Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ ChileVision कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Chilevisión (CHV) एक चिली का फ्री-टू-एयर टीवी नेटवर्क है, जो खबरों, मनोरंजन, खेल, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मिश्रण दिखाता है। CHV युवा दर्शकों तक पहुंचने के लिए अपनी डिजिटल और स्ट्रीम सेवाओं को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल इसका ज़्यादातर ऑनलाइन कॉन्टेंट इसके टीवी चैनलों (CHV Noticias, CHV de Culto, और UChileTV सहित) से लाइव स्ट्रीम किया जाता है, और ऑन-डिमांड उपलब्ध नहीं है।

CHV विज्ञापनों से चलता है और चिली में फ्री स्ट्रीम किया जा सकता है।

इस गाइड में हम देखते हैं कि Proton VPN के साथ ChileVision को कैसे देखें:

ChilieVision प्रोग्रामिंग

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीम सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Disney+, Amazon Prime Video, Paramount+, (HBO) Max, और Vix शामिल हैं। हमारी सहायता वाली सभी सेवाएं देखने के लिए हमारे स्ट्रीम हब का इस्तेमाल करें।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको एक पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो लॉगइन करके और अपने खाता डैशबोर्ड से प्लस (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

ब्राउज़र से Proton VPN के साथ ChileVision कैसे देखें

1. अगर अब तक डाउनलोड नहीं किया है, तो अपनी डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी चिली के VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

चिली के सर्वर से जुड़े हुए Windows ऐप का स्क्रीनशॉट

3. CHV की वेबसाइट(नई विंडो) पे जाएं।

4. अब आप अपनी मनपसंद चिली की खबरें, लाइव टीवी, फिल्में, और खेल की लाइव स्ट्रीम सुरक्षित रूप से देखना शुरू कर सकते हैं।

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ ChileVision कैसे देखें

CHV स्ट्रीम उसके MiCHV ऐप्स के ज़रिए Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) पे उपलब्ध है, हालांकि आपको चिली छोड़ने से पहले इन्हें डाउनलोड करना पड़ सकता है।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी चिली के VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

चिली के सर्वर से जुड़े हुए मोबाइल ऐप का स्क्रीनशॉट

3. MiCHV ऐप डाउनलोड करें।

4. अब आप अपनी मनपसंद चिली की खबरें, लाइव टीवी, फिल्में, और खेल की लाइव स्ट्रीम सुरक्षित रूप से देखना शुरू कर सकते हैं।

अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ ChileVision कैसे देखें

MiCHV ऐप Android TV के लिए उपलब्ध है, लेकिन फिलहाल Apple TV के लिए नहीं। Amazon Store पे आधिकारिक तौर पे सपोर्टेड न होने के बावजूद, इसे Android-आधारित Amazon Fire TV (“firestick”) डिवाइसेस पे साइड-लोड किया जा सकता है। आपको चिली छोड़ने से पहले इसे डाउनलोड करना पड़ सकता है।

1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:

2. Proton VPN में साइनइन करें और किसी भी चिली के VPN सर्वर से कनेक्ट करें।

3. MiCHV ऐप खोलें।

4. अब आप अपनी मनपसंद चिली की खबरें, लाइव टीवी, फिल्में, और खेल की लाइव स्ट्रीम सुरक्षित रूप से देखना शुरू कर सकते हैं।

ChileVision स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण

ऊपर दिए गए चरणों के बाद भी अगर CHV काम न करे, तो इन समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप ChileVision को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने की कोशिश करें।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me