अपने iPhone का IP पता बदलना सीखें ताकि अपनी निजता की सुरक्षा कर सकें और आपके स्थान के अनुसार प्रतिबंधित सामग्री एक्सेस कर सकें।

आपके iPhone का पब्लिक IP पता इंटरनेट पे आपके डिवाइस की पहचान करता है। ये एक ऑनलाइन लेबल है जिसका इस्तेमाल वेबसाइटें, बड़ी टेक कंपनियां और सरकारें इंटरनेट पे आपको ट्रैक करने(नई विंडो) के लिए कर सकती हैं। कंपनियां और सरकारें आपके IP पते के आधार पर आपके iPhone या कंप्यूटर पे एक्सेस की जा सकने वाली सामग्री को प्रतिबंधित भी कर सकती हैं।

हम IP पतों के अलग-अलग प्रकार, ये बताते हैं कि आपको अपने iPhone का पब्लिक पता क्यों बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है, और ऐसा जल्दी व आसानी से कैसे करें।

Proton VPN लें!

IP पता क्या है?

IP पता का मतलब “इंटरनेट प्रोटोकॉल पता” (internet protocol address) होता है। ये संख्याओं की एक श्रृंखला है जो इंटरनेट से कनेक्ट हर डिवाइस की अनूठी पहचान करती है।

इंटरनेट प्रोटोकॉल दो तरह के होते हैं, जिनके संख्या फॉर्मेट अलग होते हैं: IPv4 और नया IPv6। IPv6 मुख्य रूप से इसलिए पेश किया गया क्योंकि दुनिया के IPv4 पते खत्म हो रहे हैं।

हालांकि IPv6 पते धीरे-धीरे फैल रहे हैं, ज़्यादातर इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) और मोबाइल नेटवर्क अब भी IPv4 पते इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आपके iPhone पे सबसे ज़्यादा संभावना है कि उसका IPv4 पता 192.168.X.X जैसा या चार संख्याओं की कोई और श्रृंखला होगी।

IP पतों के बारे में और जानें

IP पतों के प्रकार

किसी कनेक्टेड डिवाइस पे दो तरह के IP पते बदलने पड़ सकते हैं: आपका पब्लिक IP पता और आपका लोकल IP पता।

जियोब्लॉक की गई सामग्री एक्सेस करें

किसी कनेक्टेड डिवाइस पे दो तरह के IP पते बदलने पड़ सकते हैं: आपका पब्लिक IP पता और आपका लोकल IP पता।

जियोब्लॉक की गई सामग्री एक्सेस करें

आपका पब्लिक IP पता किसी भी ऐसे शख्स को दिखता है जो आपको ट्रैक करना चाहे या आप ऑनलाइन क्या एक्सेस कर सकते हैं, ये प्रतिबंधित करना चाहे। आप जो भी वेबसाइट देखते हैं या जिस भी ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करते हैं, वो आपके पब्लिक IP पते का इस्तेमाल करके आपके डिवाइस की पहचान करेगी।

अगर आपका iPhone किसी मोबाइल नेटवर्क पे सीधे इंटरनेट से कनेक्ट है, तो उसे नेटवर्क ऑपरेटर द्वारा असाइन किया गया अपना खुद का पब्लिक IP पता मिलता है।

अगर आपका iPhone वाई-फाई पे है, जैसे आपके घर के नेटवर्क से कनेक्ट है, तो उसे आपके WiFi राऊटर जैसा ही पब्लिक IP पता मिलेगा। आपका ISP आपके राऊटर का पब्लिक पता असाइन करता है। आपके घर के WiFi नेटवर्क के सभी डिवाइस का पब्लिक पता एक जैसा होता है।

लोकल IP पता

लोकल IP पता वो पता है जो राऊटर लोकल नेटवर्क से ईथरनेट केबल या WiFi के ज़रिए कनेक्ट होने पे आपके डिवाइस को असाइन करता है। ये सिर्फ लोकल नेटवर्क पे दिखता है, इसलिए थर्ड पार्टी इसका इस्तेमाल आपको ट्रैक करने या आपकी ऑनलाइन गतिविधि प्रतिबंधित करने के लिए नहीं कर सकते।

iPhone (iOS) पे अपना IP पता कैसे खोजें

अपने iPhone या किसी दूसरे कनेक्टेड डिवाइस पे अपना पब्लिक IP पता देखने के लिए, हमारे मुफ्त सुरक्षित IP स्कैनर(नई विंडो) जैसी कोई साइट खोलें। वहां आपको ये दिखेगा:

