Proton VPN के साथ DisneyNOW को अनब्लॉक करने का तरीका
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
DisneyNOW एक TV Everywhere ऐप है जो Disney Channel, Disney Junior और Disney XD देखने वाले और अमेरिका में रहने वाले केबल सदस्यों को इन चैनलों का कंटेंट ऑन-डिमांड स्ट्रीम करने देता है। बच्चों और प्री-टीन्स के लिए बने DisneyNOW के कंटेंट में Big Hero 6: The Series, Hotel Transylvania: The Series और Pup Academy शामिल हैं।
Proton VPN के उपयोगकर्ता और उनके बच्चे DisneyNOW पे Disney के अपने मनपसंद शो ऑनलाइन देख सकते हैं।
लेकिन Proton VPN से Duck Tales जैसे Disney शो ही नहीं, बल्कि और भी बहुत कुछ देखा जा सकता है। आप Disney+, Max, Netflix और Amazon Prime Video भी स्ट्रीम कर सकते हैं। हमारे नए उपयोगकर्ताओं के लिए स्ट्रीम गाइड से जानें कि आप सभी कौन सी स्ट्रीम सर्विसेज़ एक्सेस कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ DisneyNOW कैसे देखें:
अमेरिका में स्थित किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें। प्लस सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family और Visionary प्लैन के सदस्यों के लिए उपलब्ध हैं।
Proton VPN कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को मंज़ूरी नहीं देता।
स्टेप 1:
VPN Plus या Proton Unlimited सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइन इन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनपसंद प्लैन चुनें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
अगर आपने हमारे किसी ऐप को पहले ही इंस्टॉल कर लिया है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।
आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Windows, macOS और Linux डिवाइस पे, या चलते-फिरते Android या iOS डिवाइस से, अपने मनपसंद शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।
अगर आपके पास Android TV है, तो आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम जॉइन कर सकते हैं और ऐप को सीधे अपने डिवाइस पे इंस्टॉल कर सकते हैं।
- Proton VPN का Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का macOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का Linux ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का Android ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का iOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Android TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रहे हमारे सहायता गाइड:
- Windows सहायता गाइड
- macOS सहायता गाइड
- Linux सहायता गाइड
- Android सहायता गाइड
- iOS सहायता गाइड
- Android TV सहायता गाइड
स्टेप 3:
अपने VPN से अपने मनपसंद Disney शो ऑनलाइन देखना शुरू करें
अमेरिका के किसी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें, DisneyNOW(नई विंडो) पे देखने के लिए कोई शो चुनें, फिर अपने बच्चों को कंप्यूटर के सामने बिठाएं और आराम करें।
स्टेप 4: (वैकल्पिक)
DisneyNOW पे अपना TV प्रोवाइडर रजिस्टर करें
ज़्यादा Disney शो एक्सेस करने के लिए, आपके पास किसी भाग लेने वाले US TV प्रोवाइडर के साथ खाता होना ज़रूरी है। अगर आप अमेरिका में रहते हैं और Disney Channel, Disney XD और Disney Junior आपके किसी भाग लेने वाले TV प्रोवाइडर के सदस्यता पैकेज का हिस्सा हैं, तो आप DisneyNOW का सारा कंटेंट एक्सेस कर पाएंगे। (ये तब मान्य है जब आपकी TV सदस्यता चालू हो।)
अगर DisneyNOW देखने में समस्या आए, तो कृपया ये आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन वापिस शुरु करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
DisneyNOW हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या है, या आपके कोई सवाल हैं, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।