Proton VPN के साथ Sun NXT कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Sun NXT एक ऑनलाइन स्ट्रीम प्लैटफॉर्म है, जो सभी चार दक्षिण भारतीय भाषाओं — तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ — में लाइव टीवी, फिल्में, बच्चों के शो, न्यूज़, कॉमेडी क्लिप, ओरिजिनल्स, म्यूज़िक और बहुत कुछ ऑफर करता है।
ऐप Android(नई विंडो), iOS और iPadOs (भारत)(नई विंडो), और iOS और iPadOs (बाकी दुनिया)(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं। आप अपने ब्राउज़र में भी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं, लेकिन Sun NXT वेबसाइट(नई विंडो) सिर्फ भारतीय IP पता वाले लोगों के लिए उपलब्ध है।
Sun NXT “Free” विज्ञापन-समर्थित कंटेंट ऑफर करता है, या आप प्रीमियम सदस्यता के साथ बिना विज्ञापन देख सकते हैं।
यह लेख समझाएगा कि Proton VPN का इस्तेमाल करके Sun NXT को कैसे देखें:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके भारत में अन्य लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video के भारतीय संस्करण शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Sun NXT कैसे देखें
1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाओं का इस्तेमाल करने या हमारे भारत सर्वर एक्सेस करने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें — इसके लिए साइनइन करके अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Proton VPN Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। आप ये हमारे डेस्कटॉप क्लाइंट या हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं।
4. sunnxt.com(नई विंडो) पे Sun NXT वेबसाइट खोलें और Free खाते के लिए साइनअप करें(नई विंडो)।
5. अपने Sun NXT खाते में साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए अपनी मनपसंद तमिल, तेलुगु, मलयालम या कन्नड़ टीवी शो चुनें:
iOS और Android पे Proton VPN के साथ Sun NXT कैसे देखें
Sun NXT के Android और iOS/iPadOS ऐप पूरी दुनिया में उपलब्ध हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय लाइसेंसिंग पाबंदियों की वजह से भारतीय IP पते के साथ ही आपको सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा। iOS/iPad ऐप का एक सिर्फ भारत के लिए संस्करण भी है, लेकिन वो सिर्फ भारतीय App Store से उपलब्ध है।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सेवाओं का इस्तेमाल करने या हमारे भारत सर्वर एक्सेस करने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें — इसके लिए साइनइन करके अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और हमारे किसी भी भारत सर्वर से कनेक्ट करें।

4. Sun NXT ऐप डाउनलोड करें और एक Free खाता बनाएं।
5. अपने Sun NXT खाते में साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपनी मनपसंद तमिल, तेलुगु, मलयालम या कन्नड़ टीवी सामग्री देखना शुरू करें:
Android TV पे Proton VPN के साथ Sun NXT कैसे देखें
Android TV (और Firestick) के लिए Sun NXT ऐप पूरी दुनिया में उपलब्ध है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय लाइसेंसिंग पाबंदियों की वजह से भारतीय IP पते के साथ ही आपको सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा।
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Sun NXT देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के चरणों के लिए हमारा Android TV सहायता गाइड देखें।
2. भारत में किसी सर्वर से कनेक्ट करें। इसके लिए आपको Proton Plus (या कोई और पेड) प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें — इसके लिए साइनइन करके अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. अपने Android TV डिवाइस पे Sun NXT ऐप इंस्टॉल करें और अगर पहले से खाता नहीं है तो खाता बनाएं।
4. अपने Sun NXT खाते में साइनइन करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने सभी मनपसंद तमिल, तेलुगु, मलयालम या कन्नड़ टीवी शो देखना शुरू करें:
Sun NXT स्ट्रीमिंग की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों के बाद भी Sun NXT काम नहीं कर रहा है, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए Sun NXT एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।