Android हॉटस्पॉट के ज़रिए VPN कनेक्शन कैसे शेयर करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- कनेक्शन
- Proton VPN ऐप्स
अपने Android फोन पे VPN इस्तेमाल करने के फायदे:
- आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता को ये जानने से रोकता है कि आप ऑनलाइन क्या करते हैं
- वेबसाइटों और वाई-फाई होस्ट को इंटरनेट पे आपको ट्रैक करने या आपके ब्राउज़िंग इतिहास से पैसा कमाने से रोकता है
- घर से दूर होते वक़्त अपनी मनपसंद शो और फिल्में देखने देता है
- टोरेंटिंग के वक़्त P2P पीयर्स से आपकी निजता की सुरक्षा करता है
आपके Android फोन पे VPN क्यों चाहिए
Android फोन एक “मोबाइल हॉटस्पॉट” बनाकर अपना इंटरनेट कनेक्शन शेयर कर सकते हैं, जिससे दूसरे डिवाइस वाई-फाई के ज़रिए फोन से कनेक्ट हो सकते हैं और फोन के मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।
तो अगर आपका Android फोन VPN से कनेक्ट है और मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करके अपना मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन शेयर करता है, तो क्या उस मोबाइल हॉटस्पॉट के ज़रिए इंटरनेट से कनेक्ट होने वाले डिवाइस भी VPN से सुरक्षित होते हैं?
क्या आप हॉटस्पॉट के ज़रिए VPN कनेक्शन शेयर कर सकते हैं?
Proton VPN इस्तेमाल करने वाले कुछ लोग अपने Android हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करके अपना VPN कनेक्शन इस तरह शेयर करना चाहते हैं:
- अपने Android डिवाइस को VPN से कनेक्ट करना
- अपने Android डिवाइस पे हॉटस्पॉट सक्षम करना
- किसी दूसरे डिवाइस को अपने हॉटस्पॉट से कनेक्ट करना
दुभाग्य से, Android पे हॉटस्पॉट के ज़रिए अपना VPN कनेक्शन शेयर करना मुमकिन नहीं है, जब तक कि आपके पास ऐडवांस तकनीकी जानकारी या रूट किया हुआ डिवाइस ना हो।
Android आपके डिवाइस को VPN कनेक्शन शेयर करने से रोकता है
हालांकि हॉटस्पॉट के ज़रिए VPN कनेक्शन शेयर करना तकनीकी रूप से मुमकिन है, इसमें आम तौर पर Android ऑपरेटिंग सिस्टम में बदलाव करना पड़ता है. ऐसा करने के लिए, आपको ऐसा टेक-सेवी उपयोगकर्ता होना चाहिए जो अपने Android डिवाइस को “रूट” कर सके।
रूट किया हुआ डिवाइस क्या है?
सुरक्षा की वजहों से, Android ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आप क्या कर सकते हैं, इसकी सीमा तय करता है। किसी Android डिवाइस को “रूट” करने का मतलब है कोर ऑपरेटिंग सिस्टम तक विशेषाधिकार प्राप्त एक्सेस हासिल करना, ताकि आप इन सीमाओं में बदलाव कर सकें।
Android डिवाइस रूट करने से आप अंडरलाइंग Android सॉफ्टवेयर कोड (जो ज़्यादातर Linux पर आधारित है) में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा, अपना डिवाइस रूट करके आप ऐसा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं जो आम तौर पर “स्टॉक” Android के साथ नहीं कर सकते।
क्या आपको अपना डिवाइस रूट करना चाहिए?
