Proton VPN होमपेज

T2 सिक्योरिटी चिप वाले macOS डिवाइस पे किल स्विच का इस्तेमाल

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
किल स्विच

Apple T2 सिक्योरिटी चिप(नई विंडो) को macOS की सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया था और ये Intel प्रोसेसर इस्तेमाल करने वाले कुछ Mac कंप्यूटर(नई विंडो) पे मिलता है। अफ़सोस की बात है कि जब हमारी किल स्विच खासियत सक्षम की जाती है, तो ये चिप macOS पे कई स्थिरता संबंधी समस्याओं का कारण भी है।

खास तौर पे, जब किल स्विच चालू हो और आपका डिवाइस स्लीप से बाहर आ रहा हो, तो macOS ऑपरेटिंग सिस्टम क्रैश होकर वापिस शुरु हो सकता है। इससे आपके कंप्यूटर को स्थायी नुकसान नहीं होगा, लेकिन डाटा खोने का असली खतरा पैदा होता है।

ये Apple की समस्या है

macOS Catalina के रिलीज़ के साथ, Apple ने VPN उपयोगकर्ताओं के लिए एक आधिकारिक किल स्विच खासियत पेश की। हालांकि, जब Proton VPN ने इस ओएस खासियत को अपनाया, तो जल्दी ही साफ हो गया कि T2 सिक्योरिटी चिप वाले डिवाइस पे इसके इस्तेमाल से macOS पे सिस्टम क्रैश होते हैं।

ये समस्या इस्तेमाल किए गए VPN प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना, चाहे Proton की कस्टम प्रोटोकॉल इम्प्लीमेंटेशन (OpenVPN और WireGuard®) में से एक हो या Apple का नेटिव IKEv2 इम्प्लीमेंटेशन, T2 चिप वाले Intel-आधारित Mac को प्रभावित करती है।

हमने Apple को इस समस्या के बारे में बता दिया है, लेकिन नहीं जानते कि वो बग ठीक करने का प्लैन कब कर रहे हैं।

ये समस्या आपको कैसे प्रभावित करेगी

तब तक, अगर आपके पास T2 सिक्योरिटी चिप वाला Mac है, तो किल स्विच सक्षम करने की कोशिश करने पे आपको एक चेतावनी दिखेगी। आप चुन सकते हैं कि आगे बढ़ें या किल स्विच को अक्षम छोड़ें।

हमें इससे होने वाली किसी भी असुविधा का अफ़सोस है और हम इस समस्या पे बारीकी से नज़र जारी रखेंगे। अगर Apple हमें इस अस्थिरता को कम करने का कोई तरीका बताए, तो हम ज़रूरी अपडेट के साथ जल्दी जवाब देंगे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me