Proton VPN के साथ कौन से ब्राउज़र इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
- Reading
- 0 mins
- Category
- शुरू करें
Proton VPN ज़्यादातर लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउज़र के साथ काम करता है। हालांकि, Proton VPN ऐसी आधुनिक तकनीक इस्तेमाल करता है जो सिर्फ इन ब्राउज़र के नए संस्करणों में काम करती है। हमारे उपयोगकर्ताओं से जिस स्तर की सुरक्षा की उम्मीद की जाती है, उसे बनाए रखने के लिए हमें कभी-कभी ऐसे पुराने ब्राउज़र संस्करणों के लिए सहायता बंद करनी पड़ती है जिनमें हमें जो सुरक्षा खासियतें चाहिए वो नहीं होतीं। इसी वजह से हमने हाल ही में Internet Explorer के लिए सहायता बंद कर दी है।
नीचे उन सबसे लोकप्रिय ब्राउज़रों के सबसे पुराने संस्करणों की सूची दी गई है जिनकी हम आधिकारिक तौर पे सहायता करते हैं।
- Firefox: 78
- Chrome: 84
- Safari: 13.1
- Edge: 85
- Opera: 70
- iOS Safari: 12.2
- Chrome for Android: 85
- UC for Android: 12.12
- Samsung ब्राउज़र: 12.0
अगर Proton VPN में कोई एरर आता है और आप ऊपर दी गई सूची से पुराना ब्राउज़र संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कृपया अपने ब्राउज़र को नए संस्करण में अपग्रेड करें:
अगर आप ऊपर दी गई सूची से ज़्यादा नया ब्राउज़र संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर भी एरर आ रहे हैं, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें: https://protonvpn.com/support-form(new window)।