Proton VPN के साथ SVT Play कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
SVT Play, स्वीडिश राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक Sveriges Television की वीडियो-ऑन-डिमांड स्ट्रीम सेवा है। इसमें स्वीडिश और अंतरराष्ट्रीय शो, मूवी और खेल कार्यक्रमों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
SVT का वित्तपोषण स्वीडिश निवासियों द्वारा भुगतान किए जाने वाले सार्वजनिक सेवा कर से होता है। इसलिए SVT Play को मुफ्त में एक्सेस किया जा सकता है और ये विज्ञापन-मुक्त है। SVT का कॉन्टेंट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन ज़रूरी नहीं है, हालांकि अपने मनपसंद शो और देखने का इतिहास सेव करने के लिए आप रजिस्टर कर सकते हैं।

Proton VPN का इस्तेमाल करके आप दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीम सेवाओं को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और TV4 Play शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम सेवा गाइड से आप हमारे समर्थित सभी स्ट्रीम सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए, आपको पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुन सकते हैं। अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ SVT Play कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Android के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN में लॉगइन करें और स्वीडन में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. svtplay.se(नई विंडो) पे जाकर SVT Play की वेबसाइट खोलें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, मूवी या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें:
मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ SVT Play कैसे देखें
SVT Play ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और स्वीडन में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. SVT Play ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, मूवी या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें:
Android TV पे Proton VPN के साथ SVT Play कैसे देखें
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके SVT Play देखने के लिए, आपको पहले Android TV के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना(नई विंडो) होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारा Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और स्वीडन में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. अपने Android TV डिवाइस पे SVT Play ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, मूवी या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें:
SVT Play की स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स के बाद भी SVT Play काम नहीं कर रहा है, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र से SVT Play को एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाएं(नई विंडो).
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।