Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ ZEE5 कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

ZEE5 एक भारतीय ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो बारह भाषाओं में टीवी शो, फिल्में, ओरिजिनल सीरीज़, म्यूज़िक, लाइव टीवी और हेल्थ और लाइफस्टाइल सामग्री समेत कई तरह का कॉन्टेंट ऑफर करती है। ZEE5 पे काफी सारा फ्री कॉन्टेंट उपलब्ध है, या आप प्रीमियम कॉन्टेंट (HD या 4K में) एक्सेस करने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।

ZEE5 भारतीय शो और फिल्मों के दुनिया भर के फैन्स के लिए वर्ल्डवाइड सर्विस ऑफर करती है, लेकिन कॉपीराइट एग्रीमेंट की वजह से भारत के दर्शक बाकी जगहों पे उपलब्ध टाइटल्स के मुकाबले कहीं बड़ा कैटलॉग एक्सेस कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में समझाया गया है कि Proton VPN इस्तेमाल करके ZEE5 को इन पे कैसे देखें:

Proton VPN को भारत में पॉपुलर दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video के भारतीय संस्करण शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ ZEE5 कैसे देखें

1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने या हमारे India सर्वर एक्सेस करने के लिए, आपको Proton VPN Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप अपने account dashboard पे लॉगइन करके और मनचाहा प्लैन चुनके अपग्रेड कर सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Proton VPN Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। आप ये हमारे डेस्कटॉप क्लाइंट या हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं।

4. www.zee5.com(नई विंडो) पे ZEE5 की वेबसाइट पे जाएं और या तो सर्विस को सब्सक्राइब करें (अगर पहले से सब्सक्राइब नहीं हैं) या फ्री कॉन्टेंट चुनें। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अराम से अपने मनपसंद भारतीय शो और फिल्में देख सकते हैं!

iOS और Android पे Proton VPN के साथ ZEE5 कैसे देखें

ZEE5 ऐप आपके Android(नई विंडो) डिवाइस, iPhone, या iPad(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने या हमारे India सर्वर एक्सेस करने के लिए, आपको Proton VPN Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप अपने account dashboard पे लॉगइन करके और मनचाहा प्लैन चुनके अपग्रेड कर सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और हमारे किसी भी भारत सर्वर से कनेक्ट करें।

भारत में किसी सर्वर से कनेक्ट करें

4. ZEE5 ऐप डाउनलोड करें और या तो सर्विस को सब्सक्राइब करें (अगर पहले से सब्सक्राइब नहीं हैं) या फ्री कॉन्टेंट चुनें। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपने मनपसंद भारतीय शो और फिल्में देख सकते हैं!

Android TV पे Proton VPN के साथ ZEE5 कैसे देखें

1. अपने Android TV या Amazon Fire TV Stick पे Proton VPN इस्तेमाल करके ZEE5 देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. India के किसी सर्वर से कनेक्ट करें। इसके लिए, आपको Proton VPN Plus (या कोई और पैसे वाला) प्लैन चाहिए। आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन ले सकते हैं, या अपने account dashboard पे लॉगइन करके और मनचाहा प्लैन चुनके अपना मौजूदा Proton VPN प्लैन अपग्रेड कर सकते हैं।

3. अपने Android TV या Fire TV डिवाइस पे ZEE5 ऐप इंस्टॉल करें और या तो सर्विस को सब्सक्राइब करें (अगर पहले से सब्सक्राइब नहीं हैं) या फ्री कॉन्टेंट चुनें। अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपने मनपसंद भारतीय शो और फिल्में देख सकते हैं!

ZEE5 स्ट्रीमिंग की समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी ZEE5 काम नहीं करता, तो नीचे दिए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप ZEE5 को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me