Proton VPN के साथ aha कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
aha भारत में एक ऑनलाइन रीजनल स्ट्रीम प्लैटफॉर्म है जो तेलुगु और तमिल में लाइव टीवी शो और मूवीज़ उपलब्ध कराता है।
Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए ऐप उपलब्ध हैं। आप aha वेबसाइट(नई विंडो) पे जाकर अपने ब्राउज़र में भी कॉन्टेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। aha विज्ञापनों के साथ “free” कॉन्टेंट और प्रीमियम कॉन्टेंट पेश करता है, जिसे आप सदस्यता लेकर देख सकते हैं।
इस लेख में बताया गया है कि Proton VPN का इस्तेमाल करके इन पर aha कैसे देखें:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके भारत में दूसरे लोकप्रिय स्ट्रीम सर्विसेज़ को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video के भारतीय संस्करण शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीमिंग गाइड में उन सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची है जिन्हें हम सहायता देते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ aha कैसे देखें
1. अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आपको अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने या हमारे भारत सर्वर एक्सेस करने के लिए आपको पेड Proton VPN सदस्यता चाहिए। अगर आपके पास Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, जिसके लिए साइनइन करके अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Proton VPN Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और भारत में स्थित किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। आप ये हमारे डेस्कटॉप क्लाइंट या हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं।

4. www.aha.video(नई विंडो) पे जाकर aha वेबसाइट देखें। Free कॉन्टेंट देखने के लिए साइनइन करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन प्रीमियम कॉन्टेंट सिर्फ तब उपलब्ध है जब आप सदस्यता खरीदें(नई विंडो). अपनी मनपसंद तेलुगु या तमिल टीवी शो या मूवी चुनकर Proton VPN के साथ उसे सुरक्षित रूप से देखें:
iOS और Android पे Proton VPN के साथ aha कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीम सर्विसेज़ इस्तेमाल करने या हमारे भारत सर्वर एक्सेस करने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, जिसके लिए साइनइन करके अपने खाते के Subscription पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और हमारे किसी भी भारत सर्वर से कनेक्ट करें।

4. aha ऐप डाउनलोड करें।
5. Free कॉन्टेंट देखने के लिए साइनइन करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन प्रीमियम कॉन्टेंट सिर्फ तब उपलब्ध है जब आप सदस्यता खरीदें(नई विंडो). अपनी मनपसंद तेलुगु या तमिल टीवी शो या मूवी चुनकर Proton VPN के साथ उसे सुरक्षित रूप से देखें:
Android TV पे Proton VPN के साथ aha कैसे देखें
Android TV के लिए aha ऐप Amazon Fire TV (“firestick”) और Google TV पर भी उपलब्ध है।
1. अपने Android TV पे Proton VPN इस्तेमाल करके aha देखने के लिए, सबसे पहले आपको Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. India के किसी सर्वर से कनेक्ट करें। इसके लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन चाहिए। आप यहां से Plus या Unlimited प्लैन ले सकते हैं, या अपने खाते में लॉगइन करके, Subscription में जाकर और मनचाहा प्लैन चुनकर अपना मौजूदा Proton VPN प्लैन अपग्रेड कर सकते हैं।
3. अपने Android TV डिवाइस पे aha ऐप इंस्टॉल करें।
4. Free कॉन्टेंट देखने के लिए साइनइन करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन प्रीमियम कॉन्टेंट सिर्फ तब उपलब्ध है जब आप सदस्यता खरीदें(नई विंडो). अपनी मनपसंद तेलुगु या तमिल टीवी शो या मूवी चुनकर Proton VPN के साथ उसे सुरक्षित रूप से देखें:
Sun स्ट्रीम की समस्याओं का समस्या निवारण
ऊपर दिए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी अगर aha काम नहीं करता, तो इन समस्या निवारण विकल्पों को आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप aha को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।