Google Proton VPN को अलग स्थान क्यों दिखाता है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कनेक्शन
कुछ कम्युनिटी मेंबर ने रिपोर्ट किया है कि Google उनका इंटरनेट कनेक्शन उस देश के बजाय किसी दूसरे देश से शुरू होने वाला बताता है, जिस देश में हमारा सर्वर स्थित है।
उदाहरण के लिए, अगर आप मलेशिया में हमारे किसी VPN सर्वर से जुड़े हुए हैं, तो Google आपका कनेक्शन संयुक्त अरब अमीरात से शुरू होने वाला बता सकता है।

ये Proton VPN का कोई बग नहीं है। यहां कोई लीक नहीं हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि Google आपका स्थान ये जांच कर तय करता है कि IP पता कहां स्थित है, और इसे उन डिवाइस के जियोलोकेशन डाटा से मिलाता है जो उस IP पते का इस्तेमाल करते हैं।
अगर Google को पता चले कि किसी IP पते का इस्तेमाल करने वाले काफी सारे डिवाइस किसी खास इलाके में हैं, तो वो उस IP पते के लिए दिखाया गया स्थान बदल देगा।
ऊपर दिए गए उदाहरण में, मलेशिया में हमारे किसी सर्वर से जुड़े हुए, Google आपका स्थान UAE में दिखा सकता है, क्योंकि उस खास सर्वर को मलेशियन Proton VPN कम्युनिटी बहुत पसंद करती है।
हम समझते हैं कि ये भ्रमित करने वाला हो सकता है, लेकिन अगर आप किसी ऐसी वेबसाइट पे जाएं जो आपका IP पता कहां आधारित है, ये दिखाती है, जैसे हमारा अपना What is my IP address? टूल, तो वो आपको वो IP पता दिखाएगा जो दूसरी वेबसाइटें असल में देखती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि Google सही तरीके से पहचाने कि आपका सर्वर किस देश में है, तो हम सुझाव देते हैं कि किसी दूसरे Proton VPN सर्वर से कनेक्ट करने की कोशिश करें।
दुर्भाग्य से, इस समस्या को हल करने के लिए हम कुछ नहीं कर सकते। हमें Google का इंतज़ार करना होगा ताकि वो इसे हल करे। हमने उनसे ये समस्या उठाई है, और जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं।
जब आपको ये समस्या दिखे, तो आप Google को इसकी रिपोर्ट करके हमें इस समस्या को जल्दी हल कराने में मदद कर सकते हैं। आप यहां Google के गलत IP पता स्थान की रिपोर्ट कर सकते हैं(नई विंडो)।