Proton VPN होमपेज

Proton VPN से Ziggo Go कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Ziggo नेदरलैंड का सबसे बड़ा केबल टेलीविज़न ऑपरेटर है। Ziggo Go इसकी स्ट्रीम सर्विस है, जो सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन के ज़रिए ग्राहकों को Ziggo का केबल कंटेंट उपलब्ध कराती है।

Ziggo Go एक प्रीमियम सर्विस है, जो डच और अंतरराष्ट्रीय (मुख्य रूप से अंग्रेज़ी भाषा के) शो, मूवीज़ और खेल कार्यक्रमों की विस्तृत रेंज ऑफर करती है। यह Ziggo के टेरेस्ट्रियल टीवी चैनलों का लाइव कंटेंट भी ऑफर करती है।

ये आर्टिकल बताता है कि निम्नलिखित प्लेटफॉर्म पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Ziggo Go कैसे देखें:

Proton VPN से दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।

उन सभी सर्विसेज़ को ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीम हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करें, जिनकी हम सहायता करते हैं।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुन सकते हैं।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं(नई विंडो)।

ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Ziggo Go कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और नेदरलैंड में स्थित किसी भी Plus (फ्री नहीं) सर्वर से कनेक्ट करें।

नेदरलैंड में कोई भी Plus सर्वर चुनें

3. www.ziggogo.tv(नई विंडो) पे Ziggo Go की वेबसाइट पे जाएं और या तो अपने मौजूदा Ziggo Go खाते से साइनइन करें या नया खाता बनाकर साइनअप करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने Ziggo शो, मूवीज़ और खेल कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं!

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ Ziggo Go कैसे देखें

Ziggo Go ऐप्स Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और नेदरलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

नेदरलैंड में कोई भी Plus सर्वर चुनें

3. Ziggo Go ऐप डाउनलोड करें और या तो अपने मौजूदा Ziggo Go खाते से साइनइन करें या नया खाता बनाकर साइनअप करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने Ziggo शो, मूवीज़ और खेल कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं!

स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ Ziggo Go कैसे देखें

Ziggo Go ऐप्स Android TV, Amazon Fire TV (“फायरस्टिक”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।

1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:

2. Proton VPN में लॉगइन करें और नेदरलैंड में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. Ziggo Go ऐप को अपने Android TV डिवाइस या Apple TV पे इंस्टॉल करें और या तो अपने मौजूदा Ziggo Go खाते से साइनइन करें या नया खाता बनाकर साइनअप करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने Ziggo शो, मूवीज़ और खेल कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं!

Ziggo Go की स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Ziggo Go काम नहीं करता, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर Ziggo Go को ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस किया जा रहा है, तो(नई विंडो) अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो).
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारा स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me