं.
और Android TV, Amazon Fire TV (“Firestick”) और Apple TV के ऐप की मदद से अपनी पसंदीदा अपनी-भाषा की TV शोज़, फिल्में और स्पोर्ट्स कार्यक्रम बिल्कुल उसी तरह एन्जॉय किए जा सकते हैं, जिस तरह उन्हें देखा जाना चाहिए — बड़ी स्क्रीन पे.
तरीका: Proton VPN ने Toluna की पार्टनरशिप में 2025 के नवंबर 6 से 16 तक UK में रह रहे 2,000 वयस्क एक्सपैट्स के बीच ये सर्वे किया. जवाब देने वालों में वो लोग शामिल थे जो वहां पांच साल से ज़्यादा (65%), तीन से पांच साल (14%), एक से तीन साल (14%), और एक साल से कम (7%) से रह रहे थे, और उनमें 135 से ज़्यादा राष्ट्रीयताओं के लोग शामिल थे.






