Proton VPN

Proton VPN की मदद से सेंसरशिप को बायपास करें

VPN एक शक्तिशाली और उपयोग में आसान उपकरण है जो किसी को भी सरकारी सेंसरशिप को बायपास करने की अनुमति देता है। बिना किसी प्रतिबंध के इंटरनेट एक्सेस करने के लिए हमारे मुफ्त ऐप्स डाउनलोड करें।

  • किसी दूसरे देश का IP पता प्राप्त करें

  • भौगोलिक रूप से प्रतिबंधित वेबसाइटों को अनब्लॉक करें

  • उन्नत एंटी-सेंसरशिप खासियतों का उपयोग करें

Proton VPN की उन्नत एंटी-सेंसरशिप खासियतें

Proton VPN ने तकनीकों का एक अनूठा सेट विकसित किया है जिसे सेंसरशिप को हराने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

दूसरा रूट

हमारी दूसरा रूट खासियत तब हमारी सेवा को एक्सेस करने में आपकी मदद करती है जब हमारे सर्वरों के कनेक्शन ब्लॉक होते हैं। यदि हमारा सॉफ्टवेयर सीधे हमारे सर्वरों से कनेक्ट नहीं हो सकता है, तो यह आपके कनेक्शन को तीसरें-पार्टी सेवाओं (जैसे कि AWS) के माध्यम से रूट करता है जिनके ब्लॉक होने की संभावना कम होती है।

Smart Protocol

Smart Protocol हमारे सभी ऐप्स (Linux को छोड़कर) में उपलब्ध एक खासियत है जो आपको Proton VPN से कनेक्ट करने की अनुमति देती है, भले ही कुछ VPN प्रोटोकॉल या मानक पोर्ट ब्लॉक हों। जब डिफ़ॉल्ट VPN प्रोटोकॉल ब्लॉक हो जाता है, तो यह ब्लॉक से बचने के लिए स्वचालित रूप से विभिन्न VPN प्रोटोकॉल पर स्विच हो जाता है।

अन्य स्थानों से Proton VPN डाउनलोड करें

भले ही आप हमारे मोबाइल ऐप्स डाउनलोड करने के लिए हमारी वेबसाइट को एक्सेस न कर सकें, फिर भी वे लोकप्रिय तीसरें-पार्टी स्रोतों से उपलब्ध हैं जिनके सेंसर होने की संभावना कम है, जैसे कि Apple App Store(नई विंडो), Google Play(नई विंडो), Amazon app store(नई विंडो) और F-Droid(नई विंडो)। हमारे सभी ऐप्स पूरी तरह से ओपन-सोर्स हैं और GitHub(नई विंडो) पर उपलब्ध हैं, जहाँ आप स्वयं भी उनका सोर्स कोड डाउनलोड कर सकते हैं।

ब्लॉक की गई वेबसाइटों को एक्सेस करने के लिए Proton VPN सबसे अच्छा VPN है

  • कोई लॉग नहीं

  • कोई विज्ञापन नहीं

  • स्पीड की कोई सीमा नहीं

  • डेटा की कोई सीमा नहीं

एक पारदर्शी, विश्वसनीय VPN सेवा

ओपन सोर्स

Proton की स्थापना उन वैज्ञानिकों द्वारा की गई थी जो CERN में मिले थे और पारदर्शिता तथा पीयर रिव्यू में विश्वास करते हैं। इन बुनियादी सिद्धांतों के अनुरूप, हमारे सभी ऐप पूरी तरह से ओपन सोर्स हैं ताकि कोई भी हमारे कोड की जांच कर सके।

विशेषज्ञों द्वारा ऑडिट किया गया

हम सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा अपने सॉफ्टवेयर का नियमित तीसरी-पार्टी ऑडिट करवाते हैं। और कुछ VPN कंपनियों के विपरीत, हम अपनी ऑडिट रिपोर्ट सभी के देखने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध कराते हैं।

पारदर्शी

हम इस बारे में पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि हम कौन हैं, हमारी टीम में कौन शामिल हैं, हम कहाँ स्थित हैं, और हम उन लोगों के माध्यम से अपनी मुफ्त वीपीएन सेवा को कैसे फंड करते हैं जो हमारे पैसे वाले प्लैन को सब्सक्राइब करते हैं।

स्विस निजता

चूंकि हमारा मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है, जब आप Proton VPN से कनेक्ट करते हैं, तो आप सख्त स्विस निजता कानूनों के जरिए अपने डेटा को सुरक्षित रखते हैं।

एक मुफ्त वीपीएन आपकी स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है

हम एक बेहतर इंटरनेट बना रहे हैं जहाँ निजता डिफॉल्ट है। चूंकि निजता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मानव अधिकार हैं, इसलिए भुगतान करने की क्षमता की परवाह किए बिना हर किसी को VPN एक्सेस करने की सुविधा होनी चाहिए। यही कारण है कि Proton VPN 100% मुफ्त सेवा प्रदान करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर कोई एक सुरक्षित और अधिक खुले वेब का लाभ उठा सके।

Stealth

Stealth हमारा कस्टम VPN प्रोटोकॉल है जो आपको अपने VPN कनेक्शन को छिपाकर इंटरनेट सेंसरशिप और VPN ब्लॉक को बायपास करने की सुविधा देता है। Stealth के साथ, आप सेंसर की गई साइटों को एक्सेस कर सकेंगे और सोशल मीडिया पर लोगों के साथ बातचीत कर सकेंगे, भले ही आपकी सरकार एक्सेस को प्रतिबंधित करने की कोशिश कर रही हो। Stealth हमारे Free plan सहित सभी Proton VPN प्लैन के साथ उपलब्ध है।

प्रीमियम खासियतें

हमारे पैसे वाले प्लैन आपको प्रीमियम खासियतें और अधिक सर्वर एक्सेस करने की सुविधा देते हैं, लेकिन हमारी मुख्य VPN सेवा, पूर्ण Proton निजता, सुरक्षा और एंटी-सेंसरशिप क्षमताओं के साथ, सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध है।

100M+
4.7+
स्विस-आधारित
इनमें प्रदर्शित:
PCMagCNETTechRadar

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या VPN मुझे अनाम बनाता है?
सेंसरशिप को बायपास करने के लिए मैं VPN का उपयोग कैसे करूँ?
क्या Proton VPN सुरक्षित है?
मुझे किस VPN प्रोटोकॉल का उपयोग करना चाहिए?
DNS क्या है?