सेकंड फोन नंबर ऐप से आप बर्नर नंबर बना सकते हैं और अनजान संपर्कों को दे सकते हैं, ताकि आपका पर्सनल नंबर निजी रहे। हम देखते हैं कि ये ऐप कैसे काम करते हैं, आपको कब इनका इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए, और इनका मूल्यांकन कैसे करें।
सेकंड फोन नंबर ऐप, जिसे प्राइवेट फोन नंबर ऐप भी कहते हैं, का इस्तेमाल करना ऐसा है जैसे आपके फोन में दूसरी SIM हो। आप किसी भी दूसरे फोन लाइन की तरह कॉल कर सकते हैं, कॉल पा सकते हैं और एसएमएस भेज व पा सकते हैं। हालांकि, दूसरी SIM खरीदकर अपना नाम और पता रजिस्टर करने की जगह सेकंड फोन नंबर ऐप आपको नंबर दे देता है, कभी-कभी गुमनाम तौर पे भी।
सेकंड फोन नंबर ऐप कैसे काम करते हैं
सभी सेकंड फोन नंबर ऐप Voice over Internet Protocol (VoIP) तकनीक इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, WhatsApp, Facebook Messenger, या Skype जैसी दूसरी VoIP सेवाओं के उलट, सेकंड फोन नंबर कंपनी के पास फोन नंबरों का एक ब्लॉक होता है, जिसे वो अपने उपयोगकर्ताओं को दे सकती है। ये फोन नंबर आम तौर पे USA के होते हैं, लेकिन कुछ सेकंड फोन नंबर ऐप अलग-अलग देशों के फोन नंबर भी देते हैं।
साइनअप करने के बाद, ऐप आपको अपने फोन नंबरों में से एक दे देगा। आप उस नंबर को किसी भी दूसरे फोन नंबर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं: फोन कॉल करने या पाने और एसएमएस भेजने या पाने के लिए। जब आप किसी को कॉल करते हैं या उसे एसएमएस भेजते हैं, तो आपका सेकंड फोन नंबर उसके फोन पे दिखता है। उसे ये नहीं पता होता कि आप सेकंड फोन नंबर ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं।
चूंकि ये ऐप VoIP इस्तेमाल करते हैं, इनके काम करने के लिए आपको अपना डाटा प्लैन इस्तेमाल करना होगा या किसी वाई-फाई हॉटस्पॉट से कनेक्ट रहना होगा। इन ऐप के काम करने के तरीके में सबसे बड़ा फर्क ये है कि वो आपका सेकंड फोन नंबर आपके स्मार्टफोन से कैसे कनेक्ट करते हैं।
कुछ ऐप सारी कम्युनिकेशन इंटरनेट पे हैंडल करते हैं। आपके फोन बिल पे सेकंड फोन नंबर ऐप से या उस तक की कॉलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दिखती।
दूसरे ऐप ज़्यादातर एक स्टैंडर्ड कॉल-फॉरवर्डिंग सेवा जैसे काम करते हैं। जब आप कोई फोन कॉल करते हैं, तो आप अपने स्टैंडर्ड फोन प्लैन से Burner सर्वर को कॉल करते हैं, जो फिर आपके जिस प्राप्तकर्ता को कॉल करना है, उसे कॉल करता है। जब कोई आपको कॉल करता है, तो Burner सर्वर आपके फोन पे एक सूचना भेजेगा कि आपको कॉल आ रही है, और फिर आप Burner सर्वर के ज़रिए कॉल से कनेक्ट होंगे। इन कॉलों की गिनती आपके फोन प्लैन में होती है, और हालांकि आपने किसे कॉल की या किसने आपको कॉल की, इसकी कोई जानकारी आपके फोन बिल पे नहीं दिखेगी, लेकिन वो आपकी Burner से की गई या उससे मिली सभी फोन कॉल दिखाएगा।
लगभग सभी इन सेवाओं के पास दूसरी खासियतें भी हैं, जैसे अलग वॉयसमेल सेवा, कॉल फॉरवर्डिंग, और कुछ मामलों में सस्ते इंटरनेशनल रेट। आम तौर पे अगर आप इन ऐप का फ्री विकल्प इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका सेकंड फोन नंबर अस्थायी होता है, लेकिन अगर आप पैसे वाले प्लैन पे सब्सक्राइब करते हैं, तो आप उसे अनिश्चितकाल तक रख सकते हैं।
कुछ सबसे लोकप्रिय सेकंड फोन नंबर ऐप इनमें शामिल हैं:
- Phoner(नई विंडो) – खाता बनाने के लिए आपका पर्सनल फोन नंबर नहीं चाहिए। इसके पास इंटरनेशनल फोन नंबर हैं।
- Burner(नई विंडो) – खाता बनाने के लिए आपका पर्सनल फोन नंबर चाहिए। सिर्फ United States के फोन नंबर देता है।
- Hushed(नई विंडो) – खाता बनाने के लिए आपका पर्सनल फोन नंबर नहीं चाहिए। इसके पास इंटरनेशनल फोन नंबर हैं।
- Google Voice – खाता बनाने के लिए आपका पर्सनल फोन नंबर चाहिए। सिर्फ United States के फोन नंबर देता है।
सेकंड फोन नंबर ऐप कब इस्तेमाल करें
फोन नंबर एक तरह का catch-22 बन गए हैं: उपयोगी होने के लिए फोन नंबर का सार्वजनिक होना ज़रूरी है, लेकिन फोन नंबर पहचान सत्यापन का तरीका भी बनते जा रहे हैं, जिसे आपको निजी रखना चाहिए।
