Proton VPN के साथ ESPN+ को कैसे अनब्लॉक करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
ESPN+ स्पोर्ट्स नेटवर्क की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। ये ESPN के मानक पैकेज के साथ ऐड-ऑन सदस्यता के रूप में बेची जाती है। ESPN+ से आप NHL, MLB, MLS और Serie A के लाइव मैच, ग्रैंड स्लैम टेनिस और UFC Fight Nights देख सकते हैं।
Proton VPN के उपयोगकर्ता ESPN+ पे ऑनलाइन अपनी मनपसंद टीमों और सभी बड़े मैच देख सकते हैं!
आप Disney+, Max, Netflix, और Amazon Prime Video भी स्ट्रीम कर सकते हैं। हमारी नए उपयोगकर्ताओं के लिए स्ट्रीमिंग गाइड से देखें कि आप कौन-कौन सी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ एक्सेस कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ ESPN+ कैसे देखें:
United States में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। Plus सर्वर VPN Plus, Unlimited, Duo, Family और Visionary प्लान के सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं।
Proton VPN कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करता।
स्टेप 1:
सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family या Visionary (सिर्फ़ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लान है, तो साइन इन करके और अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लान चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
अगर आपने हमारा कोई ऐप पहले से इंस्टॉल किया हुआ है, तो सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।
अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Windows, macOS और Linux डिवाइस पे, या चलते-फिरते Android या iOS डिवाइस से अपने मनपसंद गेम और मैच सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।
अगर आपके पास Android TV है, तो आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं और ऐप को सीधे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकते हैं।
- Proton VPN Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN macOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Linux ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Android ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN iOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Android TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
इंस्टॉल करने में मदद के लिए, ये रहीं हमारी सहायता गाइड:
- Windows सहायता गाइड
- macOS सहायता गाइड
- Linux सहायता गाइड
- Android सहायता गाइड
- iOS सहायता गाइड
- Android TV सहायता गाइड
स्टेप 3:
ESPN+ की सदस्यता खरीदें
अगर आपके पास पहले से ESPN+ की सदस्यता है, तो सीधे स्टेप 4 पे जा सकते हैं।
हमारे VPN से ESPN+ देखने के लिए, आपको एक वैध ESPN+ सदस्यता(नई विंडो) की ज़रूरत होगी।
स्टेप 4:
VPN के साथ बेसबॉल, हॉकी और सॉकर के मैच ऑनलाइन देखना शुरू करें!
US में किसी Plus सर्वर से कनेक्ट करें और ESPN+ पे बड़ा मैच देखें।
अगर ESPN+ देखने में समस्या आती है, तो कृपया ये आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन वापिस शुरु करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई और ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
ESPN+ हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।