Proton VPN के साथ TV3 Play कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
TV3 एक लिथुआनियाई फ्री-टू-एयर टेलीविज़न चैनल है, जो ज़्यादातर लिथुआनियाई TV शो और खेल कवरेज दिखाता है। TV3 Play इसकी ऑनलाइन “कैच-अप” सर्विस है, जिसे एक्सेस करना फ्री है।
TV3 का फंडिंग स्रोत ज़्यादातर विज्ञापन हैं, लेकिन इसकी प्रीमियम Go3 स्ट्रीमिंग सर्विस भी है (जिसे आप Proton VPN से भी देख सकते हैं)। इस गाइड में, हम ये देखते हैं कि Proton VPN के साथ TV3 Play कैसे देखें:

Proton VPN से दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, इसके लिए लॉगइन करके अपने खाते के डैशबोर्ड से प्लस (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ TV3 Play कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और लिथुआनिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. play.tv3.lt(नई विंडो) पर TV3 Play की वेबसाइट पर जाएं और Proton VPN के साथ अपने मनपसंद फ्री-टू-एयर लिथुआनियाई शो और खेल कार्यक्रम सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें!
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ TV3 Play कैसे देखें
TV3 Play ऐप्स Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और लिथुआनिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. TV3 Play ऐप डाउनलोड करें और साइनइन करें (या अगर पहले से साइनअप नहीं है, तो साइनअप करें)। विकल्प के तौर पे, आप बिना प्लैन के भी कॉन्टेंट की व्यापक रेंज किराए पे ले सकते हैं।
अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद फ्री-टू-एयर लिथुआनियाई शो और खेल कार्यक्रम सुरक्षित रूप से देखना शुरू कर सकते हैं!
Android TV पे Proton VPN के साथ TV3 Play कैसे देखें
Android TV के लिए TV3 Play ऐप सिर्फ लिथुआनिया (और आस-पास के बाल्टिक देशों) में उपलब्ध हो सकता है।
1. अपने Android TV पे Proton VPN इस्तेमाल करके TV3 Play देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और लिथुआनिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. TV3 Play ऐप अपने Android TV डिवाइस पे इंस्टॉल करें, और Proton VPN के साथ अपने मनपसंद फ्री-टू-एयर लिथुआनियाई शो और खेल कार्यक्रम सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें!
TV3 Play की स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी TV3 Play काम नहीं करता, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप TV3 Play को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।