Proton VPN होमपेज

Linux पे WireGuard को मैन्युअली कैसे कॉन्फिगर करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Linux

WireGuard® एक तेज़, हल्का और सुरक्षित VPN प्रोटोकॉल है।

WireGuard के बारे में और जानें

आप तीसरें-पार्टी क्लाइंट के इस्तेमाल से Linux पे WireGuard को मैन्युअली कॉन्फिगर कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको दिखाएंगे कि ये इनकी मदद से कैसे करें:

हालांकि, हम पुरज़ोर तौर पे सलाह देंगे कि आप हमारी ऑफिशियल Linux GUI ऐप या Linux CLI का इस्तेमाल करें। इनसे हमारे सर्वर से कनेक्ट करने का सबसे आसान तरीका मिलता है और आप कई एडवांस सुविधाऐं का फ़ायदा भी उठा सकते हैं।

हमारे Linux GUI ऐप में, आप OpenVPN और WireGuard VPN प्रोटोकॉल में से चुन सकते हैं। हमारा Linux CLI हमेशा WireGuard इस्तेमाल करता है।

Linux के लिए Proton VPN पाएं

शुरू करने से पहले

शुरू करने से पहले, आपको एक Proton VPN WireGuard संरचना फ़ाइल डाउनलोड करनी होगी।

  • account.protonvpn.com पे साइनइन करें, डाउनलोड → WireGuard संरचना में जाएं, और एक WireGuard संरचना फ़ाइल डाउनलोड करें।
  • WireGuard .conf नामों की लंबाई को लेकर चिड़चिड़ा हो सकता है, इसलिए कृपया पक्का करें कि डाउनलोड की गई .conf फ़ाइल का नाम 15 कैरेक्टर से कम हो। इसके लिए आपको डिफॉल्ट सुझाए गए नाम बदलने पड़ सकते हैं।
  • हमारी सभी मौजूदा WireGuard संरचनाएं IPv6 कनेक्शन सपोर्ट करती हैं। अगर आप कोई पुरानी कॉन्फिग फ़ाइल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कृपया नई फ़ाइल डाउनलोड करें।

जानें कि Proton VPN से WireGuard कॉन्फ़िगरेशन फाइल कैसे डाउनलोड करें

NetworkManager

NetworkManager ज़्यादातर Linux डिस्ट्रीब्यूशन और डेस्कटॉप एनवायरनमेंट में डिफॉल्ट रूप से इंस्टॉल होता है, और wg-quick की तुलना में आपके WireGuard कनेक्शन संभालने का ज़्यादा आसान तरीका है।

WireGuard के साथ NetworkManager इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं:

GUI का इस्तेमाल करके

1. एक टर्मिनल खोलें और nm-connection-editor चलाएं। अगर कमांड मौजूद नहीं है, तो अपने सिस्टम के पैकेज मैनेजर के ज़रिए nm-connection-editor पैकेज इंस्टॉल करें और दोबारा कोशिश करें।

2. प्लस बटन पे क्लिक करें (+)।

NetworkManager GUI 1

3. ड्रॉपडाउन मेनू में से सेव की गई VPN संरचना आयात करें चुनें और बनाएँ पे क्लिक करें…

NetworkManager GUI 2

4. अपनी डाउनलोड की हुई WireGuard .conf फ़ाइल ढूंढें और खोलें पे क्लिक करें।

5. सेव करें पे क्लिक करें।

NetworkManager GUI 3

अब आप अपने डेस्कटॉप एनवायरनमेंट के Network Manager GUI इम्प्लीमेंटेशन से सीधे अपना WireGuard कनेक्शन संभाल सकते हैं।

NetworkManager GUI 4

आगे अपने कनेक्शन में बदलाव करने के लिए, nm-connection-editor चलाएं और बदलें बटन पे क्लिक करें।

NetworkManager GUI 5

अगर आप किसी ऐसे डेस्कटॉप एनवायरनमेंट पे हैं जो NetworkManager GUI इम्प्लीमेंटेशन ऑफर नहीं करता, तो अपने कनेक्शन संभालने के आसान तरीके के लिए nm-applet ट्रे GUI ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप कमांड लाइन के ज़रिए भी NetworkManager इस्तेमाल कर सकते हैं। nm-connection-editor के ज़रिए आयात की गई कोई भी WireGuard कॉन्फिग टर्मिनल में उपलब्ध होंगी, और इसका उल्टा भी।

CLI का इस्तेमाल करके

एक टर्मिनल खोलें और चलाएं:

nmcli conn import type wireguard file [filename]

फ़ाइल का नाम वही WireGuard .conf फ़ाइल होनी चाहिए जो आपने डाउनलोड की है। उदाहरण के लिए:

nmcli conn import type wireguard file proton-238.conf

ये कमांड चलाने से अपने आप Proton VPN सर्वर से कनेक्ट हो जाते हैं। दोबारा कनेक्ट करने के लिए, चलाएं:

nmcli conn up [connection]

उदाहरण के लिए:

nmcli conn up proton-UK-238

डिस्कनेक्ट करने के लिए, चलाएं:

nmcli conn down [connection]

उदाहरण के लिए:

nmcli conn down test-UK-238

उपलब्ध कनेक्शन की लिस्ट आप nmcli conn कमांड से देख सकते हैं।

NetworkManager CLI

wg-quick

wg-quick Linux के लिए ऑफिशियल WireGuard VPN CLI टूल है। अगर आप बिना NetworkManager इंस्टॉल किए कोई मिनिमल Linux डिस्ट्रीब्यूशन चला रहे हैं, तो ये खास तौर पे काम आता है।

1. इंस्टॉल करें(नई विंडो) wg-quick(नई विंडो) अपने डिस्ट्रो के लिए।

2. अपनी डाउनलोड की हुई संरचना फ़ाइल को /etc/wireguard/ डायरेक्टरी में ले जाएं।

3. टर्मिनल विंडो में, दर्ज करें:

sudo wg-quick up [संरचना फ़ाइल का नाम, .conf सफिक्स बाहर रखते हुए]

उदाहरण के लिए, अगर आपकी संरचना फ़ाइल का नाम swiss1-CH-5.conf है, तो दर्ज करें:

sudo wg-quick up swiss1-CH-5 
wg-quick 1

अब आपकी निजता Proton VPN से सुरक्षित है। कनेक्शन चल रहा है, ये सत्यापित करने के लिए, दर्ज करें:

sudo wg

आप हमारे Free सुरक्षित IP स्कैनर पे भी जा सकते हैं, ताकि पक्का हो सके कि सब ठीक से काम कर रहा है।

Proton VPN का IP स्कैनर टूल

VPN सत्र खत्म करने के लिए, दर्ज करें:

sudo wg-quick down [संरचना फ़ाइल का नाम, .conf सफिक्स बाहर रखते हुए]

उदाहरण के लिए:

sudo wg-quick down swiss1-CH-5 

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me