Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ ZDF कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

Zweites Deutsches Fernsehen (ZDF, या अंग्रेज़ी में “Second German Television”) जर्मनी का एक सार्वजनिक सेवा टेलीविज़न प्रसारक है, जो अपनी प्रसारण सेवा की ऑनलाइन “कैच-अप” और लाइव स्ट्रीमिंग देता है और शो, फ़िल्में और खेल कार्यक्रमों की बड़ी पसंद उपलब्ध कराता है।

ZDF का वित्तपोषण एक लाइसेंस फीस से होता है, जो जर्मनी के सभी घरों को देनी होती है (दिव्यांग लोगों और सामाजिक सहायता पर निर्भर लोगों को छोड़कर), जिससे ये सेवा इस्तेमाल के समय मुफ़्त रहती है। ऑनलाइन ZDF देखने के लिए न खाते की ज़रूरत है और न लॉगइन की, लेकिन खाता रजिस्टर करने से आप मनपसंद चीज़ें सेव कर सकते हैं, देखे गए शो का हिसाब रख सकते हैं, और दूसरी खासियतों को एक्सेस कर सकते हैं।

फ़िल्म रेटिंग सिस्टम Freiwillige Selbstkontrolle der Filmwirtschaft(नई विंडो) (FSK, या अंग्रेज़ी में “Self-Regulatory Body of the Movie Industry”) के अनुपालन में, अगर आप दिन के दौरान FSK16 या FSK18 कॉन्टेंट देखना चाहते हैं, तो आपको खाता रजिस्टर करना होगा और अपनी उम्र साबित करने वाला वैध दस्तावेज़ देना होगा। FSK16 कॉन्टेंट 22:00 के बाद बिना उम्र पाबंदी के मुफ़्त उपलब्ध है, और FSK18 कॉन्टेंट 23:00 के बाद मुफ़्त उपलब्ध है।

ये लेख समझाएगा कि आप ZDF देखने के लिए Proton VPN का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं:

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+ और Amazon Prime Video शामिल हैं।

हमारी स्ट्रीम गाइड में उन सभी स्ट्रीम सर्विस की लिस्ट दी गई है जिन्हें हम सपोर्ट करते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ ZDF कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको Proton VPN के पैसे वाले प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और जर्मनी के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

जर्मनी के सर्वर से कनेक्ट करें

4. ZDF की वेबसाइट www.zdf.de(नई विंडो) पर जाएं और देखना शुरू कर दें। चाहें तो आप खाते के लिए साइनअप भी कर सकते हैं या मौजूदा खाते से साइनइन कर सकते हैं।

अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!

iPad और iPhone पे Proton VPN के साथ ZDF कैसे देखें

ZDF ऐप Android(नई विंडो) और iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको Proton VPN के पैसे वाले प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और जर्मनी के किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

जर्मनी के सर्वर से कनेक्ट करें

4. ZDF ऐप डाउनलोड करें और देखना शुरू कर दें। चाहें तो आप खाते के लिए साइनअप भी कर सकते हैं या मौजूदा खाते से साइनइन कर सकते हैं।

अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!

Android TV पे Proton VPN के साथ ZDF कैसे देखें

1. अपने Android TV पे Proton VPN का इस्तेमाल करके ZDF देखने के लिए, आपको पहले Android TV Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। Android TV सेटअप करने और सही सर्वर से कनेक्ट होने के चरणों के लिए, हमारी Android TV सहायता गाइड देखें।

2. Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए, आपको Proton VPN के पैसे वाले प्लैन की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके अपना खाता अपग्रेड करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप यहां Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

3. Proton VPN में लॉगइन करें और जर्मनी के किसी भी (गैर-Tor) सर्वर से कनेक्ट करें।

4. अपने Android TV डिवाइस पे ZDF ऐप इंस्टॉल करें और देखना शुरू कर दें। चाहें तो आप खाते के लिए साइनअप भी कर सकते हैं या मौजूदा खाते से साइनइन कर सकते हैं।

अब Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखने के लिए कोई शानदार टीवी शो, फिल्म या खेल कार्यक्रम चुनें!

ZDF स्ट्रीमिंग की समस्याओं का समस्या निवारण

अगर ऊपर दिए चरणों के बाद ZDF काम नहीं कर रहा है, तो नीचे दिए समस्या निवारण विकल्प आज़माएं।

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर आप अपने ब्राउज़र के ज़रिए ZDF एक्सेस कर रहे हैं, तो अपना ब्राउज़र कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me