Chromebook पर किल स्विच का व्यवहार
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- किल स्विच
आप हमारे Android ऐप के इस्तेमाल से Chromebook पर अपनी ऑनलाइन निजता की सुरक्षा कर सकते हैं, जो Chrome ओएस पर इस्तेमाल के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इस ऐप की ज़्यादातर खासियतें जो Android उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं, वे आपके Chromebook पर भी बिना किसी दिक्कत के काम करेंगी।
हालांकि, चूंकि Chrome ओएस आपको Android ऐप चलाने की सुविधा देता है, ये ऐप Chromebook के लिए नेटिव नहीं हैं और हमेशा उसी तरह काम नहीं करते जैसे किसी असली Android डिवाइस पर करते हैं।
इसका एक उदाहरण ये है कि हमारे Android ऐप में मौजूद हमेशा-ऑन वीपीएन और वीपीएन किल स्विच खासियतें आपके Chromebook को वापिस शुरु करने के बाद सक्षम नहीं रहती हैं।
ये Chrome ओएस के Android ऐप्स को हैंडल करने के तरीके का नतीजा है और इसे बदला नहीं जा सकता। दूसरे VPN प्रदाताओं ने Chrome ओएस के वापिस शुरु होने पर ऑटो-रीकनेक्ट खासियत लागू करके इस समस्या को हल करने की कोशिश की है, लेकिन ऐप के लोड होने और VPN कनेक्शन स्थापित होने तक ये आपके डिवाइस को IP लीक से सुरक्षित नहीं रखता।
Proton में हम मानते हैं कि ये तरीका सुरक्षा जोखिम पैदा करता है, क्योंकि ये उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा का झूठा एहसास देता है। इसलिए हम सुझाव देते हैं कि VPN के जुड़े हुए होने के बाद हमेशा-ऑन वीपीएन और वीपीएन किल स्विच को मैन्युअल रूप से दोबारा सक्षम करें और जहां संभव हो, अपने Chromebook को शट डाउन करने की जगह सस्पेंड फ़ंक्शन का इस्तेमाल करें।