TunnelVision और Proton VPN
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN ऐप्स
TunnelVision एक कमज़ोरी है जो सभी प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद है और जो वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) ऐप को VPN टनल के बाहर ट्रैफिक रूट करने के लिए मजबूर कर सकती है। इससे हमलावर आपके ब्राउज़िंग इतिहास पर नज़र रख सकता है या आपके इंटरनेट ट्रैफिक में दुर्भावनापूर्ण कोड डाल भी सकता है.
इस कमज़ोरी की खोज सुरक्षा शोधकर्ताओं ने की थी, जिन्होंने मई 2024 में इसे घोषित(नई विंडो) किया था, और हैकर्स के इसका इस्तेमाल करने के कोई मामले ज्ञात नहीं हैं। हालांकि, यह कमज़ोरी 2002 तक मौजूद हो सकती है।
अगर आप Android, Windows इस्तेमाल करते हैं या Apple डिवाइस पे किल स्विच खासियत सक्षम करते हैं, तो Proton VPN ज़्यादातर हालतों में TunnelVision से बचा रहता है। अपवाद है हमारा Linux ऐप, लेकिन जोखिम को कम करने के तरीके अब भी मौजूद हैं। भले ही ज़्यादातर लोगों को इस हमले का सामना नहीं करना पड़ेगा, जोखिमों के बारे में जानना और Proton VPN इस्तेमाल करते वक़्त सुरक्षित रहने के तरीके जानना ज़रूरी है।
क्या Proton VPN ऐप TunnelVision के प्रति संवेदनशील हैं?
कई VPN TunnelVision के प्रति संवेदनशील हैं, क्योंकि यह हमला एक आम तौर पे इस्तेमाल होने वाले प्रोटोकॉल को निशाना बनाता है।
लेकिन यह हमला करना आसान नहीं है: TunnelVision कमज़ोरी का फायदा उठाने के लिए हमलावर को पहले उस लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) का नियंत्रण हासिल करना होगा जिससे आपका डिवाइस जुड़ा है। यानी जिस राऊटर से आप वाई-फाई या ईथरनेट केबल के ज़रिए कनेक्ट होते हैं, उसकी छेड़छाड़ की गई होनी चाहिए (मोबाइल सेल्युलर कनेक्शन TunnelVision से प्रभावित नहीं होते).
इसका मतलब है कि होम या ऑफिस नेटवर्क से जुड़े डिवाइस के लिए यह बहुत कम समस्या बनेगा। असली ख़तरा तब होता है जब पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसी चीज़ों से कनेक्ट किया जाता है, जिन्हें कोई भी कंट्रोल कर सकता है।
Proton VPN ऐप पर व्यापक टेस्ट करने के बाद, हम ये पुष्टि कर सकते हैं:
Android
हमारा Android ऐप इस समस्या से बिल्कुल प्रभावित नहीं है, क्योंकि यह विकल्प 121 (नीचे देखें) को सपोर्ट नहीं करता। Android इसी तरह के हमलों के प्रति भी काफी प्रतिरोधी है, क्योंकि यह कनेक्शन को कई “ज़ोन” में बांटता है, जिनमें से हर एक अलग रूटिंग टेबल इस्तेमाल करता है.
Windows
Windows ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) TunnelVision के प्रति संवेदनशील है, लेकिन हमने अपने Windows ऐप में जो फायरवॉल नियम लागू किए हैं ताकि डाटा सिर्फ़ VPN टनल के ज़रिए ही रूट हो, उनकी वजह से हमारा Windows ऐप TunnelVision के प्रति संवेदनशील नहीं है।
TunnelVision के प्रति संवेदनशील रूट का फायदा उठाने की कोशिशें किसी ऐप को उन वेबसाइट से कनेक्ट होने से रोक सकती हैं जिनका फायदा वरना उठाया जा सकता था, लेकिन किसी भी स्थिति में आपका डाटा ख़तरे में नहीं होता.
macOS, iOS और iPadOS
Apple डिवाइस खुद TunnelVision के प्रति संवेदनशील हैं, लेकिन किल स्विच सक्षम करने पे हमारे macOS, iOS और iPadOS ऐप संवेदनशील नहीं होते। ऐसा इसलिए है, क्योंकि किल स्विच द्वारा VPN टनल के बाहर कनेक्शन रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फायरवॉल नियम और अन्य एहतियात आपके डिवाइस को TunnelVision एक्सप्लॉइट से भी सुरक्षित रखते हैं।
Linux
इस समस्या को हल करने के लिए हमारे Linux ऐप पे WireGuard® प्रोटोकॉल का हमारा इंप्लीमेंटेशन डिज़ाइन किया गया है। WireGuard इस्तेमाल करते समय हमारा Linux ऐप TunnelVision के प्रति संवेदनशील नहीं होता।
TunnelVision कैसे काम करता है?
लोकल नेटवर्क पे IP पते राऊटर द्वारा Dynamic Host Configuration Protocol (DHCP)(नई विंडो) का इस्तेमाल करके आवंटित किए जाते हैं। VPN ऐप इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि सभी इंटरनेट ट्रैफिक एक ऐसे लोकल IP पते से रूट हो जो उसे एन्क्रिप्टेड VPN टनल में डालता है।
विकल्प 121(नई विंडो) नाम की एक सेटिंग राऊटर को ऐसी संरचनाओं को ओवरराइड करने और VPN टनल के बाहर ट्रैफिक को राऊटर तक रूट करने की अनुमति देती है। इसलिए हमला काम करने के लिए हमलावर को राऊटर को कंट्रोल करना होगा.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या मेरा डिवाइस TunnelVision के प्रति संवेदनशील है?
अगर आप इनके लिए Proton VPN इस्तेमाल करते हैं:
- Android: नहीं
- Windows: नहीं
- macOS: नहीं, अगर आप किल स्विच चालू करते हैं
- iOS और iPadOS: नहीं, अगर आप किल स्विच चालू करते हैं
- Linux: हां। लेकिन सिर्फ़ तब, जब आप किसी दुर्भावनापूर्ण हमलावर के कंट्रोल वाले राऊटर से जुड़े हुए हों
क्या मेरा डिवाइस मेरे होम या ऑफिस नेटवर्क पे संवेदनशील है?
लगभग निश्चित रूप से नहीं। इसके लिए लोकल नेटवर्क की किसी दुर्भावनापूर्ण हमलावर द्वारा छेड़छाड़ की जानी होगी, जो बहुत असंभाव्य है। हालांकि, पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क असुरक्षित हो सकते हैं।
क्या मेरा मोबाइल डिवाइस संवेदनशील है?
मोबाइल (सेल्युलर) कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले डिवाइस TunnelVision हमलों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। iPhone और iPad अगर किसी लोकल नेटवर्क से जुड़े हों (जैसे वाई-फाई या ईथरनेट केबल से), तो संवेदनशील हो सकते हैं, लेकिन किल स्विच सक्षम करके इसे कम किया जा सकता है.
कुछ डिवाइस दूसरों की तुलना में ज़्यादा संवेदनशील क्यों हैं?
डाटा पैकेट कैसे रूट होते हैं, ये आपके ऑपरेटिंग सिस्टम पे निर्भर करता है, VPN ऐप पे नहीं। इसलिए ये OS ही तय करता है कि कोई प्लेटफॉर्म TunnelVision कमज़ोरी के प्रति कितना संवेदनशील है। VPN ऐप इस समस्या को कम कर सकते हैं, लेकिन अंत में ये इस बात पे निर्भर करता है कि हर OS को कैसे डिज़ाइन किया गया है।