Proton VPN से Spotify को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
Proton VPN के उपयोगकर्ता Spotify पे अपना सारा मनपसंद म्यूज़िक और पॉडकास्ट सुन सकते हैं! इसकी लाइब्रेरी में शामिल हैं:
- Stevie Wonder और Led Zeppelin जैसे क्लासिक्स
- Dua Lipa और The Weeknd जैसे कलाकारों के लेटेस्ट हिट्स
- Stuff You Should Know और Joe Rogan Experience जैसे लोकप्रिय पॉडकास्ट
- हज़ारों क्यूरेटेड म्यूज़िक लिस्ट
Spotify(नई विंडो) सुनने के अलावा, आप Proton VPN से Netflix, Amazon Prime Video, और Disney+ भी देख सकते हैं। हमारी नए उपयोगकर्ताओं के लिए स्ट्रीम गाइड से देखें कि आप सभी कौन सी स्ट्रीम सर्विसेज़ एक्सेस कर सकते हैं।
Proton VPN से Spotify कैसे सुनें:
किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें। Plus सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family, और Visionary प्लान के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद कनेक्शन के लिए, कृपया अपने मौजूदा स्थान के सबसे नज़दीक वाले सर्वर से कनेक्ट करें। अपने सबसे नज़दीक के सर्वर ढूंढने के लिए, हमारे सर्वर्स की पूरी लिस्ट(नई विंडो) देखें।
Proton VPN, कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सर्विस के इस्तेमाल को स्वीकार नहीं करता।
स्टेप 1:
Proton VPN की भुगतान वाली सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत है। आप Windows, macOS, और Linux डिवाइसेज़ पे अपने मनपसंद शोज़ सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।
अगर आपने पहले से Spotify ऐप डाउनलोड किया है और खाता बना लिया है, तो आप अपने Android या iOS डिवाइसेज़ से चलते-फिरते भी अपने मनपसंद शोज़ स्ट्रीम कर सकते हैं।
अगर आपके पास हमारा ऐप पहले से है, तो आप सीधे स्टेप 3 पे जा सकते हैं।
- Proton VPN Windows ऐप डाउनलोड करें
- Proton VPN macOS ऐप डाउनलोड करें
- Proton VPN Linux ऐप डाउनलोड करें
- Proton VPN Android ऐप डाउनलोड करें
- Proton VPN iOS ऐप डाउनलोड करें
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:
स्टेप 3:
किसी भी Plus सर्वर से जुड़ें।
स्टेप 4: (ऑप्शनल)
Spotify सदस्यता खरीदें
अगर आपके पास पहले से Spotify सदस्यता है, या आप म्यूज़िक के साथ ऐड्स सुनने में कोई दिक्कत नहीं मानते, तो आप सीधे स्टेप 5 पे जा सकते हैं।
Spotify को बिना ऐड्स के सुनने के लिए, आपको एक वैध Spotify सदस्यता(नई विंडो) की ज़रूरत होगी। Spotify की कीमत $9.99 प्रति महीना है। साथ में 1 महीने का मुफ्त ट्रायल भी मिलता है, ताकि आप इसे आज़मा सकें।
नोट: आपको अपनी Spotify सदस्यता के लिए ऐसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा जिसका बिलिंग पता उस देश का हो जहां से आप सब्सक्राइब कर रहे हैं।
स्टेप 5:
Proton VPN के साथ Spotify सुनना शुरू करें!
किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करें, Spotify में लॉगइन करें, फिर वॉल्यूम बढ़ा दें।
अगर आपको Spotify सुनने में समस्या आती है, तो कृपया ये तरीके आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और नया VPN कनेक्शन शुरू करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
Spotify हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें.