Proton VPN के साथ ServusTV कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
ServusTV एक ऑस्ट्रियाई ब्रॉडकास्ट टीवी चैनल है। इसका नाम servus(नई विंडो) से आया है, जो पूर्व ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य में इस्तेमाल होने वाला अभिवादन है। ServusTV अपने ब्रॉडकास्ट चैनल की लाइव स्ट्रीम ऑफ़र करता है, प्लस अपने शो और खेल कार्यक्रमों की “कैच-अप” स्ट्रीम भी।
कुछ कंटेंट बिना भौगोलिक प्रतिबंधों के मुफ़्त में उपलब्ध है, लेकिन कई शो और खेल कार्यक्रम सिर्फ़ ऑस्ट्रिया के दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। ServusTV विज्ञापन समर्थित है, और इसका कंटेंट देखने के लिए किसी खाते की ज़रूरत नहीं है। हालांकि, मनपसंद सेव करने, शो के बीच देखने का समय सिंक करने और इसी तरह की खासियतों को एक्सेस करने के लिए आप खाता बना सकते हैं।
ये लेख समझाएगा कि आप ServusTV देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ ServusTV कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. www.servustv.com(नई विंडो) पे ServusTV की वेबसाइट देखें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद टीवी शो या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें!
Android, iPad, और iPhone पे Proton VPN के साथ ServusTV कैसे देखें
ServusTV के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

4. ServusTV ऐप डाउनलोड करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद टीवी शो या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें!
Android TV पे Proton VPN के साथ ServusTV कैसे देखें
1. अपने Android TV पे Proton VPN के साथ ServusTV देखने के लिए, सबसे पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा. Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के चरणों के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free plan है, तो आप लॉगइन करके और अपने सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और ऑस्ट्रिया में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।
4. अपने Android TV डिवाइस पे ServusTV ऐप इंस्टॉल करें और Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से अपने मनपसंद टीवी शो या खेल कार्यक्रम देखना शुरू करें!
ServusTV स्ट्रीम समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों के बाद ServusTV काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप ServusTV को अपने ब्राउज़र से एक्सेस करते हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें.
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम न करे, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।