Proton VPN के साथ Apple TV+ कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Apple TV+ एक डिजिटल मनोरंजन प्लैटफॉर्म है, जिसमें फिल्में, टीवी शो और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स कार्यक्रम शामिल हैं। Apple Inc. के अधिकार में होने के साथ-साथ, ये ओरिजिनल कंटेंट बनाने और हर महीने नई फिल्में और टीवी सीरीज़ दिखाने के लिए भी जाना जाता है। इसके हाइलाइट्स में Prehistoric Planet, See, Foundation, Silo और भी ज़्यादा शामिल हैं।
चूंकि नाम बहुत मिलते-जुलते हैं, इसलिए Apple TV और Apple TV+ के बीच का फर्क स्पष्ट करना ज़रूरी है:
- Apple TV उस ऐप का नाम है जो आपको iTunes से खरीदे गए टीवी शो और फिल्में, Apple TV Channels से ऑन-डिमांड खरीदे गए वीडियो, और Apple TV+ से Apple का ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीम करने देता है। आपके पास Apple TV+ के बिना भी Apple TV हो सकता है।
- Apple TV+ Apple की उस स्ट्रीमिंग सर्विस का नाम है जो Apple का ओरिजिनल कंटेंट होस्ट करती है। इसे Apple वेबसाइट या Apple TV ऐप के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है।
Apple TV+ दुनिया भर के 100 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है, लेकिन हर स्थान पे उपलब्ध टाइटल का कैटलॉग क्षेत्रीय लाइसेंसिंग पाबंदियों पे निर्भर करता है।
इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Apple TV+ कैसे देख सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Apple TV+ कैसे देखें
सामान्य Android डिवाइस (जैसे फोन और टैबलेट) के लिए कोई ऑफिशियल Apple TV ऐप नहीं है, लेकिन आप Android के लिए Firefox और Chrome ब्राउज़र का इस्तेमाल करके साइनइन कर सकते हैं और Apple TV+ का कंटेंट देख सकते हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, इसके लिए साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज पे मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और उस देश में स्थित किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें जिसका Apple TV+ संस्करण आप एक्सेस करना चाहते हैं।

4. Apple TV+ की वेबसाइट tv.apple.com(नई विंडो) पे जाएं और अपनी Apple ID से साइनइन करें। उसके बाद, अगर आपके पास अभी तक Apple TV+ की सदस्यता नहीं है, तो आप साइनअप कर सकते हैं।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो या फिल्म चुनें!
iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ Apple TV+ कैसे देखें
जैसा ऊपर बताया गया है, सामान्य Android डिवाइस पे Apple TV+ देखने के लिए आपको ये ब्राउज़र में करना पड़ेगा। लेकिन ज़ाहिर है कि Apple अपने खुद के iOS और iPadOS प्लैटफॉर्म के लिए Apple TV ऐप ऑफर करता है।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो आपको iOS और iPadOS के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, इसके लिए साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज पे मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और उस देश में स्थित किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें जिसका Apple TV+ संस्करण आप एक्सेस करना चाहते हैं।

4. Apple TV ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो) और अपनी Apple ID से साइनइन करें। उसके बाद, अगर आपके पास अभी तक Apple TV+ की सदस्यता नहीं है, तो आप साइनअप कर सकते हैं।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो या फिल्म चुनें!
Android TV पे Proton VPN के साथ Apple TV+ कैसे देखें
हालांकि सामान्य Android डिवाइस (जैसे आपका फोन या टैबलेट) के लिए कोई Apple TV ऐप नहीं है, लेकिन Android TV, Google TV और Amazon Fire TV (“Firestick”) के लिए Apple TV ऐप मौजूद है।
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Apple TV+ देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा(नई विंडो)। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के चरणों के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, इसके लिए साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज पे मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. अपने Android TV डिवाइस पे Apple TV ऐप इंस्टॉल करें और अपनी Apple ID से लॉगइन करें। Android TV पे Apple TV ऐप के भीतर खरीदारी की सुविधा नहीं है, इसलिए अगर आपके पास पहले से Apple TV+ की सदस्यता नहीं है, तो आपको ये किसी दूसरे डिवाइस पे खरीदना होगा।
4. Proton VPN में लॉगइन करें और उस देश में स्थित किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें जिसका Apple TV+ संस्करण आप एक्सेस करना चाहते हैं।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो या फिल्म चुनें!
Apple TV+ स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों को फॉलो करने के बाद भी Apple TV+ काम नहीं करता, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए Apple TV+ एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।