Proton VPN के साथ TV4 Play कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
TV4 Play, स्वीडिश फ्री-टु-एयर टीवी चैनल TV4 की ऑनलाइन “कैच-अप” सेवा है। इसमें स्वीडिश और अंतरराष्ट्रीय फिल्में, टीवी शो, खबरें और लाइव खेल समेत ढेर सारा कंटेंट मिलता है।
विज्ञापन-समर्थित सेवा मुफ्त में उपलब्ध है (जिसमें मुख्य रूप से स्वीडिश मनोरंजन, खबरें और डॉक्यूमेंट्री शो शामिल हैं), और अतिरिक्त कंटेंट (जैसे फिल्में और खेल कार्यक्रम) तक एक्सेस पाने के लिए प्रीमियम विकल्प भी उपलब्ध है। “},{

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विसेज को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम सेवा गाइड से आप हमारे समर्थित सभी स्ट्रीम सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत है। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो लॉगइन करके आप अपने खाते को अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए अपने खाता डैशबोर्ड से Plus (या कोई और पैसे वाला प्लैन) चुनें। अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
Proton VPN के साथ TV4 Play अपने ब्राउज़र से कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
- Windows के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- macOS के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Linux के लिए Proton VPN(नई विंडो)
- Android के लिए Proton VPN(नई विंडो)
2. Proton VPN में लॉगइन करें और स्वीडन में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. TV4 Play की वेबसाइट tv4play.se(नई विंडो) पे जाएं और साइनइन करें (या साइनअप करें अगर पहले से खाता नहीं है — Free और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध हैं)।
अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!
Proton VPN के साथ TV4 Play मोबाइल डिवाइस पे कैसे देखें
TV4 Play ऐप्स Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और स्वीडन में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. TV4 Play ऐप डाउनलोड करें और साइनइन करें (या साइनअप करें अगर पहले से खाता नहीं है — Free और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध हैं)।
अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!
Proton VPN के साथ TV4 Play Android TV पे कैसे देखें
1. Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके TV4 Play देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा(नई विंडो)। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के चरणों के लिए हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN में लॉगइन करें और स्वीडन में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. TV4 Play ऐप अपने Android TV डिवाइस पे इंस्टॉल करें और साइनइन करें (या साइनअप करें अगर पहले से खाता नहीं है — Free और प्रीमियम विकल्प उपलब्ध हैं)।
अब आप Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से कोई बढ़िया टीवी शो, फिल्म या स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखने के लिए तैयार हैं!
TV4 Play स्ट्रीम करने की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए चरणों के बाद भी TV4 Play काम नहीं कर रहा है, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप TV4 Play अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।