  • आपका पब्लिक IP पता
  • उस सर्वर का अनुमानित स्थान जिससे आप कनेक्ट हैं
  • आपके ISP का नाम
अपने ISP से संपर्क करें

अगर आपका iPhone वाई-फाई से कनेक्ट है, तो आप अपना लोकल IP पता इस तरह खोज सकते हैं:

1. Settings खोलें और Wi-Fi पे टैप करें।

iOS सेटिंग, जिसमें अपने iPhone का लोकल IP पता खोजने के लिए Wi-Fi विकल्प दिख रहा है

2. उस वाई-फाई नेटवर्क के नाम पे टैप करें जिससे आप कनेक्ट हैं।

iOS Wi-Fi सेटिंग, जिसमें वो WiFi नेटवर्क दिख रहा है जिससे आपका iPhone कनेक्ट है

3. नीचे स्क्रॉल करके IPv4 Address सेक्शन पे जाएं, वहां आपको IP Address दिखेगा।

iOS Wi-Fi सेटिंग, जिसमें आपके iPhone का IPv4 पता दिख रहा है

अगर आपका iPhone किसी IPv6-सपोर्टेड नेटवर्क से कनेक्ट है, तो उसे कम से कम एक IPv6 IP पता भी असाइन होगा। वो IP पते देखने के लिए IPv6 Address सेक्शन में IP Address पे टैप करें।

अपना iPhone IP पता क्यों बदलें?

चूंकि आपके iPhone का लोकल IP पता सिर्फ आपके लोकल WiFi नेटवर्क तक सीमित है, कोई भी इसका इस्तेमाल आपकी ऑनलाइन गतिविधि ट्रैक करने के लिए नहीं कर सकता। इसलिए इसे बदलने से न आपकी निजता की सुरक्षा होगी और न इंटरनेट पे आपको ज़्यादा आज़ादी मिलेगी।

इसके उलट, आपका पब्लिक IP पता इंटरनेट पे किसी को भी दिख सकता है। इसे बदलना आपके लिए क्यों ज़रूरी हो सकता है, ये नीचे बताया गया है।

अपनी निजता की सुरक्षा करें

आपका IP पता आपका अनुमानित फिजिकल स्थान (शहर तक) दिखाता है। इसी तरह वेबसाइटें, बड़ी टेक कंपनियां, हैकर्स और सरकारें भी इंटरनेट पे आपको ट्रैक कर सकती हैं, इसलिए इसे बदलने से आपको ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।

जियोब्लॉक की गई सामग्री एक्सेस करें

सरकारें और कंपनियां आपके स्थान के आधार पर सामग्री तक एक्सेस प्रतिबंधित करने के लिए IP पतों का इस्तेमाल करती हैं। अपना पब्लिक IP पता बदलकर या छिपा देकर आप इन प्रतिबंधों को बायपास कर सकते हैं।

विदेश में सामग्री स्ट्रीम करें

स्ट्रीमिंग सेवाएं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उपलब्ध सामग्री प्रतिबंधित करने के लिए पब्लिक IP पतों का इस्तेमाल करती हैं। अपना IP पता बदलकर, आप विदेश यात्रा के दौरान भी अपनी पसंदीदा फिल्में और शो स्ट्रीम कर सकते हैं।

iPhone पर IP सेटिंग मैन्युअल रूप से कैसे सेट करें

आप अपने iPhone की सेटिंग में अपना निजी लोकल IP पता मैन्युअली बदल सकते हैं। अपने iPhone का लोकल IP पता बदलने के लिए:

1. Settings → Wi-Fi → [नेटवर्क का नाम] पे जाएं।

iOS Wi-Fi सेटिंग, जिसमें वो WiFi नेटवर्क दिख रहा है जिससे आपका iPhone कनेक्ट है

2. IPv4 Address सेक्शन में अपना मौजूदा IP पता, Subnet Mask और Router पता नोट कर लें। फिर Configure IP पे टैप करें।

iPhone का IPv4 पता मैन्युअल रूप से बदलने के Configure IP विकल्प को दिखाती iOS सेटिंग

3. Manual चुनें। फिर Manual IP सेक्शन में नया IP पता दर्ज करें और अपना सबनेट मास्क और राऊटर पता जोड़ें।

iPhone पे IPv4 पता मैन्युअल रूप से बदलने के लिए Manual IP सेक्शन दिखाती iOS सेटिंग

ध्यान दें कि आपके नए IP पते के पहले तीन नंबर सेट आपके राऊटर के जैसे ही होने चाहिए। सिर्फ़ आखिरी नंबर बदलना चाहिए — 1 और 256 के बीच कोई नंबर चुनें।

