Pluto TV अमेरिका पर आधारित एक स्ट्रीमिंग ऐप है, जो लाइव TV चैनलों और ऑन-डिमांड कंटेंट का मिश्रण ऑफर करता है। आज की भीड़भाड़ वाली स्ट्रीमिंग दुनिया में ये उन चुनिंदा विकल्पों में से एक है जिन्हें एक्सेस करना पूरी तरह मुफ्त है। 250 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और हज़ारों ऑन-डिमांड फिल्में और शो बिना किसी खर्च के देखने के लिए आपको साइनअप या साइनइन करने की भी ज़रूरत नहीं।

तो क्या है इसकी लूट? इस लेख में हम Pluto TV की बारीकी से समीक्षा करेंगे और उसकी खासियतों, सुरक्षा उपायों और संभावित जोखिमों को समझेंगे, ताकि आप ये तय कर सकें कि ये सर्विस आपके लिए है या नहीं।

Pluto TV क्या है?

Pluto TV एक मुफ्त, विज्ञापन-आधारित स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसे Paramount Global नाम का बड़ा मीडिया और मनोरंजन समूह चलाता है।

हालांकि ये ऑन-डिमांड कंटेंट भी ऑफर करता है, इसका मुख्य फोकस है पारंपरिक लीनियर ब्रॉडकास्ट TV अनुभव देना, जिसमें तय शेड्यूल और नियमित विज्ञापन ब्रेक होते हैं। 2013 में अमेरिकी उपयोगकर्ताओं में उभर रहे cord-cutting(नई विंडो) ट्रेंड को टारगेट करने के लिए लॉन्च किया गया, इसका साधारण केबल जैसा अनुभव इसकी अपील का एक बड़ा हिस्सा है, जिसमें एक ग्रिड गाइड भी शामिल है जिससे आप लाइव चैनल आसानी से ब्राउज़ और चुन सकते हैं।

अमेरिका के अलावा, Pluto TV अब कई यूरोपीय और ज़्यादातर लैटिन अमेरिकी देशों में उपलब्ध है, और इसे आप अपने वेब ब्राउज़र से या स्मार्टफोन के ऐप्स और कई तरह की स्मार्ट TV और स्ट्रीमिंग डिवाइस के लिए उपलब्ध ऐप्स से एक्सेस कर सकते हैं।

लाइसेंसिंग पाबंदियों और क्षेत्रीय चैनलों तथा शो की उपलब्धता की वजह से आपके देश में उपलब्ध टाइटल्स का कैटलॉग अलग-अलग हो सकता है।

क्या Pluto TV सुरक्षित है?

हां, Pluto TV एक सुरक्षित और वैध सर्विस है, इस मायने में कि आपको छुपे शुल्क, क्रेडिट कार्ड मांगने या चुपके से लगने वाली सदस्यता की चिंता नहीं करनी पड़ती। जब आपका डिवाइस Pluto TV से कनेक्ट होता है, तो कनेक्शन HTTPS(नई विंडो) के ज़रिए अपने आप सुरक्षित हो जाता है, जिससे सिर्फ आप और Pluto TV (और उसकी पैरेंट कंपनी Paramount) ही देख सकते हैं कि आप क्या देख रहे हैं।

आप इसके ऐप्स Apple App Store, Google Play, Amazon, और Roku से डाउनलोड कर सकते हैं, इस भरोसे के साथ कि उनमें मालवेयर नहीं है (फिर भी, इसके ऐप्स कभी भी अनऑफिशियल सोर्स से डाउनलोड न करें)।

हालांकि, कुछ चीज़ों के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए:

ट्रैकिंग

ज़्यादातर विज्ञापन-आधारित प्लैटफॉर्म की तरह, Pluto TV पर्सनल डाटा इकट्ठा करता है, जिसका इस्तेमाल वो आपको पर्सनलाइज़्ड विज्ञापनों से टारगेट करने के लिए करता है। अपनी निजता नीति(नई विंडो) के मुताबिक, Pluto TV आपका IP पता, स्थान डाटा, डिवाइस पहचानकर्ता, ब्राउज़िंग गतिविधि, और देखने की आदतें ट्रैक करता है।

हालांकि, Pluto TV सेवा इस्तेमाल करने के लिए खाता या पर्सनल जानकारी की मांग नहीं करता, जिससे ये काफी हद तक कम हो जाता है कि वो आपसे सीधे कितना डाटा जोड़ सकता है। और अगर आप अपना असली IP पता छिपाने के लिए VPN का इस्तेमाल करें, जिसका तरीका नीचे बताया गया है, तो इसके एक्सेस वाले डाटा को और भी कम कर सकते हैं।

कंटेंट मॉडरेशन

Pluto TV “वयस्क” कंटेंट होस्ट नहीं करता, लेकिन R-रेटेड मूवी दिन भर दिखाई देती रहती हैं। मसलन यूके में, South Park जैसे शो वाटरशेड(नई विंडो) के बाद ही, यानी रात 21:00 के बाद, उपलब्ध होते हैं।

अगर आप सेवा के लिए रजिस्टर करते हैं और साइनइन करते हैं, तो Pluto TV पैरेंटल कंट्रोल विकल्प देता है, जिनसे कुछ चैनल या कंटेंट तक एक्सेस प्रतिबंधित किया जा सकता है, ताकि छोटे दर्शकों तक सिर्फ़ उम्र के हिसाब से सही सामग्री पहुंचे। हालांकि, रजिस्टर या खाते से साइनइन करना ज़रूरी न होने की वजह से, ऐसी पाबंदियों को आसानी से टाला जा सकता है।

