Proton VPN के साथ Paramount+ कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Paramount+ की शुरुआत 2014 में CBS All Access के नाम से हुई थी और 2021 में इसे रीब्रांड किया गया, जिसके साथ एक विस्तारित कैटलॉग आया जिसमें CBS और Paramount दोनों मीडिया साम्राज्यों का कंटेंट, ओरिजिनल सीरीज़, फिल्में और लाइव-स्ट्रीम की जाने वाली खेल कवरेज शामिल है।
US में सब्सक्राइबर इस सेवा का इस्तेमाल लोकल CBS ब्रॉडकास्ट स्टेशनों को लाइव-स्ट्रीम करने के लिए भी कर सकते हैं, और Showtime(नई विंडो) टीवी नेटवर्क के साथ हालिया मर्जर से इसके प्रीमियम टियर प्लैन के US सब्सक्राइबर ओरिजिनल Showtime कंटेंट भी देख सकते हैं।
Paramount+ का मुख्यालय United States में होने के बावजूद ये कई दूसरे देशों में उपलब्ध है, हालांकि हर स्थान पे उपलब्ध टाइटल्स का कैटलॉग रीजनल लाइसेंसिंग पाबंदियों पे निर्भर करता है (CBS और Showtime कंटेंट सिर्फ US के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है)। Proton VPN फिलहाल निम्नलिखित देशों में Paramount+ स्ट्रीम करने की सहायता देता है:
- अर्जेंटीना
- ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रिया
- ब्राज़ील
- कनाडा
- चिली
- कोलंबिया
- कोस्टा रिका
- फ्रांस
- जर्मनी
- इटली
- मैक्सिको
- पेरू
- स्विट्ज़रलैंड
- युनाइटेड किंगडम
- संयुक्त राज्य अमेरिका
US में Paramount+ सीमित मात्रा में फ्री कंटेंट उपलब्ध कराता है, साथ में इसके पेड सदस्यता प्लैन का एक हफ्ते का मुफ्त ट्रायल भी देता है। ज़्यादातर दूसरे देशों में आपको पेड सदस्यता के लिए साइनअप करना पड़ेगा, हालांकि कुछ देशों में Paramount+ ने दूसरी स्ट्रीम सेवाओं के साथ पार्टनरशिप की है ताकि आप उन सेवाओं के अपने लॉगइन प्रमाण इस्तेमाल करके साइनइन कर सकें।
उदाहरण के लिए UK में आप Apple TV के अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से Paramount+ में साइनइन कर सकते हैं।
इस लेख में समझाया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Paramount+ कैसे देख सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सेवाओं को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Paramount+ कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus, Unlimited, Visionary या कोई भी फैमिली प्लैन (Duo, Family) चाहिए।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और उस देश में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें जिसका Paramount+ संस्करण आप एक्सेस करना चाहते हैं।
4. Paramount+ की वेबसाइट www.paramountplus.com(नई विंडो) पे जाएं और साइनअप करें या किसी मौजूदा Paramount+ या पार्टनर खाते से साइनइन करें।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!
Android या अपने iPad या iPhone पे Proton VPN के साथ Paramount+ कैसे देखें
Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए Paramount+ ऐप उपलब्ध हैं, लेकिन आप इन्हें सिर्फ समर्थित देशों के App या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus, Unlimited, Visionary या कोई भी फैमिली प्लैन (Duo, Family) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और उस देश में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें जिसका Paramount+ संस्करण आप एक्सेस करना चाहते हैं।
4. Paramount+ ऐप डाउनलोड करें और साइनअप करें या किसी मौजूदा Paramount+ या पार्टनर खाते से साइनइन करें।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!
Android TV पे Proton VPN के साथ Paramount+ कैसे देखें
Android TV के लिए Paramount+ ऐप सभी समर्थित देशों में उपलब्ध है।
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Paramount+ देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN Plus, Unlimited, Visionary या कोई भी फैमिली प्लैन (Duo, Family) चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और उस देश में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें जिसका Paramount+ संस्करण आप एक्सेस करना चाहते हैं।
4. अपने Android TV डिवाइस पे Paramount+ ऐप इंस्टॉल करें और साइनअप करें या किसी मौजूदा Paramount+ या पार्टनर खाते से साइनइन करें।
अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!
Paramount+ स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Paramount+ काम नहीं करता, तो निम्नलिखित समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए Paramount+ एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।