4. हो जाने के बाद ऊपर दाईं तरफ़ Save पे टैप करें।

आप iPhone सेटिंग में सिर्फ अपना लोकल IPv4 पता बदल सकते हैं। अगर आप अपना लोकल IPv6 पता बदलना चाहते हैं, तो आपको अपने राऊटर में IPv6 सेटिंग बदलनी होगी (अगर वो इसे सपोर्ट करता है)।

iPhone पे पब्लिक IP पता कैसे बदलें

अगर आपका iPhone मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट है, तो नेटवर्क प्रोवाइडर उसका पब्लिक IP पता सेट करेगा।

अगर आप वाई-फाई पे हैं, तो आपका ISP आमतौर पे उस राऊटर का IP पता असाइन करता है जिससे आप कनेक्ट हैं, और वही आपके iPhone का पब्लिक IP पता भी होगा।

आपके मोबाइल नेटवर्क या ISP के असाइन किए गए पब्लिक IP पते को बदलने या छिपाने के विभिन्न तरीके हैं।

अपना नेटवर्क बदलें

किसी नए बिना तार नेटवर्क से कनेक्ट करें, जैसे पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट, और आपके डिवाइस को नया पब्लिक IP पता असाइन हो जाएगा। लेकिन किसी भी “फ्री” वाई-फाई नेटवर्क की सेवा की शर्तें ज़रूर पढ़ें, क्योंकि कई नेटवर्क आपका पर्सनल डाटा बेचकर पैसे कमाते हैं।

अपना मॉडेम वापिस शुरु करें

अपने घर के वाई-फाई राऊटर को बंद करें, कम से कम 10 सेकेंड इंतज़ार करें, फिर उसे दोबारा चालू करें। आपका ISP आपके नेटवर्क को नया पब्लिक IP पता असाइन कर सकता है, हालांकि इसकी गारंटी नहीं है। और अगर हो भी जाए, तो भी आपको शायद उसी शहर का दूसरा पता मिलेगा।

अपने ISP से संपर्क करें

अपने ISP से कहें कि वो आपका पब्लिक IP पता बदल दे। हो सकता है वो इसके लिए तैयार न हों, और आपका पता बदलने के आसान तरीके भी मौजूद हैं, लेकिन ये एक विकल्प है जिसे आप आज़मा सकते हैं।

प्रॉक्सी का इस्तेमाल करें

प्रॉक्सी कोई भी सर्वर है जो आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच स्थित होता है। प्रॉक्सी से मिला IP पता आपका नया पब्लिक IP पता बन जाता है, ताकि आपका “असली” पब्लिक IP पता छिपा रहे।

मुफ्त और पेड, दोनों तरह की प्रॉक्सी की कई किस्में मौजूद हैं। लेकिन प्रॉक्सी आमतौर पे धीमी होती हैं, और बहुत कम ही कोई सुरक्षित, एन्क्रिप्ट किया कनेक्शन देती है।

Tor के ज़रिए कनेक्ट करें

ऑनलाइन अधिकतम गुमनामी देने वाली एक तरह की प्रॉक्सी Tor नेटवर्क है, जिसे आप अपने iPhone पे Onion Browser(नई विंडो) इंस्टॉल करके एक्सेस कर सकते हैं।

Tor के साथ आपका इंटरनेट ट्रैफिक एन्क्रिप्ट किया जाता है और दुनिया भर में फैले सर्वर नेटवर्क से रूट किया जाता है, जिससे आपका असली IP पता छिप जाता है। लेकिन Tor के इस्तेमाल से आपका इंटरनेट काफ़ी धीमा हो जाएगा, और ये सिर्फ़ तब सुझाया जाता है जब आप सबसे ऊंचे स्तर की गुमनामी चाहते हों।

VPN इस्तेमाल करें

अपना पब्लिक IP पता बदलने के सबसे आसान तरीकों में से एक है वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल। VPN एक प्रॉक्सी है जो आपके डिवाइस और खास VPN सर्वर के बीच एन्क्रिप्टेड कनेक्शन बनाता है, जो फिर इंटरनेट से कनेक्ट होता है।

VPN का इस्तेमाल करना तेज़ और आसान है, लेकिन VPN प्रोवाइडर आपकी ऑनलाइन हर गतिविधि देख सकता है, इसलिए ज़रूरी है कि आप किसी भरोसेमंद VPN का चुनाव करें।

