Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ Fox One कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Fox One, Fox Corporation की एक स्ट्रीम सर्विस है, जो अमेरिका में खबरों, खेल, मनोरंजन शो और फिल्मों समेत Fox टीवी कंटेंट का लाइव और ऑन-डिमांड एक्सेस देती है।

Fox One को पारंपरिक केबल सदस्यता के विकल्प के तौर पे लॉन्च किया गया था और ये The Simpsons, Family Guy, 9-1-1 और The Masked Singer जैसे मशहूर Fox शो के साथ-साथ MasterChef और Fear Factor: House of Fear जैसी रियलिटी कॉम्पिटिशन के अलावा 2026 वर्ल्ड कप के सभी 104 मैच, MLB गेम्स, NASCAR और NFL प्रसारण भी स्ट्रीम करता है।

Fox One स्ट्रीम करने के लिए आप अपने TV प्रोवाइडर के प्रमाण से साइनइन कर सकते हैं या सीधे इसकी ऑनलाइन सर्विस को सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस गाइड में हम देखेंगे कि नीचे दिए गए डिवाइस पे Proton VPN के साथ Fox One कैसे देखें:

FOX One प्रोग्रामिंग

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ भी देख सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Apple TV+ शामिल हैं। हमारे स्ट्रीम हब का इस्तेमाल करके उन सभी सर्विसेज़ को देखें जिनकी हम सहायता करते हैं।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

डेस्कटॉप या लैपटॉप पे Proton VPN के साथ Fox One कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में साइनइन करें और यूनाइटेड स्टेट्स के किसी सर्वर से कनेक्ट करें।

Proton VPN Windows ऐप

3. Fox की वेबसाइट www.fox.com(नई विंडो) पे जाएं।

4. अपने TV प्रोवाइडर या Fox One खाते से साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपने मनपसंद शो, फिल्में और खेल देखना शुरू करें।

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ Fox One कैसे देखें

Fox One: Live News, Sports, TV ऐप Fox की सभी चीज़ों का घर हैं। ये Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि आपको अमेरिका छोड़ने से पहले इन्हें डाउनलोड करना पड़ सकता है।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में साइनइन करें और यूनाइटेड स्टेट्स में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

Proton VPN Android ऐप

3. अपने TV प्रोवाइडर या Fox One खाते से साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपने मनपसंद शो, फिल्में और खेल देखना शुरू करें।

स्मार्ट TV पे Proton VPN के साथ Fox One कैसे देखें

Fox One ऐप Android TV, Android पर आधारित Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।

1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:

2. Proton VPN में साइनइन करें और यूनाइटेड स्टेट्स के किसी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. Fox One ऐप को अपने Android TV, Fire TV, या Apple TV डिवाइस पे इंस्टॉल करें। अपने TV प्रोवाइडर या Fox One खाते से साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से अपने मनपसंद शो, फिल्में और खेल देखना शुरू करें।

Fox One स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए चरणों के बाद Fox One काम नहीं करता है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप अपने ब्राउज़र से Fox One का एक्सेस ले रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने की कोशिश करें।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me