Proton VPN से Deezer कैसे सुनें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Deezer एक फ्रांसीसी म्यूज़िक और पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग सर्विस है। हालांकि ये 180 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है, आप कौन से टाइटल सुन सकते हैं, ये लोकल लाइसेंसिंग पाबंदियों पे निर्भर करता है.
आप ऐसे Free खाते के लिए साइनअप कर सकते हैं जो विज्ञापनों के साथ आता है और जिसमें 9 करोड़ से ज़्यादा ट्रैक्स और हज़ारों पॉडकास्ट स्ट्रीम करने का एक्सेस मिलता है। हालांकि, Spotify की तरह, इसमें भी एक सीमा है कि आप कितने अलग-अलग ट्रैक चुन सकते हैं।
प्रीमियम खाते के साथ आप बिना विज्ञापनों के सुन सकते हैं, कोई भी ट्रैक चुन के चला सकते हैं और ऑफलाइन सुनने के लिए ट्रैक्स डाउनलोड कर सकते हैं। अपने मोबाइल डिवाइस पे आप 360 Reality Audio(नई विंडो) का इस्तेमाल कर के हाई-फिडेलिटी ट्रैक्स भी सुन सकते हैं (जो एक तरह से Dolby Atmos का प्रतिद्वंद्वी है, लेकिन खास तौर पे स्ट्रीम किए गए म्यूज़िक के लिए).
इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप Deezer सुनने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल कर के दूसरी पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेस को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Spotify, साथ ही Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।
हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।
ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Deezer कैसे सुनें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको Proton VPN के पैसे वाले प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और किसी ऐसे देश के किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें जहां आप जो ट्रैक्स सुनना चाहते हैं, वो उपलब्ध हों।
4. www.deezer.com(नई विंडो) पे Deezer की वेबसाइट खोलें और या तो नए खाते के लिए साइनअप करें या मौजूदा खाते से साइनइन करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद ट्रैक्स और पॉडकास्ट सुरक्षित तरीके से सुन सकते हैं:
Android, iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ Deezer कैसे सुनें
Deezer के ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन कर के अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और किसी ऐसे देश के किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें जहां आप जो ट्रैक्स सुनना चाहते हैं, वो उपलब्ध हों।
4. Deezer ऐप डाउनलोड करें और या तो नए खाते के लिए साइनअप करें या मौजूदा खाते से साइनइन करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद ट्रैक्स और पॉडकास्ट सुरक्षित तरीके से सुन सकते हैं:
Android TV पे Proton VPN के साथ Deezer कैसे सुनें
1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल कर के Deezer सुनने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।
2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको Proton VPN के पैसे वाले प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
3. Proton VPN में लॉगइन करें और किसी ऐसे देश के किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें जहां आप जो ट्रैक्स सुनना चाहते हैं, वो उपलब्ध हों।
4. अपने Android TV डिवाइस पे Deezer ऐप इंस्टॉल करें और या तो नए खाते के लिए साइनअप करें या मौजूदा खाते से साइनइन करें। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद ट्रैक्स और पॉडकास्ट सुरक्षित तरीके से सुन सकते हैं:
Deezer स्ट्रीमिंग की समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Deezer काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए गए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए Deezer एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाएं(नई विंडो)।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।