Proton VPN के साथ अपना IP पता कैसे बदलें

मुफ्त में अपना पब्लिक IP पता बदलने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है Proton VPN इस्तेमाल करना, जो एकमात्र मुफ्त वीपीएन सेवा है जिसमें न लॉग होते हैं, न डाटा की सीमा, और न स्पीड की सीमा, इसलिए आप इसे जितना चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं।

या पैसे वाले प्लैन पर अपग्रेड करें और 1220+ देशों में 12,000+ सर्वर एक्सेस करें, साथ में iPhone पे कई प्रीमियम खासियतें पाएं, जैसे:

Proton VPN का इस्तेमाल करके अपने iPhone का पब्लिक IP पता बदलने के लिए:

1. Proton VPN के लिए साइनअप करें (अगर आपके पास पहले से Proton खाता नहीं है)।

2. Proton VPN ऐप इंस्टॉल करें(नई विंडो) ((नई विंडो)App Store से अपने iPhone पे)।

3. Proton VPN ऐप खोलें और नया पब्लिक IP पता पाने के लिए Connect पे टैप करें। अगर आप हमारे Free प्लैन पे हैं, तो ये अपने आप आपके स्थान के लिए सबसे तेज़ सर्वर से कनेक्ट हो जाता है। मुफ्त सर्वर नीदरलैंड, जापान, रोमानिया, पोलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर, मैक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं।

Connect to Proton VPN Free to hide your external IP address on iOS

हमारे Plus सर्वर दुनिया भर में 110 से ज़्यादा देशों में मौजूद हैं (आप Countries टैब में Fastest country भी चुन सकते हैं)।

कनेक्ट होने के बाद, अपना नया पब्लिक IP पता चेक करें(नई विंडो)। वो कुछ ऐसा दिखेगा:

What is your IP address वेबसाइट, जो ऑस्ट्रेलिया में Proton VPN सर्वर से कनेक्ट किसी व्यक्ति का IP पता दिखा रही है

दूसरा रूट और हमारा यूनीक Stealth प्रोटोकॉल के साथ, Proton VPN सरकारी सेंसरशिप से बचने के लिए अपने iPhone का पब्लिक IP पता बदलने का एक बढ़िया तरीका है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेरा IP पता मुझे किसी दूसरे शहर में क्यों दिखाता है?

ज़्यादातर ISP और मोबाइल ऑपरेटर कुछ भौगोलिक इलाकों में डिवाइस को पब्लिक IP पतों के ब्लॉक असाइन करते हैं। इसका मतलब है कि आपका पब्लिक IP पता संभव है ये बता दे कि आप कहां हैं, शहर या यहां तक कि मोहल्ले के स्तर तक। लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं। कभी-कभी कोई IP पता सुझा सकता है कि आप बिल्कुल अलग इलाके में या यहां तक कि किसी दूसरे देश में हैं।

अगर आप अपना IP पता VPN या किसी दूसरी तरह के प्रॉक्सी सर्वर से बदलते हैं, तो आप वहां मौजूद दिखेंगे जहां वो सर्वर स्थित है।

क्या अपना IP पता बदलना गैरकानूनी है?

आमतौर पे नहीं। यहां तक कि उन सख़्त देशों में भी जो नहीं चाहते कि आप उनके सेंसरशिप सिस्टम को बाइपास करें, प्रॉक्सी, VPN और Tor तक एक्सेस अक्सर ब्लॉक होता है, लेकिन ये शायद ही कभी कोई जुर्म होता है।

क्या दुनिया भर में कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए अपना IP पता बदलना गैरकानूनी है?

विदेश से कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए अपना IP पता बदलना गैरकानूनी नहीं है। लेकिन आपको ये पक्का करना होगा कि आप जिस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके नियम और शर्तों का पालन कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, Netflix के उपयोग की शर्तें(नई विंडो) कहती हैं:

“आप Netflix कंटेंट को मुख्य रूप से उस देश के भीतर एक्सेस कर सकते हैं जहां आपने अपना खाता बनाया है, और सिर्फ़ उन भौगोलिक स्थानों पर जहां हम अपनी सेवा देते हैं और ऐसे कंटेंट को लाइसेंस दिया है”।

तो VPN का इस्तेमाल करके ऐसा कंटेंट देखना जो आपके मौजूदा इलाके के लिए लाइसेंस प्राप्त नहीं है, Netflix की नीति के खिलाफ़ है। हालांकि, आपको वो कंटेंट देखने का अधिकार है जिसके लिए आप पैसे देते हैं और जिसे आप घर होते हुए आमतौर पे एक्सेस कर सकते हैं।