ज़्यादा से ज़्यादा ऐप खाता सत्यापन के तरीके के रूप में आपका फोन नंबर मांग रहे हैं। हर बार जब आप अपना फोन नंबर किसी अजनबी के साथ शेयर करते हैं, तो हो सकता है कि आप हमलावर को SIM-swapping हमले(नई विंडो) के ज़रिए आपके खातों पे कब्ज़ा करने की चाबी थमा रहे हों। और इसमें ये बात शामिल नहीं है कि अगर किसी के पास आपका पर्सनल फोन नंबर है, तो उसे आपका नाम और पता ढूंढने में सिर्फ रिवर्स खोज लगती है।
हालांकि, कई ऐसे मौके होते हैं जब आपको अजनबियों को फोन नंबर देना होता है ताकि वो आपसे संपर्क कर सकें। हो सकता है आप Craigslist पे कुछ बेचने की कोशिश कर रहे हों, Tinder से अपनी किसी मैच से मिल रहे हों, किसी नए देश की यात्रा कर रहे हों, या अपने दम पे कोई छोटा बिजनेस चला रहे हों। इन सभी मामलों में सेकंड फोन नंबर इस्तेमाल करना समझदारी है।
सेकंड फोन नंबर ऐप का मूल्यांकन कैसे करें
हर ऐप की अपनी कीमत का सिस्टम होता है, और हालांकि ये सभी ऐप कम-ज़्यादा एक जैसी सेवा देते हैं, कुछ विदेशी देशों में ज़्यादा फोन नंबर देते हैं, जबकि दूसरे आपके फोन के लिए तीसरा (या चौथा, या यहां तक कि पांचवां) फोन नंबर रखना आसान बनाते हैं। कौन सा आपके लिए सही है, ये इस बात पे निर्भर करता है कि आप कितना देने को तैयार हैं और आप अपना सेकंड फोन नंबर किस काम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
हालांकि, जब इन कंपनियों का मूल्यांकन निजता और डाटा सुरक्षा के नज़रिए से करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
सेकंड फोन नंबर ऐप चुनने की कोशिश करते वक्त पहली बात जो देखनी चाहिए, वो है वो कौन सी जानकारी इकट्ठा करते हैं। जो ऐप ज़्यादातर कॉल-फॉरवर्डिंग सेवा की तरह काम करते हैं, उन्हें काम करने के लिए आपका पर्सनल फोन नंबर चाहिए, जिसका मतलब है कि Burner और Google Voice जैसी सेवाओं के पास आपकी सभी फोन बातचीत के दोनों सिरों के रिकॉर्ड होते हैं।
Phoner जैसी सेवाएं, जो आपकी कॉल पूरी तरह इंटरनेट पे हैंडल करती हैं, उन्हें आपका पर्सनल फोन नंबर नहीं चाहिए, जिससे आपको निजता की एक अतिरिक्त परत मिलती है।
सेकंड फोन नंबर ऐप चुनने से पहले आपको हर सेवा की निजता नीति भी पढ़नी चाहिए। चूंकि ये सभी सेवाएं आपकी फोन कॉल और एसएमएस अपने सर्वर से रूट करती हैं, उनके पास आपके कम्युनिकेशन डाटा की बड़ी मात्रा तक एक्सेस होता है। ये देखना बेहद ज़रूरी है कि वो ठीक कौन सा डाटा इकट्ठा करते हैं, रखते हैं और प्रोसेस करते हैं, और उन डाटा को मिटाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, ये है Google Voice की निजता नीति(नई विंडो):
Google Voice आपको सेवा देने के लिए आपका कॉल हिस्ट्री (कॉलिंग पार्टी फोन नंबर, कॉल्ड पार्टी फोन नंबर, तारीख, समय और कॉल की अवधि सहित), वॉयसमेल ग्रीटिंग(s), वॉयसमेल संदेश, Short Message Service (एसएमएस) संदेश, रिकॉर्ड की गई बातचीत और आपके खाते से जुड़ा अन्य डाटा स्टोर, प्रोसेस और बरकरार रखता है।
ये बहुत ज़्यादा पर्सनल डाटा है। दूसरे ऐप डाटा इकट्ठा करने का ज़्यादा संयमित तरीका अपनाते हैं। Burner और Hushed दोनों बताते हैं कि वो पर्सनल जानकारी तीसरे पक्षों को नहीं बेचते या शेयर करते, लेकिन ये जानने का एकमात्र तरीका कि सेकंड फोन नंबर ऐप कौन सा डाटा इकट्ठा करता है, उसकी निजता नीति पढ़ना है।
निष्कर्ष
अपना पर्सनल फोन नंबर शेयर करने से संवेदनशील पर्सनल जानकारी और कुछ एप्लीकेशन के आपके खाते जोखिम में पड़ सकते हैं। इसलिए अनजान लोगों या नए संपर्कों के साथ सेकेंडरी या अस्थायी फोन नंबर शेयर करना आपकी निजता सुरक्षित रखने का अच्छा तरीका है। एक जिम्मेदार डाटा नीति वाला सेकंड फोन नंबर ऐप आपका पर्सनल फोन नंबर निजी रख सकता है और आपकी समग्र डाटा सुरक्षा में योगदान दे सकता है।
शुभकामनाओं सहित,
Proton VPN टीम
अपनी इंटरनेट गतिविधि निजी रखने के लिए, Proton VPN इस्तेमाल करें!
आप नवीनतम Proton VPN रिलीज़ के बारे में अप-टू-डेट रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं:
Twitter (नई विंडो)| Facebook(नई विंडो) | Reddit(नई विंडो) | Instagram(नई विंडो)
मुफ्त Proton Mail एन्क्रिप्टेड ईमेल खाता पाने के लिए देखें: proton.me/mail(नई विंडो)