नहीं। ज़्यादातर Android उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस रूट नहीं करने चाहिए। Android द्वारा लगाई गई पाबंदियां आपकी सुरक्षा के लिए ही हैं।
अपना डिवाइस रूट करने से ये पाबंदियां हट जाती हैं, लेकिन इनका एक बहुत अच्छा कारण है: अनचाहे मेहमानों को आपके डिवाइस से दूर रखना और आपको ऐसे अपूरणीय बदलाव करने से रोकना जिनसे डिवाइस काम करना बंद हो जाता है।
अगर आपको ऐडवांस तौर पे ये नहीं समझ हो कि आप क्या कर रहे हैं और आप ऑनलाइन गाइड फॉलो करके कोड में बदलाव करते हैं, तो आप अपने फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं या उसे, और अपने डाटा को, हैकर्स के हवाले कर सकते हैं।
ये भी जानना ज़रूरी है कि कुछ देश और मोबाइल कंपनियां रूटिंग को गैरकानूनी मान सकती हैं(नई विंडो)। अपना डिवाइस रूट करने से लगभग हमेशा उसकी वारंटी खत्म हो जाती है, और कई ऐसे ऐप जिन्हें ज़्यादा सुरक्षा चाहिए, वो रूट किए हुए डिवाइस पे काम नहीं करते (खास तौर पर बैंकिंग ऐप इसके लिए जाने जाते हैं)।
अपने Android फोन को रूट करने के तरीके के कई ऑनलाइन गाइड मौजूद हैं, लेकिन Proton VPN सलाह देता है कि ऐसा करने से पहले बहुत सावधानी बरतें। कृपया अपना डिवाइस रूट करने के बारे में तब तक ना सोचें जब तक आप टेक-सेवी उपयोगकर्ता ना हों।
VPN कैसे शेयर करें
खुशकिस्मती से, Proton VPN के साथ अपने Android डिवाइस को VPN हॉटस्पॉट की तरह इस्तेमाल करने की ज़रूरत बहुत कम पड़ती है।
Proton VPN Plus प्लैन के साथ 10 तक कनेक्शन
हमारे VPN Plus प्लैन के साथ, आप एक वक़्त में सीधे हमारी सर्विस से 10 तक डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। बस Android, Android TV (Amazon Fire TV सहित), Windows, macOS, iOS/iPadOS, या Linux के लिए हमारे ऐप डाउनलोड करें।
मुफ्त Proton VPN खाता इस्तेमाल करें
अगर आपको किसी ऐसे शख्स की मदद करनी हो जिसकी अपनी VPN सदस्यता नहीं है, और इसके लिए आपको अपने Android डिवाइस का VPN कनेक्शन हॉटस्पॉट के ज़रिए शेयर करना पड़े, तो बस हमारे मुफ्त VPN प्लैन के लिए साइनअप किया जा सकता है। इसके बाद Proton VPN ऐप को अपने डिवाइस पे डाउनलोड करके, आपके हॉटस्पॉट से कनेक्ट हुए बिना, सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है।
VPN राऊटर इस्तेमाल करें
अगर आपका राऊटर किसी VPN सर्विस से कनेक्ट है, तो उस राऊटर के ज़रिए इंटरनेट से कनेक्ट होने वाले सभी डिवाइस को भी VPN का फायदा मिलेगा (हालांकि मल्टी-चैनल राऊटर पे VPN को सिर्फ तय चैनल पे चलाने के लिए कॉन्फ़िगर करना मुमकिन है)।
अलग-अलग राऊटर पे Proton VPN इंस्टॉल करने का तरीका जानें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Android (और iPhone) पे ये मुमकिन नहीं है। हॉटस्पॉट इस्तेमाल करने वाले डिवाइस इंटरनेट से तो कनेक्ट होंगे, लेकिन VPN से सुरक्षित नहीं होंगे।
हालांकि, आप डिवाइस को Android हॉटस्पॉट से कनेक्ट कर सकते हैं और कनेक्ट होने वाले डिवाइस पे Proton VPN ऐप चलाकर उन्हें VPN से भी सुरक्षित कर सकते हैं।
डेस्कटॉप सिस्टम (Windows, macOS, और Linux) पे ऐसा हॉटस्पॉट बनाना मुमकिन है जिसका इस्तेमाल VPN कनेक्शन शेयर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आम तौर पर ज़रूरी होता है कि डेस्कटॉप सिस्टम में कम से कम दो एक्टिव नेटवर्क एडॉप्टर हों: एक इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए (मसलन, वायर्ड ईथरनेट कनेक्शन) और दूसरा वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने के लिए (मसलन, वाई-फाई कार्ड)। आप राऊटर का इस्तेमाल करके भी VPN कनेक्शन शेयर कर सकते हैं।
मोबाइल हॉटस्पॉट, मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन वाले डिवाइस (मसलन, ऐसा डिवाइस जो इंटरनेट से कनेक्ट होने के लिए SIM कार्ड या eSIM इस्तेमाल कर सकता है) के मालिक को अपना मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन दूसरे डिवाइसों के साथ शेयर करने देता है। एक्टिवेट होने पर, डिवाइस एक SSID (नेटवर्क नाम) बनाता है जिससे दूसरे डिवाइस आम आसान तरीके से वाई-फाई के ज़रिए कनेक्ट हो सकते हैं। दूसरे डिवाइस लैपटॉप, टैबलेट, या कोई भी चीज़ हो सकते हैं जो वाई-फाई के ज़रिए इंटरनेट से कनेक्ट हो सके। मोबाइल हॉटस्पॉट इन डिवाइसों को लगभग कहीं से भी इंटरनेट से कनेक्ट होने देता है, बिना उनके अपने मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत के।