Pluto TV की दूसरी कमियां

कुछ और कारक, जो आपके देखने के मज़े में खलाल डाल सकते हैं:

विज्ञापन

Pluto TV लगभग पूरी तरह विज्ञापनों से चलने वाली सेवा है, इसलिए आपको काफी सारे विज्ञापन दिखाई देंगे।

कैटलॉग की क्वालिटी

यहां कोई “Pluto TV originals” नहीं है, और ज़्यादातर कंटेंट पुराना और/या ज़्यादातर प्रीमियम चैनलों पर मौजूद कंटेंट से खराब क्वालिटी का मिलना तय है।

वीडियो और ऑडियो क्वालिटी

ज़्यादातर कंटेंट कम रेज़ोल्यूशन पर दिखाया जाता है — आमतौर पर 720p या 1080p, चैनल और क्षेत्र के हिसाब से। Netflix या Disney+ जैसी पेड सेवाओं पर उपलब्ध “Dolby Atmos के साथ 4K” वाली क्वालिटी की उम्मीद न करें।

क्या आप Proton VPN के साथ Pluto TV स्ट्रीम कर सकते हैं?

पेड Proton VPN प्लैन के साथ, आप दुनिया में कहीं से भी आसानी से Pluto TV देख सकते हैं। बस उन देशों में हमारे 11,000+ Plus सर्वर में से किसी एक से कनेक्ट करें, जहां Pluto TV उपलब्ध है।

Proton VPN का इस्तेमाल करके Pluto TV स्ट्रीम करने के कुछ और फ़ायदे भी हैं:

  • निजता: साइनइन की ज़रूरत न होने की वजह से, आपका IP पता ही मुख्य डेटापॉइंट है, जिसका इस्तेमाल Paramount Global इकट्ठा किए गए बाकी पर्सनल डाटा को आपकी असली पहचान से जोड़ने के लिए करता है। जब आप Proton VPN इस्तेमाल करते हैं, तो Paramount को सिर्फ़ हमारे VPN सर्वर का IP पता दिखाई देता है, आपका असली IP पता नहीं।
  • कम विज्ञापन: हमारी NetShield Ad-blocker DNS फ़िल्टरिंग खासियत अभी Pluto TV पे स्ट्रीम के बीच के विज्ञापन ब्रेक ब्लॉक नहीं करती, हालांकि दूसरी सेवाओं पे कर सकती है। लेकिन ये Pluto TV के ऐप और वेबसाइट पे स्टैटिक विज्ञापन ब्लॉक करने और परेशान करने वाले पॉप-अप वगैरह को रोकने में कारगर है।

Pluto TV के विकल्प

हालांकि ये अनोखा है, Pluto TV अकेली अमेरिका-आधारित मुफ़्त विज्ञापन-आधारित स्ट्रीमिंग सेवा नहीं है। दूसरे विकल्पों में शामिल हैं:

  • Tubi, Pluto TV की तरह 100% विज्ञापन-आधारित मुफ़्त है
  • Philo (ये सेवा मुख्य रूप से विज्ञापनों से चलने वाली फ्री है, हालांकि एक प्रीमियम विकल्प भी उपलब्ध है)

Proton VPN से कनेक्ट होने पे आप दोनों सेवाओं को स्ट्रीम कर सकते हैं। दुनिया भर की ढेर सारी फ्री स्ट्रीमिंग सेवाओं की हम सहायता भी करते हैं। अपने इलाके में कोई सेवा ढूंढने के लिए हमारी स्ट्रीमिंग सेवाओं की गाइड देखें।

Pluto TV: असल में इसमें कोई गड़बड़ नहीं है

अगर आप ताज़ा प्रीमियम स्ट्रीमिंग कॉन्टेंट नहीं ढूंढ रहे हैं और विज्ञापन देखने में कोई दिक्कत नहीं है, तो Pluto TV एक शानदार फ्री सेवा है। और Proton VPN की मदद से आप इसे चाहे जहां हों, ज़्यादा निजी तरीके से देख सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या Pluto TV फ्री है?

हां। Pluto TV 100% फ्री सेवा है, जो अपनी ज़्यादातर आमदनी विज्ञापनों से कमाती है।

अपने डिवाइस के लिए Pluto TV ऐप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

तकरीबन हर बड़े प्लैटफॉर्म के लिए Pluto TV के ऐप उपलब्ध हैं। इनमें शामिल हैं:

Android(नई विंडो)
iOS और iPadOS(नई विंडो)
Roku
Apple TV
Android TV
Amazon Fire TV
Windows(नई विंडो) (Microsoft Store के ज़रिए)

आप Pluto TV को इसकी वेबसाइट(नई विंडो) पे जाकर तकरीबन किसी भी इंटरनेट वाले डिवाइस पे भी देख सकते हैं।

Pluto TV के कितने चैनल हैं?

अमेरिका में Pluto अब 250 से ज़्यादा लाइव स्ट्रीमिंग चैनल ऑफर करता है, साथ में ऑन-डिमांड कॉन्टेंट भी। दूसरे इलाकों में ये अलग हो सकता है।

Pluto TV के मालिक कौन हैं?

Pluto TV Paramount Global की मालकियत में है। इसे जनवरी 2019 में Viacom ने अधिग्रहित कर लिया था, जो अब Paramount Global का हिस्सा है। Pluto TV के सह-संस्थापकों में से एक, Tom Ryan, अब Paramount Streaming के CEO हैं और आज भी इस सेवा से गहरे जुड़े हुए हैं।