Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ Go3 कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Go3 एक लिथुआनियाई स्ट्रीमिंग सर्विस है जो कई तरह का कंटेंट ऑफर करती है। इसमें 50 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, साथ ही फिल्मों, शोज़ और स्पोर्ट्स का बड़ा कैटलॉग भी। ये फ्री-टू-एयर लिथुआनियाई TV चैनल TV3 की ओर से दी जाने वाली एक प्रीमियम सर्विस है, जो TV3 Play भी ऑफर करती है, यानी एक Free स्ट्रीमिंग सर्विस, जिस पर लोकल कंटेंट पर फोकस होता है और जिसे आप Proton VPN की मदद से देख सकते हैं.

Go3 के दर्शक पॉपुलर विदेशी फिल्में, लोकल कंटेंट और UEFA Champions League और NBA जैसे लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं। Go3 ओरिजिनल शोज़ भी बनाती है और उन्हें TV प्रीमियर से पहले उपलब्ध कराती है।

Go3 पर कंटेंट कई टियर्ड सदस्यता प्लैन (Films, TV and Films, Sports, Sports Max और Premium) के ज़रिए एक्सेस किया जाता है, या आप कई अलग-अलग फिल्मों, शोज़ और स्पोर्ट्स कार्यक्रमों का “रेंट” ले सकते हैं.

Go3 की फिल्में

Proton VPN से दूसरी पॉपुलर स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक किया जा सकता है, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं, इसके लिए लॉगइन करके अपने खाते के डैशबोर्ड से प्लस (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप प्लस या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं.

ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Go3 कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और लिथुआनिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

लिथुआनिया के किसी सर्वर से कनेक्ट करें

3. go3.lt(नई विंडो) पर जाकर Go3 की वेबसाइट पे साइनइन करें (या अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो साइनअप करें)। विकल्प के तौर पर, आप प्लैन के बिना भी बड़ी रेंज का कंटेंट रेंट पे ले सकते हैं।

अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ Go3 कैसे देखें

Go3 के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और लिथुआनिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

लिथुआनिया के किसी सर्वर से कनेक्ट करें

3. Go3 ऐप डाउनलोड करें और साइनइन करें (या अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो साइनअप करें)। विकल्प के तौर पर, आप प्लैन के बिना भी बड़ी रेंज का कंटेंट रेंट पे ले सकते हैं।

अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से कोई शानदार TV शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!

Android TV पे Proton VPN के साथ Go3 कैसे देखें

Android TV के लिए Go3 ऐप शायद सिर्फ लिथुआनिया (और आस-पास के बाल्टिक देशों) में ही उपलब्ध हो.

1. अपने Android TV पे Proton VPN की मदद से Go3 देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और लिथुआनिया में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. अपने Android TV डिवाइस पे Go3 ऐप इंस्टॉल करें और साइनइन करें (या अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो साइनअप करें)। विकल्प के तौर पर, आप प्लैन के बिना भी बड़ी रेंज का कंटेंट रेंट पे ले सकते हैं।

अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से कोई शानदार TV शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!

Go3 की स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Go3 काम नहीं करता, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप Go3 को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me