Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ Audible US कैसे सुनें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Audible, Amazon की एक ऑडियोबुक और पॉडकास्ट सर्विस है। ये 2,00,000 से ज़्यादा टाइटल का ऑडियोबुक कैटलॉग ऑफर करती है, हालांकि आपको कौन से टाइटल उपलब्ध होंगे, ये आपके देश की लोकल लाइसेंसिंग पाबंदियों पे निर्भर करेगा। Audible Originals ऐसे टाइटल का कैटलॉग है जो सिर्फ Audible सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं.

पेड Audible सदस्यता आपको हर महीने एक या दो टोकन देती है (आपके प्लेन पे निर्भर करते हुए), और हर टोकन का इस्तेमाल एक ऑडियोबुक खरीदने के लिए किया जा सकता है। इस सदस्यता मॉडल के ज़रिए खरीदी गई ऑडियोबुक्स आपके पास ही रहेंगी, चाहे आप Audible की सदस्यता लेना बंद कर दें।

Audible दुनिया के ज़्यादातर देशों में उपलब्ध है, लेकिन सिर्फ पेड सदस्यता के साथ। Audible US सैकड़ों मुफ्त (ज़्यादातर “क्लासिक”) ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट भी ऑफर करता है। किसी ट्रायल या मेंबरशिप की ज़रूरत नहीं है, बस Amazon खाते से साइनइन करें (जिसका अमेरिका में रजिस्टर्ड होना ज़रूरी नहीं है).

इस आर्टिकल में समझाया गया है कि आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Audible US कैसे सुन सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल करके दूसरी पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज को भी अनब्लॉक कर सकते हैं, जिनमें Spotify, साथ ही Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Audible US कैसे सुनें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, इसके लिए साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज पे मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका के किसी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. www.audible.com(नई विंडो) पे Audible US की वेबसाइट खोलें। मुफ्त कंटेंट को एक्सेस करने के लिए बस Amazon खाते से साइनइन करें। प्रीमियम कंटेंट को एक्सेस करने के लिए आपको Audible की सदस्यता खरीदनी होगी (ज़्यादातर देशों में 30 दिन का मुफ्त ट्रायल उपलब्ध है, और अक्सर Amazon Prime मेंबर्स के लिए अतिरिक्त फायदे भी होते हैं).

अब Proton VPN के साथ ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट सुरक्षित तरीके से सुने जा सकते हैं!

Android, iPad, और iPhone पे Proton VPN के साथ Audible US कैसे सुनें

Audible ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, इसके लिए साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज पे मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका के किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. Audible ऐप डाउनलोड करें। मुफ्त कंटेंट को एक्सेस करने के लिए बस Amazon खाते से साइनइन करें। प्रीमियम कंटेंट को एक्सेस करने के लिए आपको Audible की सदस्यता खरीदनी होगी (ज़्यादातर देशों में 30 दिन का मुफ्त ट्रायल उपलब्ध है, और अक्सर Amazon Prime मेंबर्स के लिए अतिरिक्त फायदे भी होते हैं).

अब Proton VPN के साथ ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट सुरक्षित तरीके से सुने जा सकते हैं!

Android TV पे Proton VPN के साथ Audible US कैसे सुनें

1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके Audible US सुनने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट करने के स्टेप्स के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पेड Proton VPN प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो अपना खाता अपग्रेड करें, इसके लिए साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज पे मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और अमेरिका के किसी भी प्लस सर्वर से कनेक्ट करें।

4. अपने Android TV डिवाइस पे Audible ऐप इंस्टॉल करें। मुफ्त कंटेंट को एक्सेस करने के लिए बस Amazon खाते से साइनइन करें। प्रीमियम कंटेंट को एक्सेस करने के लिए आपको Audible की सदस्यता खरीदनी होगी (ज़्यादातर देशों में 30 दिन का मुफ्त ट्रायल उपलब्ध है, और अक्सर Amazon Prime मेंबर्स के लिए अतिरिक्त फायदे भी होते हैं).

अब Proton VPN के साथ ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट सुरक्षित तरीके से सुने जा सकते हैं!

Audible US स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो करने के बाद भी Audible US काम नहीं कर रहा है, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप अपने ब्राउज़र से Audible US को एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me