Proton VPN के साथ SyFy को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
SyFy(नई विंडो) चैनल एक केबल टीवी चैनल है, जो साइ-फाई, फैंटेसी और हॉरर शो और फिल्मों में माहिर है। इसकी एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस भी है, जहां आप इसके कुछ सबसे मशहूर शो और फिल्में देख सकते हैं। Battlestar Galactica, The Magicians, Futurama, औरXena: Warrior Princess जैसे शो यहीं मिलते हैं। आपको बस अपने केबल प्रोवाइडर के खाते से उनकी साइट पे साइनइन करना है, और आप इनमें से कोई भी शो और ज़्यादा कंटेंट ऑन-डिमांड स्ट्रीम कर सकते हैं।
Proton VPN उपयोगकर्ता कहीं भी हों, सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से अपना कोई भी मनपसंद SyFy कंटेंट देख सकते हैं:
लेकिन Proton VPN के साथ आप सिर्फ SyFy तक सीमित नहीं हैं। आप Max, Netflix, और Amazon Prime Video भी स्ट्रीम कर सकते हैं। हमारी नए उपयोगकर्ताओं के लिए स्ट्रीमिंग गाइड से देखें कि आप सभी कौन सी स्ट्रीमिंग सर्विस एक्सेस कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ SyFy कैसे देखें
United States में मौजूद किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। Plus सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family, और Visionary प्लान के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं।
Proton VPN, कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देता।
स्टेप 1:
Proton VPN की पेड सदस्यता लें।
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपने खाते को अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
अगर आपने हमारे ऐप पहले से इंस्टॉल किए हैं, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।
आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Windows, macOS, अपने टीवी (Android/Apple) और Linux डिवाइस पे, या चलते-फिरते Android या iOS डिवाइस से, सुरक्षित तरीके से अपने मनपसंद शो स्ट्रीम कर सकते हैं।
- Proton VPN Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN macOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Linux ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN Android ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN iOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Android TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Apple TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:
- Windows सहायता गाइड
- macOS सहायता गाइड
- Linux सहायता गाइड
- Android सहायता गाइड
- iOS सहायता गाइड
- Android TV गाइड
- Apple TV गाइड
स्टेप 3:
SyFy के साथ अपना TV प्रोवाइडर रजिस्टर करें।
SyFy के सभी शो एक्सेस करने के लिए आपके पास किसी पार्टिसिपेटिंग US TV प्रोवाइडर के साथ खाता होना ज़रूरी है। अगर आप US में रहते हैं और SyFy चैनल किसी पार्टिसिपेटिंग TV प्रोवाइडर के आपके सदस्यता पैकेज का हिस्सा है, तो आप SyFy का सारा ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं। (इसका मतलब है कि आपकी TV सदस्यता चालू है।)
अगर आपके पास Hulu + Live TV(नई विंडो) खाता है, तो भी आप SyFy एक्सेस कर सकते हैं। आप Proton VPN के साथ Hulu भी एक्सेस कर सकते हैं।
जिन उपयोगकर्ताओं के पास किसी पार्टिसिपेटिंग TV प्रोवाइडर के साथ खाता नहीं है, उनके लिए सीमित संख्या में शो फ्री में उपलब्ध हैं।
स्टेप 4:
Proton VPN के साथ सुरक्षित तरीके से SyFy देखना शुरू करें!
US में किसी Plus सर्वर से कनेक्ट करें, SyFy पे लॉगइन करें, फिर आराम से बैठकर देखिए।
अगर SyFy देखने में आपको समस्या आती है, तो कृपया नीचे दिए तरीके आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन फिर से शुरू करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपने ब्राउज़र का Incognito या निजी मोड इस्तेमाल करें
- अपने ब्राउज़र में लगे किसी भी ऐडब्लॉकर या इसी तरह के प्लग-इन को बंद करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
SyFy हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, या आपके पास कोई सवाल है, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।