Proton VPN से Vix कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Vix एक स्पेनिश और पुर्तगाली भाषा की स्ट्रीम सर्विस है, जिसका मुख्यालय अमेरिका में है। TelevisaUnivision(नई विंडो) मीडिया नेटवर्क द्वारा संचालित Vix, अपने नेटवर्क और तीसरें-पार्टी प्रदाताओं से शो, फिल्में और स्पोर्ट्स कार्यक्रमों की बड़ी संख्या में चुनाव पेश करता है।
Vix बिना खाते के Free कंटेंट ऑफर करता है, लेकिन प्रीमियम कंटेंट एक्सेस करने के लिए आप इसकी प्रीमियम सर्विस का सब्सक्राइब भी कर सकते हैं।
इस लेख में समझाया गया है कि आप Vix देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Vix कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Android के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN की ऐसी सदस्यता लेनी होगी जिसका भुगतान किया गया हो। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप अपने खाते का अपग्रेड करें, इसके लिए लॉगइन करके सदस्यता सेक्शन से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका में स्थित किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।
4. vix.com(नई विंडो) पर Vix की वेबसाइट खोलें और बस देखना शुरू कर दें। चाहें तो आप प्रीमियम खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं या मौजूदा खाते से साइनइन कर सकते हैं।
अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!
मोबाइल डिवाइस पर Proton VPN के साथ Vix कैसे देखें
Vix के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन आप इन्हें सिर्फ अमेरिका के App या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको सशुल्क Proton VPN सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, इसके लिए लॉगइन करके Subscription सेक्शन में से अपनी पसंद का प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका में स्थित किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।
4. Vix ऐप डाउनलोड करें और बस देखना शुरू कर दें। चाहें तो आप प्रीमियम खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं या मौजूदा खाते से साइनइन कर सकते हैं।
Android TV पर Proton VPN के साथ Vix कैसे देखें
Android TV के लिए Vix ऐप सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है।
1. अपने Android TV पर Proton VPN इस्तेमाल करके Vix देखने के लिए, पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करें। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के चरणों के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए आपको Proton VPN की ऐसी सदस्यता लेनी होगी जिसका भुगतान किया गया हो। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप अपने खाते का अपग्रेड करें, इसके लिए लॉगइन करके सदस्यता सेक्शन से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और United States में मौजूद किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने Android TV डिवाइस पर Vix ऐप इंस्टॉल करें और बस देखना शुरू कर दें। चाहें तो आप प्रीमियम खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं या मौजूदा खाते से साइनइन कर सकते हैं।
Vix स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए चरणों के बाद भी Vix काम नहीं कर रहा है, तो निम्न समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप Vix को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।